फर्रुखाबाद:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2026 अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पुलिस टीम 26 जुलाई 2026 को क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह उर्फ ब्रजेश पुत्र रूपराम उर्फ रघुनाथ, निवासी हैवतपुर गढ़िया, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं0 276/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध इसी मामले का आपराधिक इतिहास दर्ज है तथा उससे पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment