फर्रुखाबाद,आज 10 जनवरी 2023 को नरेंद्र प्रकाश, एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रेरणा से फाजिल जावेद समाजसेवी द्वारा कारागार में निरुद्ध दो बंदियों का जुर्माना जमा करवाया गया । दोनो बंदियों को तत्काल जेल से रिहा कर दिया गया । एक बंदी वाकर रू 11000.00 एवम बंदी संजू 5000.00 जुर्माना के एवज में जेल में सजा भुगत रहे थे इनकी मूल सजा समाप्त हो चुकी थी । सचिव महोदय द्वारा समाजसेवी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद एवम जेलर…
Category: रुझान
स्टूडेंट्स ने किया LLB की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद कुलपति आवास का घेराव, देर रात तक चला प्रदर्शन
लखनऊ के BBAU यानी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को यूनिवर्सिटी डे के मौके पर बवाल हो गया। बुधवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान LLB फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद स्टूडेंट्स में जबरदस्त आक्रोश दिखा। गुस्साए स्टूडेंट्स की फैकल्टी में नोकझोंक हुई। यहां सुनवाई नहीं होते देखकर स्टूडेंट्स ने कुलपति आवास का घेराव किया। मौके पर ही प्रशासनिक अफसरों के साथ बहस होती दिखी। आरोप हैं कि विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के एक छात्र ने LLB फर्स्ट ईयर…
लखनऊ में कोहरे की बूंदे बारिश बनकर टपकीं, जानिए
पूरा UP इन दिनों कोहरे की चादर से ढका है। लखनऊ में बुधवार की सुबह से कोहरे की बूंदें बारिश बनकर टपक रही हैं। घना कोहरा रिमझिम-रिमझिम गिर रहा है। साल 2023 की सबसे ज्यादा कोहरे वाली रात लखनऊ में मंगलवार-बुधवार को रिकॉर्ड की गई। सड़क पर सामने चल रहे वाहन तक नहीं दिखाई दिए। विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। वहीं UP का अलीगढ़ 1.6°C के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया।शहर 10 जनवरी 9 जनवरीइटावा 2.5°C 3°Cआगरा 7.1°C 6.6°Cअलीगढ़ 7.6°C 5.6°Cबरेली 6.7°C 6.3°Cअयोध्या 5.5°C 4°Cगोरखपुर 7.3°C 6.8°Cकानपुर 7°C…
कन्नौज:कुपोषण से जंग में नितेश को मिला एनआरसी का संग
कन्नौज, 10 जनवरी 2023 उमर्दा ब्लाक के ग्राम अगौस के रहने वाले सुमित कुमार के पहले बच्चे आयुष की उम्र 6 माह की है।। लेकिन वज़न और ऊंचाई के अनुसार उसका वजन सामान्य से कम था । आयुष 26 सितंबर 2022 को एनआरसी में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चला।भर्ती होने के समय उसका वजन 2.450 किलोग्राम था, लेकिन 7 अक्टूबर 2022 को जब उसे डिस्चार्ज किया गया।तब उसका वजन 2.900 किलोग्राम हो गया।नितेश की मां प्रिया बताती है कि मेरे बच्चे का जन्म समय से पहले यानि 8…
पीलीभीत- पूरनपुर विकास खण्ड में सचिवों का कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन रहा जारी
पीलीभीत। ग्राम प्रधान पति द्वारा ग्राम विकास अधिकारी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर पंचायत अधिकारियों व सचिवों का धरना प्रदर्शन सोमवार को जारी रहा। पंचायत सचिव के साथ अभद्र ब्यवहार को लेकर सभी सचिव एक जुट होकर प्रधान की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। प्रधान पति की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी जारी की है। वहीं मंगलवार को जिले के विकास खण्डों के सचिव द्वारा स्थानीय विकास खण्ड में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम…
सृष्टि अपार्टमेंट से निकल रही महिला पर कुत्तों ने आक्रमण किया, मुँह में लगी चोट
लखनऊ के सृष्टि अपार्टमेंट में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को अपार्टमेंट में रहने वाली स्मृति शाक्य को कुत्तों ने घायल कर दिया। उनके चेहरे पर चोट आई है।उन्होंने बताया कि वह कॉलोनी से बाहर जा रही थीं तभी अचानक 8 से 10 कुत्तों ने हमला कर दिया। कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने उनको बचाया और कुत्तों को वहां से भगाया। जैकेट पहना था, इसकी वजह से बच गई। जैकेट को कुत्तों ने नोंच कर फाड़ दिया है। पिछले दो महीने के अंदर तीसरी बार…
अफसर ने पुलिस हेडक्वार्टर पर चाय का ऑफर दिया तो अखिलेश ने क्या कहा, आइये जानते हैं
लखनऊ पुलिस ने सपा ट्विटर हैंडल के मेंबर और कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। वह वहां कैंटीन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए। अखिलेश के पहुंचने का पता चलते ही थोड़ी देर में ही सीनियर पुलिस अफसर भी वहां पहुंच गए।इस दौरान ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया ने अखिलेश को चाय का ऑफर किया तो उन्होंने मना कर दिया। कहा, “यहां की चाय नहीं पीएंगे। बाहर की पीएंगे। हम यहां की चाय नहीं…
