ललितपुर में घूसखोरी का बड़ा खुलासा, आयुर्वेद अधिकारी समेत दो गिरफ्तार

ललितपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी अर्जुन लाल अहिरवार और जूनियर असिस्टेंट राम कृष्ण गुप्ता को ₹1 लाख की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर घर में क्लीनिक खोलने के लिए लाइसेंस जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी कार्यालय में ही ₹1 लाख की रिश्वत लेते समय पकड़े गए।

विजिलेंस टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अधिकारियों से पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विजिलेंस की कार्रवाई की सराहना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment