गोला गोकर्णनाथ – आज नीलकंठ मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में हुआ। जिले के मास्टर योग ट्रेनर श्री शशिकान्त दीक्षित,कुलदीप जी एवं अमित जी द्वारा योग प्रोटोकॉल कराया गया। योग ट्रेनर श्री शशिकांत दीक्षित ने कहा योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधि नहीं है बल्कि यह आत्मा मन और शरीर के बीच संतुलन बनाने का एक…
Category: रुझान
कासगंज : भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों की छुट्टियाँ 30 जून तक बढ़ीं, महिला आयोग की सदस्य के पत्र पर सरकार ने दी स्वीकृति
उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज़ लू की विकराल स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 15 जून से बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया गया है। यह निर्णय राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा भेजे गए अत्यंत संवेदनशील एवं तथ्यपूर्ण पत्र के बाद लिया गया, जो मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव को संबोधित था। उक्त पत्र में सदस्य द्वारा प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बढ़ते तापमान, जलवायु की विषम परिस्थितियों और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल…
औरैया:आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, खेत में गोबर डालते समय हुआ हादसा
(द दस्तक 24 न्यूज़)15 जून 2025 दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयकरण का पुरवा में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जब आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी शिखा पुत्री बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी खेत में गोबर डालने गई थी, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर शिखा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, क्षेत्र में शोक…
फर्रूखाबाद:लखनऊ जाते समय पुलिस टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, फतेहगढ़ एसपी ने पहुंचकर लिया जायजा।
(द दस्तक 24 न्यूज़)15 जून 2025 थाना कमालगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां जनपद बदायूं से पुलिस भर्ती का नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ जा रही टीम का वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह तत्काल मौके पर पहुंचीं और घायलों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में झगड़े को लेकर तीन लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज।
आंवला :सिरौली थाना क्षेत्र में भात लेकर जा रहे प्रधान के परिवार से मारपीट के मामले में तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को शहबाजपुर के प्रधान सफी उरहमान बेग के भाई समी उरहमान टैक्टर ट्राली से मजनू पुर भात लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पंल्था गांव में सामने से बाइक से आ रहे युवकों से बाइक बचाने को लेकर कहासुनी के साथ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता की गई थी। युवकों ने सूचना पर पहुंचे प्रधान सफी उरहमान की भी जमकर पिटाई कर दी जिसमें…
फर्रुखाबाद के चौक बाजार में बिजली के पोल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 जनपद के व्यस्ततम क्षेत्र चौक बाजार घंटाघर के पास आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें बिजली के तार धूं-धूं कर जल उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक पोल से चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैला दी। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर…
ब्लैक बॉक्स:विमान दुर्घटनाओं के पीछे छिपे सच का रहस्योद्घाटनकर्ता-धर्मवीर सिंह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2025 जब भी कोई विमान हादसा होता है, तो सबसे पहले जिसकी तलाश की जाती है, वह है “ब्लैक बॉक्स”। यह एक ऐसा उपकरण है, जो किसी भी हवाई दुर्घटना के रहस्यों पर से पर्दा उठाने में अहम भूमिका निभाता है। दिलचस्प बात यह है कि इसका नाम भले ही ‘ब्लैक बॉक्स’ है, लेकिन असल में इसका रंग नारंगी होता है, ताकि मलबे के बीच इसे आसानी से खोजा जा सके। क्या है ब्लैक बॉक्स ? ब्लैक बॉक्स दरअसल दो प्रमुख रिकॉर्डिंग यूनिट्स से…
फर्रूखाबाद:पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी रॉकी गिहार गिरफ्तार, तमंचा, मोटरसाइकिल व नकदी बरामद,चार साथी फरार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2025 जनपद के थाना कम्पिल क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस और कम्पिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अपराधी रॉकी गिहार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल (टीवीएस राइडर) व ₹35,300 नकद बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर रौकी के चार साथी भाग जाने में सफल रहे जिनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घटना का विवरण:…
फर्रूखाबाद:डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में मनाया गया विश्व क्लब फुट दिवस।
(द दस्तक 24 न्यूज़) ,14 जून 2025 विश्व क्लब फुट दिवस के अवसर पर शनिवार को डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं अनुष्का फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। इस दौरान जन्मजात विकृतियों, विशेषकर क्लब फुट (मोड़े पांव) की चिकित्सा और प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक प्रियदर्शी, आर्थो सर्जन डॉ नीरज वर्मा और अनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव आलोक वाजपेई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की…
लखनऊ:लोकसभा के उप नेता एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचकर दिवंगत भाई को दी श्रद्धांजलि।
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 14 जून 2025 पूर्व मंत्री एवं सीनियर समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बड़े भाई श्री सालिक राम मौर्य के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने 13 जून को अंतिम सांस ली। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी राजनीतिक गतिविधियाँ छोड़कर तुरंत तेलिबाग स्थित आवास पहुँचकर अपने भाई को अंतिम विदाई दी। इस दुखद अवसर पर लोकसभा के उप नेता और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित…
रायपुर:- केसदा का प्रस्तावित उद्योग , जनसुनवाई नेवधा में उठता सवाल ?