प्रयागराज : जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में विकास कार्य के 33 बिंदुओं के प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कराये गये कार्यों का टीम गठित कर सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया है। पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को पेंशनरों का सत्यापन कराते हुए पेंशन का भुगतान किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बनाये गये शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता का सत्यापन कराने…
एटा -ओबीसी आरक्षण बचाने और जातिगत जनगणना कराने को उत्तर प्रदेश में उठी मांग
एटा -9 जनवरी भारतीय ओबीसी महासभा द्वारा पदाधिकारियों ने ओबीसी समाज के साथ हो रहे अन्याय को लेकर एटा कलेक्ट्रेट पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी एकेश लोधी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जिसमे संगठन के राष्ट्रीय सरक्षक कपूरी सिंह यादव एडवोकेट,चोब सिंह धनगर एडवोकेट अपने विचार रखते हुए कहा कि ओबीसी समाज की प्रदेश में सरकार द्वारा हक़ मारी हो रही है उसे बर्दास्त नही किया जाएगा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा ओबीसी समाज की देश मे जातिगत जनगणना भाजपा सरकार कराये और संख्या के आधार पर…
गोरखपुर -प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण कुमार की उपस्थिति में फिर हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम
लखनऊ: जिला कारागार गोरखपुर में सामाजिक संस्थाओं के द्वारा बेसहारा गरीब लोगों को निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता है. रविवार को सोशल बीइंग सोसाइटी के द्वारा 100 कंबल का निशुल्क वितरण किया गया. सोसाइटी से श्री मनोज कुमार मिश्र ,उपाध्यक्ष लालदेव यादव, पार्षद प्रतिनिधि संजू यादव, अमित कुमार कनौजिया, एके यादव के साथ जेल के जेल प्रभारी अधीक्षक अरुण कुमार, जेलर प्रदीप कुमार कश्यप, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश ,बृजेश नारायण पांडे ,भोलानाथ भारती, श्रीमती अमिता श्रीवास्तव आदि अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे.
फर्रुखाबाद ग्राम प्रधान कुंतेश यादव ने दिया दिव्यांग को रिक्शा पाया आजीवन प्रधान बनने का आशीर्वाद
ब्लाक मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत पिपरगांव में अभी कुछ दिन पहले अधिकारियों ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना था और तुरंत निस्तारण के आदेश भी दिए थे इन्हीं समस्याओं के बीच एक वृद्धि गांव के रहने वाले शरण दास जो लगभग 65- 70 साल के होंगे उन्होंने आकर उन समस्याओं को सुन रहे अधिकारियों से कहा कि साहब हमें चलने में बहुत दिक्कत होती है हमें एक रिक्शा दिलवाया जाए इतनी बात सुनो तुरंत ही प्रधान जी की तरफ इशारा हुआ इन्हें रिक्शा दिलवाया जाए तो प्रधान कुंतेश…
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आज दिन भर हुई चेकिंग, मारपीट के आरोपी 2 और छात्र गिरफ्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को कैंटीन में हुई मारपीट के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परिसर में सभी कैंटीनों में किसी भी तरह की पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की टीमों ने दौरा कर स्टूडेंट्स के परिचय पत्र देखे। वही मारपीट के आरोपी 2 और छात्रों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि पूरे परिसर में बाह लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध…
राजश्री लक्ष्मी को चांसलर, उग्रसेन को चक्रवर्ती गोल्ड मेडल, जारी हुई 188 मेडलिस्ट की सूची, जारी हुई मेरिट लिस्ट
लखनऊ विश्वविद्यालय ने समारोह में दिए जाने दिए जाने वाले चांसलर गोल्ड, चक्रवर्ती गोल्ड और वाइस चांसलर गोल्ड मेडल के लिए चयन सूची रविवार को जारी कर दी।इस बार पांच वर्षीय एलएलबी की छात्रा राजश्री लक्ष्मी को चांसलर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। पीएचडी करने वाले डा. उग्रसेन वर्मा को चक्रवर्ती गोल्ड मेडल और एनसीसी के सीनियर अंडर आफीसर ऋतिक कुमार सिंह को वाइस चांसलर गोल्ड मेडल (एनसीसी) से सम्मानित किया जाएगाचांसलर गोल्ड मेडल के लिए चयनित राजश्री लक्ष्मी मिर्जापुर की रहने वाली हैं। राजश्री बताती हैं कि 2019 में इंटर्नशिप…
गौतमबुद्ध नगर: जनपद में एक बार फिर धारा 144 लागू
