पुलिस मुख्यालय स्थित लॉजिस्टिक कार्यालय से जुड़े सात सिपाहियों से ठगों ने ट्रांसफर के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। इन लोगों ने पिछले दिनों बीडीडीएस और नारकोटिक्स ट्रैकर कोर्स के लिए डॉग हैंडलर की वर्कशॉप कराने के बाद यूपी के 9 डॉग स्क्वॉड के नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। जिसमें जुड़े दो संदिग्ध नंबरों से मनचाही पोस्टिंग दिलाने का मैसेज भेजकर ठगी की गई। इसमें जालसाज के नंबर कैसे जुड़े और किसके हैं? इसका पुलिस पता लगा रही है।पुलिस मुख्यालय लॉजिस्टिक कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर राधेश्याम राव ने…
Category: रुझान
ओडिशा-महाराष्ट्र की मिट्टी से बनेगी इकाना की नई पिच, पढ़िए रिपोर्ट
IPL 2023 से लखनऊ का इकाना स्टेडियम चर्चा में है। वजह स्टेडियम की पिच है। IPL के अब तक 6 मैचों में धुरंधर खिलाड़ी चौका-छक्का बड़ी मुश्किल से लगा सके। वो एक-एक रन के लिए जूझते दिखे। आलम यह है कि लखनऊ की टीम अपने ही घर में 126 और 135 रन का आसान स्कोर भी अचीव नहीं कर सकी। ऐसे में अब BCCI ने पिच को लेकर बड़ा फैसला लिया है। IPL के बाद BCCI पिच की खुदाई कराएगी। ओडिशा और महाराष्ट्र की मिट्टी से नई पिच तैयार की…
गाज़ीपुर : बरही बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा
बरही ,बुद्ध पूर्णिमा तथागत बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक राजकुमार मौर्य ने कहा कि बुद्ध ज्ञान का बड़ा सागर है ।उन्हें समझने के लिए पहले शिद्धार्थ को समझना होगा राकेश यादव ने कहा कि बुद्ध के बताये गए मार्ग पर चलने से लोगो का कल्याण होगा डॉ विरेद्र कुशवाहा ने अपने उदबोधन में पंचसील के बारे में बालिकाओ को बताया ।बुद्ध पूर्णिमा वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. इस बार साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने…
मणिपुर में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, हिंसा रोकने के लिए उठाया बड़ा सख्त कदम
मणिपुर में भड़की हिंसा पर काबू पाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। राज्य में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हिंसा भड़कने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। राज्य सरकार ने ‘‘गंभीर स्थिति’’ में देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया। इस हिंसा के चलते करीब 9,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। हालात बेकाबू होने पर देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गएबुधवार को नगा और कुकी आदिवासियों द्वारा…
ब्रेकिंग हरदोई:- भीषण रोड हादसा तीन घायल दो की मौत
हरदोई:- लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर गांव में ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों के मारी टक्कर टक्कर लगने से बाइक सवार गिरे जाकर पुल के नीचे तीनों की हालत नाजुक मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर उसके बाद उसी ट्रक ने सांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सै ति या पुर गांव में ऑटो में मारी टक्कर 2 लोगों की मौके पर मौत 2 लोग घायल पुलिस मौके पर पहुंची
मैनपुरी : जांच के दौरान पकड़े गए फर्जी वोटर, पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगातार मतदान केंद्र का भ्रमण करते नजर आए। इस बीच सीडीओ और एएसपी ने महमूद नगर के पोलिंग बूथ से एक युवक को फर्जी वोट डालने पकड़ कर कोतवाली भिजवाया। वहीं गोलाबाजार से एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। पहले डाले गए वोट की स्याही नहीं मिटी थीजिले में बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कराया गया। इसके बाद भी कुछ लोग ऐसे थे, जो मतदान केंद्र पर…
मतदान केंद्र पर तैनात दरोगा की हालत बिगड़ी, खड़े-खड़े गिर गया
कुर्रा थाना में तैनात एसआई प्रवीण चौधरी की ड्यूटी बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव में कस्बा किशनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर लगी थी। दोपहर के समय अचानक बात करते हुए दरोगा प्रवीण को एक झटका लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। दरोगा को बेहोश देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। साथियों ने सीएचसी में भर्ती करायाहार्ट अटैक की आशंका के चलते एक साथी कर्मी द्वारा सीपीआर दिया गया। इस दौरान वहां एबुलेंस आ पहुंची। दरोगा को साथी कर्मियों ने सीएचसी, किशनी…
जौनपुर : जिले में सबसे अधिक 71.14 प्रतिशत हुआ मतदान के साथ शाहगंज नगर पालिका पहले स्थान पर
