फर्रूखाबाद: सरिता और शैलेन्द्र का विवाह सम्पन्न, धर्मपाल बौद्ध ने दिया प्रमाण पत्र और आशीर्वाद

(द दस्तक 24 न्यूज़) ,13 जून 2025 जनपद के ग्राम नगला माछी, पोस्ट झसी निवासी सरिता पुत्री राधेश्याम शाक्य और जिला औरैया के ग्राम कछपुरा, पोस्ट गूरा निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र बृजेन्द्र नारायण शाक्य का विवाह समारोह आज सादगी और सामाजिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ। दोनों परिवारों की उपस्थिति में आयोजित इस वैवाहिक समारोह में समाज के प्रमुख लोग भी सम्मिलित हुए। विवाह संस्कार के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने सरिता और शैलेन्द्र को जीवन के इस नए अध्याय के…

फर्रूखाबाद:रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष समिति की बैठक सम्पन्न, 33 लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष जिला संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कोष के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा करना और उनके शीघ्र समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाना था। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में 33 प्रकरण लंबित हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मामलों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभार्थियों को समय पर…

फर्रूखाबाद:राशनकार्ड सत्यापन एवं मॉडल दुकानों के निर्माण में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) ,13 जून 2025 जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति शाखा) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकगण उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव के निर्देशानुसार 15 जून से 21 जून 2025 के बीच अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डों का सत्यापन ग्राम सभाओं की खुली बैठकों में कराने के निर्देश दिए। सत्यापन के दौरान पाए गए…

फर्रूखाबाद:सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर, छात्रों को सिखाए गए राह-वीर’ बनने के गुर।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में दिनांक 13 जून को एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एआरटीओ (प्रशासन) वृजेन्द्र नाथ चौधरी ने छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करना एवं “राह-वीर योजना” के तहत दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिए प्रशिक्षित करना था। सड़क सुरक्षा के प्रति चेताया अपने संबोधन में एआरटीओ श्री चौधरी ने कहा कि…

फर्रूखाबाद:बारिश से शहर हुआ जलमग्न नगरपालिका की खुली पोल, भीषण गर्मी से मिली थोड़ी राहत।

(द दस्तक 24 न्यूज़) . 13 जून 2025 जनपद में शुक्रवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर दी, लेकिन साथ ही शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। बारिश के कारण शहर की अधिकांश सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। लेकिन शुक्रवार…

फर्रुखाबाद में पहली बार रबी सत्र की मक्का होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी, 15 जून से शुरू होगी खरीद प्रक्रिया

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के किसानों के लिए एक अहम खुशखबरी सामने आई है। शासन ने पहली बार रबी सत्र की मक्का की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत मक्का की खरीद 15 जून से 31 जुलाई 2025 तक की जाएगी। शासन द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य ₹2225 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। पंजीकरण अनिवार्य मक्का विक्रय के इच्छुक कृषकों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर…

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी का तबादला, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने लापरवाही पर दिखाई सख्ती।

(द दस्तक 24 न्यूज़) ,13 जून 2025 जनपद की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह आज एक्शन मोड में नजर आईं। लापरवाही के आरोप में उन्होंने कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। सत्यप्रकाश को अब अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर रणविजय सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह बदलाव जिला पुलिस महकमे में हलचल का कारण बना हुआ है और इसे एक सख्त प्रशासनिक संदेश के…

फर्रुखाबाद:अभियुक्त देवरूप गंगवार को आजीवन कारावास की सजा, फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी लाई रंग।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में अपराधियों को कठोरतम सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी की कार्ययोजना का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जनपद फर्रुखाबाद की कोतवाली कायमगंज में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में अभियुक्त को मा. न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा भारी अर्थदंड से दंडित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त देवरूप गंगवार पुत्र दीनदयाल, निवासी ग्राम सैथरा, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध थाना कायमगंज में मु0अ0सं0-392/2023 वाद स0-770/2023, धारा 376,…

