प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माघ मेला तैयारियों की समीक्षा की

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं, महात्माओं, कल्पवासियों को मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश माघ मेला क्षेत्र में भूमि आवंटन के कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश भूमि आवंटित होने के बाद लोगो को बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य सभी अनुमन्य सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश गंगा जी एवं यमुना जी में बिना शोधन किए कोई भी पानी न…

फर्रुखाबाद:परखी जाएगी कोरोना से लड़ने की तैयारी कोविड को नियंत्रित करने के इंतजाम पूरे-डॉ अवनीन्द्र

फर्रुखाबाद, 24 दिसंबर 2022 विश्व के कई देशों में कोरोना के नए वैरियंट का संक्रमण बढ़ा है। इसके मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोविड से लड़ने की तैयारी पखने के लिए आदेश दिए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने जन समुदाय से अपील की है कि जिस तरह से हम सभी ने मिलकर कोविड संक्रमण पर विजय प्राप्त की थी उसी प्रकार दो गज की दूरी मास्क है जरुरी को एक बार फिर अपने जीवन में अपनाना पड़ेगा l इसके साथ ही अपने हाथों को बार बार धोते रहें…

यूपी के 10 शहरों में जल्द शुरू होंगी हवाई सेवाएं, सीएम योगी ने अकासा एयर लाइंस शुरू किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अकासा एयरलाइंस सेवा का शुभारंभ शनिवार को किया। लखनऊ से अकासा एयर की पहली उड़ान शुरू होने की पूर्व संध्या पर एयरलाइंस के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पहला बोर्डिंग पास दिया। लखनऊ से बेंगलुरू और मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस अपनी सेवा शुरू कर रहा हैसीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में 5 बार लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। आज उनकी जयंती पर लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु के लिए नई हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। यह हम सभी के…

क्रिसमस डे को ध्यान में रखते हुए मुख्य चौराहों पर रहेगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स, हजरतगंज में ट्रैफिक का किया गया बदलाव

लखनऊ में क्रिसमस के चलते प्रमुख चर्चों के बाहर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही मुख्य चौराहों और बाजारों में हुड़दंग करने वालों पर विशेष तौर पर निगाह रखी जा रही है। वहीं हजरतगंज समेत क्रिसमस को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।जेसीपी कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि क्रिसमस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।चर्च के बाहर और आसपास पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। अराजकतत्वों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी।खुले में शराब पीने…

मैनपुरी : पुलिस ने बांछित को किया गिरफ्तार

एलाऊ/मैनपुरी- पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के निर्देशन में वांछित व वारंटियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले की पुलिस वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।इसी क्रम आज शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना 307का आरोपी जोकि लगभग पांच महीने से फरार चल रहा था पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दरअसल पूरी थाना क्षेत्र के ग्राम अघार की है। अघार निवासी सुभाषचन्द्र पुत्र सत्यराम और द्वितीय पक्ष में झगड़ा हुआ था जिसमें सुभाषचन्द्र द्वारा किए जाने को लेकर धारा 307 में मुकदमा दर्ज हुआ…

कासंगज: हमारा आँगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन

कासंगज,पटियाली: हमारा आँगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन- कस्वा की श्री भागवत राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज में आंगनवाडी में पढ़ने बाले नन्ने मुन्ने बच्चों को सहज बनाने तथा शुरू से ही अच्छे संस्कार में ढालने को प्राथमिक शिक्षा के बाल वाटिका कार्यक्रम के नोडल शिक्षकों के साथ ब्लॉक की सक्रिय सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं,बाल विकास परियोजना व शिक्षा विभाग के अधिकारी के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस उत्सव का उद्देश्य बच्चों को सहज तथा सक्रिय बनाना था,इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्री…

जौनपुर : पीएनबी बैंक के खाताधारकों का पैसा ग़ायब होने से मचा हड़कंप

खेतासराय(जौनपुर) : खुद के पैसे गायब होने की खबर से सैकड़ों खाताधारकों की भीड़ शुक्रवार को बैंक शाखा के बाहर उमड़ी तो बैंक कर्मचारियों को सांप सूंघ गया। आक्रोशित खाताधारक बैंक शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार हंगामा कर दिये। मामले की गंभीरता को देखते ही खेतासराय थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक को उनकी घोर लापरवाही के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए खाताधारकों को भरोसा दिया कि उनके साथ न्याय होगा।अपनी खामियों को लेकर अक्सर…