शाहगंज : उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में वोटों की झमाझम बारिश हुई।तो महिलाओं ने लोकतंत्र के इस मेले में बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। गुरुवार की सुबह आठ बजे से ही नगर के कुल आठ पोलिंग बूथों पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी। सबसे अधिक पहली बार मतदान करने जा रहे युवक व युवतियों में भारी उत्साह देखने को मिली। वहीं नगर पालिका और बालिका इंटर कालेज के पोलिंग बूथों पर भारी भीड़ लाइन में लगी रही l नगर पालिका के पोलिंग…
प्रयागराज ; जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत मुण्डेरा मण्डी में चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों को जमा करने के लिये बनाए गए रिसीविंग काउन्टर व स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये I
उन्होंने मतदान के पश्चात ईवीएम मशीनों के जमा करने के लिए बनाए गए रिसीविंग काउन्टर व जमा करने के पश्चात स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रखने की व्यवस्था व रिसीविंग काउन्टर के पास साफ-सफाई,निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश की व्यवस्था ,निर्वाचन कर्मचारियों के बैठने के लिए कार्पेट की व्यवस्था, लगाए गए साईनेज, बैंरिकेटिंग आदि का निरीक्षण किया व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक आरoओ0 रिसीविंग काउन्टर पर जाकर ईवीएम मशीन को रिसीव करने वाले लोगों को पीठासीन अधिकारी की डायरी व मतपत्र लेखा की जांच…
धर्म गुरुओं से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं की अपील नहीं आई काम, लखनऊ में पिछले चुनाव से कम हुई वोटिंग
जागरूकता रैली, धर्म गुरुओं से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं की अपील के बाद भी निकाय चुनाव में वोटर नहीं निकला। नगर निगम के अलावा नगर पंचायत में भी साल 2017 की तुलना में कम वोट पड़े। लखनऊ नगर निगम के चुनाव में मेयर के लिए जहां पूरे दिन महज 36.36 प्रतिशत वोट पड़े जबकि गांव में 64 फीसदी लोगों ने वोट किया। शहर की तुलना में आउटर इलाके में ज्यादा वोटर निकले हालांकि अगर हम इसको साल 2017 के चुनाव से तुलना करे तो वहां करीब 10 फीसदी वोटिंग कम हुई…
निकाय चुनाव में मतदान में वृद्धि हुई या कमी, पढ़िए रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के फर्स्ट फेज का मतदान हो गया है। इस बार करीब 52% वोटिंग हुई है। शाम 6 बजे तक नगर निगम चुनाव में लखनऊ में 38.62%, वाराणसी में 40.58%, प्रयागराज में 33.61%, गोरखपुर में 42.43% और आगरा में 40.32% वोटिंग हुई है। लखनऊ में 2017 में 39.99% वोटिंग हुई थी। इस बार 1.37% वोट कम पड़ा है। वहीं गोरखपुर में 3.2% वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।37 जिलों के 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में वोट डाले गए। पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों से…
मैनपुरी:पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार जो बनाते थे फ़र्ज़ी शस्त्र के लाइसेंस
कोतवाली क्षेत्र में कलक्ट्रेट परिसर में बस्ता लगाने वाले कुछ लोग फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के धंधा कर रहे थे। ये लोग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों से मोटी रकम भी वसूलते थे। उन्हें नकली लाइसेंस बनाकर थमा देते थे। इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विस्तारमैनपुरी में पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार फर्जी लाइसेंस भी बरामद हुए हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस…
मैनपुरी निकाय चुनाव में अचानक तबीयत ख़राब होने के कारण ड्यूटी के दौरान SDM का निधन
मैनपुरी जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल का बृहस्पतिवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे निकाय चुनाव में नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी का कार्य देख रहे थे। सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। बीते दो साल से जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। वे जिले में कुरावली और मैनपुरी सदर तहसील…
छत्तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से जा भिड़ी,11 की मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो बच्चों और महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। घायल हुई छह महीने की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल लाया गया। हालांकि, बच्ची की मौत हो गई। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। ये सभी लोग एक शादी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। इसे लेकर पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि सभी बोलेरो सवार बारात में ग्राम मारकाटोला थे। इसके बाद…