फर्रुखाबाद:यातायात नियमों का पालन करें, जीवन बचाएं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अपील

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में विशेष ब्रीफिंग दी गई। उन्होंने सभी से अपील की कि यातायात नियम केवल कानून नहीं, जीवन रक्षा का मूल मंत्र हैं। नियमों के पालन से कम होंगी दुर्घटनाएँ अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा, सड़क पर की गई एक छोटी सी लापरवाही न केवल आपकी जान को खतरे में डाल सकती है, बल्कि आपके परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति ला…

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानीअधिकारी प्रयागराज।

प्रयागराज दि0 13.06.2025 को जनपद के 15 ब्लाकों में आंगनबाडी कार्यकर्त्रियों को आयुष विभाग के मास्टर योग प्रशिक्षकों द्वारा योग सप्ताह 15 से 21 जून एवं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का कार्यक्रम ग्राम स्तर तक सफलता पूर्वक आयोजित कराए जानें के दृष्टिगत योग प्रोटोकाल प्रशिक्षण दिया गया शेष ब्लाकों में कल दि0- 14.06.2025 को योग प्रोटोकाल प्रशिक्षण दिया जाएगा। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज : मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में महाकुंभ 2025 में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

चर्चा के दौरान प्रयागराज जनपद में पिछले दो से तीन वर्षों में कराए गए परमानेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों से लेकर अस्थायी शहर को बसाने संबंधित कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। मुख्य सचिव ने यहाँ पर तैनात अधिकारियों से क्राउड मैनेजमेंट, सेनिटेशन, विद्युत, शौचालय व्यवस्था, घाट मैनेजमेंट तथा अन्य बेसिक सुविधाएं सम्बंधित जानकारी ली। इसके अतिरिक्त उन्होंने महाकुंभ 2025 के दौरान किए गए टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन के संबंध में सवाल पूछें तथा भविष्य में महाकुंभ के परिप्रेक्ष्य में टेक्नोलॉजिकल यूज को कैसे और बेहतर बनाया जा सकता है उसके…

लखीमपुर खीरी : गोला नगर के सर्वांगीण विकास हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले गोला पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू

गोला गोकर्णनाथ – गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गोला नगर के विकास एवं सौंदर्य को बढ़ाने के लिए विभिन्न मांगे उनके समक्ष रखीं व गोला नगर के विकास कार्यों से सम्बन्धित विस्तृत चर्चा की। गोला नगर के विकास व सौंदर्यीकरण को धरातल पर उतरने से नगर में बड़े बदलाव आयेंगे और उसकी सुंदरता में भी निखार आयेगा। नगर पालिकाध्यक्ष गोला ने श्रावण मास पर नगर में आने वाले कांवड़ियों पर अयोध्या की तर्ज पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा…

लखीमपुर खीरी : अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का किया गहन निरीक्षण

अपर पुलिस महानिदेशक (पीटीसी मुरादाबाद) उ0प्र0, श्री अमित चन्द्रा द्वारा अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाईन खीरी के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया व साइबर अपराध एवं तकनीकी प्रशिक्षण पद्धतियों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। 13 जून 2025। अपर पुलिस महानिदेशक (पीटीसी मुरादाबाद) उ0प्र0, श्री अमित चन्द्रा द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों के लिए बैरक, मेस, शारीरिक प्रशिक्षण, साइबर अपराध एवं तकनीकी प्रशिक्षण पद्धतियों पर विशेष ध्यान…

लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक रोमी साहनी निर्धन परिवार की बेटियों की शादी में पहुंचकर की आर्थिक मदद

