जौनपुर: एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, शाहगंज में तैनात चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार को रुपया 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार ।

शाहगंज(जौनपुर) शाहगंज तहसील में तैनात चकबंदी कानूनगो अनिल कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने ₹10000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।‌ आपत्ति पर रिपोर्ट लगाने की एवज में मांगी थी 10000 की घूस। सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की ट्रैम्प टीम ने तहसील गेट पर दबोचा। शिकायतकर्ता मानसिंह की शिकायत पर हुई गोपनीय जांच आरोप सही पाए गए। आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान थाने में मुकदमा दर्ज कार्यवाही जारी ।

Leave a Comment