पीलीभीत : पी0सी0मीना अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली एवं पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद पीलीभीत स्थित सभागार में में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों के साथ नगर निकाय चुनाव 2023 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कृत कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
पीलीभीत : पी0सी0मीना अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन बरेली एवं राकेश कुमार पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद पीलीभीत स्थित सभागार में जनपद पीलीभीत के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा कर निम्न दिशा-निर्देश दिये गयेः- 1- जनपद पीलीभीत में दिनॉंक 11.05.2023(द्वितीय चरण) में नगर निकाय चुनाव-2023 होना प्रस्तावित है, जिसको सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पूर्व में ही कार्ययोजना तैयार कर ली जाये एवं चुनाव आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार…
बरेली – नगर पंचायत सिरौली में भाजपा प्रत्याशी निशा शर्मा के प्रचार प्रसार में पहुंचे युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लक्ष्मीकांत अवस्थी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।
आंवला – नगर पंचायत सिरौली में भाजपा प्रत्याशी निशा शर्मा के प्रचार प्रसार में पहुंचे युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री व युवाओं के प्रेरणा स्रोत आदरणीय रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी का नगर पंचायत सिरौली मैं निकाय चुनाव हेतु आना हुआ उन्होंने युवा बैठक को संबोधित किया और आगामी युवा मोर्चा के कार्यक्रमों पर कामकाजी विचार व्यक्त किए व युवाओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई महामंत्री ने कहा प्रचार प्रसार पर अच्छी तरह ध्यान दिया जाए ताकि नगर पंचायत सिरौली की सर जमीन पर एक बार फिर भाजपा का परचम लहराए…
बांदा : जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने लगाई जिलाधिकारी से न्याय की गुहार
आपको बता दे पूरा मामला जिला कलेक्ट्रेट परिसर बांदा का है जहां पर आज ग्राम सिलेहटा , ग्राम पोस्ट मोहन पुरवा तहसील व जिला बांदा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि ग्राम सिलेहटा में 2017 से प्रचलित चकबंदी की चक पैमाइश की तैयारी फिर से है लेकिन विगत ढाई वर्षो से लंबित चकबंदी अधिकारी बांदा के यहां चक अपत्तियां व बंदोबस्त अधिकारी बांदा के यहां लंबित अपीलों का निस्तारण अभी तक नहीं किया जा रहा है वर्ष अप्रैल 2022 में इन्हीं लंबित वादों की…
मैनपुरी में खेत से घर जाते समय हुआ हादसा, कार की टक्कर से किसान की मौत
मैनपुरी के थाना क्षेत्र में खेतों की रखवाली करके घर वापस लौट रहे किसान को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद लेकर जा रहे थे। रास्तें में ही किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला औछा थाना क्षेत्र के अमरसिंह गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सत्यवीर पुत्र राम प्रकाश…
पीलीभीत : अग्नि पीड़ित परिवार के सदस्यों को एसडीएम ने उपलब्ध कराई सहायता सामग्री।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम मटैया लालपुर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने पीड़ित परिवार को अपने निजी स्तर से सहायता सामग्री उपलब्ध कराई। इसके अलावा एक अन्य गांव के चार लोगों को आग से नुकसान पर सहायता दी। विगत मार्च महीने में तराई क्षेत्र के मटैया लालपुर गांव के नेत्रहीन रमेश के घर में आधी रात को बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने से 80 हजार नकद,चार मोबाइल,अनाज, कपड़े, बिस्तर, सहित गृहस्थी…
मेयर चुनाव में लखनऊ व्यापार मंडल ने बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करने का किया ऐलान, पढ़िए रिपोर्ट
लखनऊ के सबसे बड़े व्यापारी संगठन लखनऊ व्यापार मंडल ने मेयर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन करने का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलने और संगठन की मांगों को पूरा करने के आश्वासन मिलने के बाद यह ऐलान किया गया है। हालांकि इसके बाद भी संगठन में एक बड़ी राजनीति खाई नजर आ रही है। एक तरफ अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम से मिलकर समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं, व्यापार मंडल के दूसरे सबसे बड़े पदाधिकारी वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा समाजवादी…