जौनपुर : अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से चार दुकानें हुई जमींदोज, ग्रामीण सहित पीड़ित पहुँचे कोतवाली, ट्रक पुलिस के कब्जे में

शाहगंज(जौनपुर) : नगर में अयोध्या मार्ग स्थित ताखा चिरैया मोड़ बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने चार दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से चारों दुकानें ढह गईं और उनमें रखा लाखों का माल बिखर गया। दुकानदारों ने हादसे में कई लाख के माल के बर्बाद होने की बात कही है। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई।जानकारी के मुताबिक ताखा स्थित चिरैया मोड़ बाजार में ओमप्रकाश वर्मा, बांगड़ पासवान, अनिल कुमार वर्मा, प्रहलाद गौड़, विवेक यादव उर्फ विक्की, हरिनाथ…

कोरोना पर सीएम योगी ने की मीटिंग, एक संक्रमित मिले तो 50 का टेस्ट करें

कोरोना का डर एक बार फिर लौट रहा है। इसको देखते हुए यूपी सरकार भी अलर्ट हो गई है। गुरुवार को करीब 8 महीने बाद सीएम योगी ने टीम-9 के साथ हाईलेवल मीटिंग की। इस दौरान सीएम ने आदेश दिया कि 1 पॉजिटिव केस आने पर कॉन्ट्रैक्ट में आए कम से कम 50 लोगों की जांच की जाए। हर पॉजिटिव केस की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाए। कोविड टेस्टिंग और टीके की प्रिकॉशन डोज को बढ़ाएं। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट दुरुस्त कर लिए जाएं।सीएम ने कहा कि नए वैरिएंट पर…

7 लाख लोगों को नौकरी के खुले रास्ते, यूपी में 7 लाख करोड़ का निवेश

यूपी में आने वाले दिनों में 16 देश 7.12 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरियां जनरेट होंगी। जिससे 7 लाख लोगों को जॉब्स मिलेगी। यह सब संभव हो सका है। टीम-यूपी के 16 देशों के दौरे के बाद। प्रदेश में निवेश के लिए यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका सबसे ज्यादा इंट्रेस्टेड हैं। दोनों देशों से 4 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।हाल में सीएम योगी का संदेश लेकर उद्यमियों, कंपनियों और संस्थाओं को निवेश का न्योता देने के लिए विदेश दौरे पर गई ‘टीम यूपी’ वापस…

रायबरेली : वन विभाग की टीम और पुलिस ने पकड़े चार विशालकाय अजगर

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पुरौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नहीं दो नहीं चार विशालकाय अजगर निकले । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग और घुरवारा पुलिस ने बड़ी मसक्कत से चार अजगरों को काबू में कर बोरे में डाला और वन विभाग की टीम ने उन चार अजगरों को जंगल में छोड़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें डलमऊ कोतवाली के अंतर्गत पुरौली गांव में शुक्रवार को विशालकाय अजगर निकले। विशालकाय अजगर निकलने से गांव में हड़कंप मच गया अजगर…

रायबरेली ; अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया आस पास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 108 को दी मौके पर पहुंची डायल 108 ने गम्भीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया जहां पर खबर लिखे जाने तक इलाज जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें पूरे शेखन निवासी दिनेश कुमार अपनी बाइक से अपने घर आ रहा था…

रायबरेली ; बंजर जमीन से जबरन पेड़ कटवाने का आरोप

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी शिवकुमार ने गांव निवासी दो लोगों पर बंजर भूमि पर लगे हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटने का आरोप लगाया है शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र देते हुए उचित कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है शिकायतकर्ता शिवकुमार ने गांव निवासी कमलेश कुमार एवं सुशीला देवी पर ग्राम सभा की बंजर भूमि पर लगे गूलर एवं यूकेलिप्टस के हरे पेड़ों को जबरन काट लिया गया शिकायतकर्ता ने बताया कि पेड़ों को काटने के लिए ना तो कोई कार्य योजना बनाई गई…