( द दस्तक 24 न्यूज़ ) , सिमगा। बलौदा बाजार जिला सिमगा ब्लांक के ग्राम केसदा जो कि तिल्दा-नेवरा शहर से करीब है वहां पर संभव स्पंज उद्योग प्रस्तावित है ,जिनका पर्यावरण स्वीकृति जनसुनवाई 16 जून को सुनिश्चित किया गया है । इस जनसुनवाई को लेकर जहां ग्रामीणों के विरोधी स्वर मुखर हो रहे हैं ,वहीं पर एन ओ सी को लेकर ग्राम पंचायत पर उंगली उठ रही है । सूत्रों का माने तो पंचायती राज अधिनियम धारा 40 के तहत नियम के विपरित प्रस्तावित उद्योग को एन ओ सी…
फर्रूखाबाद: कंपिल में मुठभेड़ के दौरान बदमाश रॉकी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 14 जून 2025 कंपिल थाना क्षेत्र में बीती रात हुई एक सनसनीखेज मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रॉकी निवासी ग्राम मामपुर, कोतवाली कायमगंज के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कंपिल पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम ने ग्राम भैसरी क्षेत्र में पांच बदमाशों को घेरने की कार्रवाई की थी। पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके…
लखीमपुर खीरी : बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना
बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर एम ट्रस्ट द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एम ट्रस्ट से हरीश,प्रज्ञा, नाज़, नासिर, राम चंद्र व मितौली, बेहजम व लखीमपुर इकाइयों के समस्त सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एम ट्रस्ट ने ठाना है, बाल श्रम मिटाना है और बचपन बचाओ बाल श्रम मिटाओ जैसे प्रेरणादायक नारों वाली तख्तियाँ लिए कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर की प्रमुख सड़कों पर जनजागरूकता फैलाई। रैली पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त…
मैनपुरी:शाक्य नगर आलीपुर खेड़ा में बुद्ध कथा का भव्य शुभारंभ, संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ. भिक्षु धम्मपाल महाथेरो ने किया फीता काटकर उद्घाटन
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 जून 2025 शाक्य नगर, आलीपुर खेड़ा में आज एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में बुद्ध कथा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर संकिसा भिक्षु संघ के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध धम्मगुरु पूज्य डॉ. भिक्षु धम्मपाल महाथेरो जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बुद्ध वाणी, मंगल गान और धम्म संदेशों की गूंज से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं, धम्म अनुयायियों एवं स्थानीय जनता ने बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। धम्मगुरु…
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बड़े भाई सालिक राम मौर्य का निधन, कल लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 13 जून 2025 पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बड़े भाई और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षक श्री सालिक राम मौर्य का निधन हो गया है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया गया है कि उनकी मृत्यु हृदयगति रुकने के कारण हुई। सालिक राम मौर्य एक प्रतिष्ठित और प्रेरणास्पद शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें…
फर्रूखाबाद:पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का आज दिनांक 13 जून 2025 को वेदांत हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह लगभग 90 वर्षीय श्री यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से समाजवादी पार्टी सहित पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। छोटे सिंह यादव को समाजवादी पार्टी की सरकारों में “मिनी मुख्यमंत्री” के नाम से जाना जाता था। सन् 1992 में जब समाजवादी पार्टी…
फर्रूखाबाद: सरिता और शैलेन्द्र का विवाह सम्पन्न, धर्मपाल बौद्ध ने दिया प्रमाण पत्र और आशीर्वाद
(द दस्तक 24 न्यूज़) ,13 जून 2025 जनपद के ग्राम नगला माछी, पोस्ट झसी निवासी सरिता पुत्री राधेश्याम शाक्य और जिला औरैया के ग्राम कछपुरा, पोस्ट गूरा निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र बृजेन्द्र नारायण शाक्य का विवाह समारोह आज सादगी और सामाजिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ। दोनों परिवारों की उपस्थिति में आयोजित इस वैवाहिक समारोह में समाज के प्रमुख लोग भी सम्मिलित हुए। विवाह संस्कार के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने सरिता और शैलेन्द्र को जीवन के इस नए अध्याय के…
फर्रूखाबाद:रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष समिति की बैठक सम्पन्न, 33 लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष जिला संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कोष के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा करना और उनके शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाना था। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में 33 प्रकरण लंबित हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मामलों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभार्थियों को समय पर…
फर्रूखाबाद:राशनकार्ड सत्यापन एवं मॉडल दुकानों के निर्माण में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
(द दस्तक 24 न्यूज़) ,13 जून 2025 जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति शाखा) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकगण उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव के निर्देशानुसार 15 जून से 21 जून 2025 के बीच अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डों का सत्यापन ग्राम सभाओं की खुली बैठकों में कराने के निर्देश दिए। सत्यापन के दौरान पाए गए…
फर्रूखाबाद:सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर, छात्रों को सिखाए गए राह-वीर’ बनने के गुर।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में दिनांक 13 जून को एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एआरटीओ (प्रशासन) वृजेन्द्र नाथ चौधरी ने छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करना एवं “राह-वीर योजना” के तहत दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिए प्रशिक्षित करना था। सड़क सुरक्षा के प्रति चेताया अपने संबोधन में एआरटीओ श्री चौधरी ने कहा कि…