गौतमबुद्ध नगर: जनपद में 7 जनवरी 2023 की आधी रात से 31 जनवरी 2023 की आधी रात 12:00 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का आदेश है कि ऐसे में कोई भी व्यक्ति जुलूस नहीं निकाल सकता। कहीं पर भी 5 या 5 से ज्यादा लोगों का समूह नहीं बना सकता। सरकारी संस्थाओं के आसपास ड्रोन कैमरे से फोटो और शूटिंग नहीं की जाएगी। इसके अलावा धार्मिक स्थानों पर धार्मिक पोस्टर नहीं लगाए जाएंगे। ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने जारी किया आदेशज्वाइंट सीपी लॉ एंड…
‘हम आपकी चाय नहीं पिएंगे, कहीं जहर दे दोगे तो?’ कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर पुलिस हेडक्वार्टर में बोले अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बयान इस समय खासी चर्चा में है। अखिलेश समाजवादी पार्टी मीडिया सेल टि्वटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें चाय ऑफर किया। अखिलेश यादव ने चाय पीने से इंकार कर दिया। अधिकारी उन्हें बैठकर चाय पीने की बात कहने तो अखिलेश ने ऐसी बात कही, जिससे वहां खड़े तमाम लोग चौंक गए। अखिलेश यादव ने कहा कि चाय में जहर मिली होगी तो? बाहर…
अफीम खाकर 120 महिलाओं से रेप… जलेबी बाबा जायेगा जेल
महिलाओं से तंत्र मंत्र के नाम पर उनको नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाले दोषी जलेबी बाबा को कोर्ट ने आज सजा नहीं सुनाई है। कोर्ट अब 9 जनवरी को बलात्कारी बाबा को सजा सुनाएगा। आज इस मामले पर बहस पूरी न होने के चलते दोषी बाबा को सजा नहीं सुनाई गई। जलेबी बाबा पर 120 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी लगे थे। उसके आश्रम से 30 से ज्यादा सेक्स सीडी भी मिली थी। जलेबी बाबा महिलाओं की अश्लील वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। फतेहाबाद जिले…
मैनपुरी : रेलवे मैदान ग्राम रठेरा में खेली जा रही स्वर्गी श्री दीपू यादव स्मृति टूर्नामेंट में बीपी यादव क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
रठेरा। रेलवे मैदान रठेरा पर खेली जा रही दीपू यादव जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को grc united क्रिकेट क्लब रठेरा और बीपी क्रिकेट क्लब रठेरा मध्य मैच खेला गया। इसमें grc क्रिकेट क्लब के कप्तान प्रतीक यादव ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग करने का निर्णयन लिया । बैटिंग करने उतरी बीपी क्रिकेट क्लब ने 16ओवर में 143 रन बनाए। जिसमे बीपी क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज विपिन यादव टीम की तरफ से सबसे अधिक 60 रन बनाए। और grc united क्रिकेट क्लब की तरफ से शिवम ने सबसे…
कासगंज में कोहरे के कारण पेड़ से टकराई कार, पति-पत्नी, बेटे सहित चार की मौत
जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। कार सवार लोग दिल्ली से वापस अपने गांव आ रहे थे। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। घायलों के भी गंभीर चोटें हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटना की…
लखनऊ:समाज सेवा से जुड़े अनिल कुमार रावत ने ठंडी में कंबल बाटकर दिखाई इंसानियत, पढ़िए खबर
लखनऊ के वार्ड नंबर 12, खरगापुर, सरसवां से उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी से पार्षद उम्मीदवार अनिल कुमार रावत ने घर,घर जाकर गरीब, मजदूरों और महिलाओं को कंबल वितरित किया। चूंकि सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव में अटकलें पड़ गई हैं जिससे चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है।फिर भी सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी अपनी सीटों में लगातार जन संपर्क कर रहे हैं। दस्तक 24 की टीम ने बात किया तो लोगों ने बताया कि अनिल कुमार रावत लगातार कई सालों से…
प्रयागराज-आकांक्षात्मक ब्लाॅक के गोस्वामी तुलसी दास इ0का0 परिसर कोरांव में रोजगार मेले का आयोजन होगा
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 09.01.2023 को आकांक्षात्मक ब्लाॅक के गोस्वामी तुलसी दास इ0का0 परिसर कोरांव में प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । इस मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, डस्की स्टेलिन कन्सलटेंसी सर्विस प्रा0लि0, कैरियर ब्रीज स्किल साल्यूशन, जी0 4 एस0 सिक्योर साल्यूशन इण्डिया, पीपल ट्री आनलाइन एवं गोल्डेन फार्मर एग्रीकल्चर प्रा0लि0 आदि द्वारा विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी । इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/ स्नातक/आई0टी0आई0 उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के…