कन्नौज: विरोधियों द्वारा लगाई गई आग झोपड़ी व गृहस्थी खाक

कन्नौज: (चपुन्ना) नगला धरमाई निवासी राजेश पुत्र राधेश्याम राधेश्याम पुत्र जोधा प्रसाद गांव के बाहर राधा रानी गेस्ट हाउस चपुन्ना से बओसिया रोड पर लगभग 5 सै मीटर अपने खेत पर आशियाना झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे थे शाम को राजेश अपनी पत्नी को दवा दिलाने गए हुए थे तभी मौका देखकर लगभग 7:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी जब तक आसपास के लोगों ने उनको जानकारी दी तब तक झोपड़ी राख हो चुकी थी झोपड़ी में रखा हुआ सामान जैसे:…

गौतमबुद्ध नगर: बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित कालूराम चौधरी अध्यक्ष, नीरज सिंह तंवर बने सचिव,4 पदों पर महिलाओं का कब्जा-

गौतमबुद्ध नगर: बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित कालूराम चौधरी अध्यक्ष, नीरज सिंह तंवर बने सचिव,4 पदों पर महिलाओं ने किया कब्जा- गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर कालूराम चौधरी ने शानदार जीत हासिल की है। नीरज सिंह तंवर सचिव निर्वाचित हुए हैं। देर रात एल्डर्स कमेटी ने चुनाव परिणाम घोषित किए। इस चुनाव में बार एसोसिएशन में 4 पदों पर महिलाओं का कब्जा हुआ है। देखें लिस्ट- ◆ अध्यक्ष पदएडवोकेट कालूराम चौधरी 760 वोट एडवोकेट उमेश भाटी 506 वोटएडवोकेट भंवर सिंह भाटी…

7.12 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्ताव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 से पहले रोड-शो के बाद मिले

UP में आने के लिए 7.12 लाख करोड़ के नए प्रोजेक्ट तैयार हैं। जाहिर है कि इनके जरिए नई जॉब्स भी मिल सकेंगी। ये सब संभव हो सका है, टीम-यूपी के 16 देशों के दौरे के बाद। अब 16 देश यूपी में निवेश करने के लिए तैयार हैं। अकेले यूनाइटेड किंगडम, युनाइटेड एस्टेट ऑफ अमेरिका से 4 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। हाल में सीएम योगी का संदेश लेकर उद्यमियों, कंपनियों और संस्थाओं को निवेश का न्योता देने के लिए विदेश दौरे पर गई ‘टीम यूपी’ वापस…

लखनऊ के छात्र ने तीन पन्ने का दर्द बयां करके फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

लखनऊ में 21 साल के छात्र जयदीप यादव ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कमरे से 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने जवाहरलाल नेहरू युवा कौशल केंद्र के ट्रेनर और सीनियर्स पर प्रताड़ित करने की बात लिखी है। मृतक के पिता संत कुमार यादव ने सुसाइड नोट के आधार पर बुधवार को जवाहरलाल नेहरू युवा कौशल केंद्र के ट्रेनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला मंगलवार रात का इंदिरा नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी का है।सुसाइड नोट में उसने बताया कि कई दिनों से मानसिक…

मैनपुरी : छः करोड़ से अधिक विजली बिल बकाया

बेबर/ – वकायेदारो पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने कमर कस ली है/ इसी कृम में कल एक्सईएन द्वितीय श्री आशीष गुप्ता जी ने उपखंड बेबर के 6 उपकेन्द्र- अरमसराय, बेबर, मोटा , गढ़िया , जोत , भदेही का निरीक्षण कर फीडर वाइज एसडीओ, जेई व संविदा कर्मियो के साथ राजस्व वसूली की समीक्षा की एक्सईएन गुप्ता जी ने बताया कि बेबर उपखण्ड में 7 हजार नेवर पेड़ उपभोक्ता है जिन्होने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नही किया इन पर 23 करोड़ बिल वकाया हैं…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में शांति एवं क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, सार्वजनिक स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की चेकिंग की गई एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।

पीलीभीत : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ज़िला समन्वय समिति की बैठक का किया गया आयोजन।

मुख्य विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जिला समन्वय समिति व जिला स्तरीय पुनर्रीक्षा समिति की बैठक गोमती सभागार, विकास भवन में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला समन्वय समिति की बैठक में समीक्षा करते हुए ऋण जमा अनुपात में जिन बैंकों का ऋण जमानुपात भारतीय रिज़र्व बैंक के मानक के अनुरूप नहीं था, उनको ऋण जमानुपात में अपेक्षित सुधार किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत जनपद को प्राप्त लक्ष्यों को पूर्ण किये जाने पर सभी…