पलिया विधानसभा के यशस्वी विधायक रोमी साहनी गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले गरीब व असहाय परिवार की बेटियों की शादी में पहुंचकर आर्थिक मदद की और एक पिता भाई की तरह अपना आशीर्वाद देते हुए उनके नए जीवन में प्रवेश करने की शुभकामनाएं भी दी।आज ग्राम बहादुरनगर बलुआ (विशेनपुरी) में एक निर्धन परिवार की बेटी निशा गौतम के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर पलिया विधायक श्री साहनी ने ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की यह सहायता मात्र एक राशि नहीं बल्कि एक पिता-समान स्नेह का प्रतीक थी।इसी श्रृंखला में…

फर्रूखाबाद:भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने जनसमस्याओं को लेकर सौंपा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)13 जून 2025 कायमगंज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश सचिव श्री मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में विभिन्न जनहित की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा। यह मांगपत्र मुख्य रूप से किसानों, स्वास्थ्य, विद्युत, जल आपूर्ति, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और नगर निकाय की लापरवाही से जुड़ी समस्याओं पर केंद्रित रहा। ज्ञापन की प्रमुख मांगे इस प्रकार रहीं: ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के साथ जिला महामंत्री मंजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विपिन ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष हेतराम…

रायबरेली : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल

रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के देवगन पुर मजरे धूता निवासी अखिलेश यादव पुत्र इंद्र कुमार ने गदागंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि आज सुबह मेरे सहन की जमीन पर विपक्षी गढ़ों द्वारा घूर डाला जा रहा था जिसपे स्टे आर्डर भी लिया गया जब हम लोगों के द्वारा विरोध किया गया तो विपक्षी गढ़ संयोजित , अमित, छीट्ठों लाल, बसंत व तीन लोग अज्ञात एक जूट होकर लाठी, डंडों, व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें अखिलेश,भाभी रिश्ता, माता रामराता, लक्ष्मी , रंजना समेत पांच लोग गंभीर…

फर्रुखाबाद में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई मेहर बाबा की शोभायात्रा

मेहर बाबा को प्रभू अवतार माना जाता है उनकी की कृपा हर जगह जनविख्यात है मेहर बाबा की शोभा यात्रा भोलेपुर से निकाली गयी शोभा यात्रा में सैकड़ो भक्त सम्मिलित हुए याकूतगंज में बाबा का आश्रम है इस आश्रम पर बाबा के भक्त जनों में भंडारे का आयोजन किया इस भंडारे में हजारों की संख्या में भक्त जनों ने प्रसाद चखा

उत्तर प्रदेश में ‘लोक मोर्चा’ का गठन सम्यक पार्टी समेत कई दलों का बड़ा राजनीतिक गठबंधन, 2027 चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे मुख्यमंत्री पद के चेहरा

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर प्रदेश की राजनीति में एक नया राजनीतिक गठबंधन ‘लोक मोर्चा’ के रूप में उभरा है। इस नवगठित मोर्चा में सम्यक पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। गठबंधन का नेतृत्व पूर्व मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे, जो इस मोर्चे के संयोजक नियुक्त किए गए हैं और 2027 के चुनाव में मुख्यमंत्री पद के एकमात्र चेहरा होंगे। बहुजन हितों की आवाज बनेगा लोक मोर्चा लोक मोर्चा ने…

फर्रुखाबाद:पुलिस की सराहनीय पहल, सर्विलांस सेल ने 151 खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन किए बरामद, अनुमानित कीमत 33 लाख रुपए

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 फतेहगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सर्विलांस सेल की मेहनत और तकनीकी दक्षता के बल पर खोए हुए कुल 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपए है, को सफलतापूर्वक बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। यह कार्य पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान…

फर्रूखाबाद में नागरिक सुरक्षा विभाग की समस्त कमांडिंग ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 जनपद फर्रुखाबाद में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं की तैयारियों और समन्वय को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के समादेष्टा अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा के उनके दायित्वों से अवगत कराना एवं समुचित अनुश्रवण सुनिश्चित करना था। बैठक की शुरुआत समस्त अधिकारियों के औपचारिक परिचय के साथ हुई। इसके पश्चात उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा कानपुर…