फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण, सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता में गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी के आवास विकास स्थित जिला मुख्यालय पर आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने देशभर में हुए विकास कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर मीडिया को संबोधित किया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र में सत्ता संभाली, उस समय देश भ्रष्टाचार, आतंकवाद, अव्यवस्था और अविकास जैसी…

फर्रुखाबाद:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसों पर चिंता, एनएचएआई और पुलिस को दिए सख्त निर्देश।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई। बैठक में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने बताया कि मई 2025 में जिले में 43 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 27 लोगों की मौत और 24 लोग घायल हुए। जबकि मई 2024 में 33 हादसों में 14 लोगों की मृत्यु हुई थी। इस तरह हादसों में 30.30% और मृतकों की संख्या में 92.85%…

फर्रुखाबाद:तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की महिला जिला कार्यकारिणी गठित, सुमन शाक्य ने सौंपी जिम्मेदारियाँ

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की महिला इकाई की जिला कार्यकारिणी का गठन समारोह आज गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। महिला सभा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। कार्यकारिणी में प्रमुख पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। श्रीमती शकुंतला शाक्य और श्रीमती रुकुमलता शाक्य को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। श्रीमती विमलेश शाक्य को जिला महासचिव तथा श्रीमती सुनीता शाक्य को जिला उपसचिव के पद पर मनोनीत किया…

लखीमपुर खीरी : पुलिस लाइन मे एसपी द्वारा ब्रीफिंग कर चयनित अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी मे लगे पुलिस कर्मियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

आरक्षी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद खीरी से चयनित अभ्यर्थियों को दिनांक 15-06-2025 को लखनऊ मे नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस लाइन खीरी मे पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा, ब्रीफिंग कर चयनित अभ्यर्थियों एवं ड्यूटी मे लगे पुलिस कर्मियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। लखीमपुर खीरी 12 जून को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को मा0 गृह मंत्री, भारत सरकार एवं मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 15.06.2025 को…

लखीमपुर खीरी : संगठन सृजन अभियान के दूसरे दिन जनपद लखीमपुर खीरी में कांग्रेसियों ने की समीक्षा बैठक

बृहस्पतिवार को संगठन सृजन अभियान के दूसरे दिन जनपद लखीमपुर खीरी में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की देख रेख में जिला कांग्रेस भवन पर फ्रंटल प्रकोष्ठ विभागों के पदाधिकारियो से जिला कोऑर्डिनेटर माननीय नकुल दुबे जी माननीय उमाशंकर पांडे जी माननीय अभिषेक सिंह पटेल ने समीक्षा की, उनके ब्लॉक रमिया बेहड के ग्राम खरवैया मे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई उसके बाद नगर पंचायत निघासन के ग्राम सुकखन पुरवा में,ग्राम सिंघहा खुर्द में, सिंगाही,लूधपूर्वा में संगठन सृजन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी से आव्हान् किया गया सभी…

लखीमपुर खीरी : केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मीट एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन तथागत मैरिज लॉन में संपन्न

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत अमृत काल सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल पर आयोजित प्रोफेशनल मीट एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष श्री सुनील सिंह की अध्यक्षता में लखीमपुर स्थित तथागत मैरिज लॉन में संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री श्री JPS राठौर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/पूर्व सांसद श्रीमती रेखा वर्मा जी एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री/पूर्व सांसद श्री अजय मिश्र टेनी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इस अवसर पर समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधिगण,जिला पदाधिकारी…

लखीमपुर खीरी : खीरी में चमके भविष्य के सितारे

लखीमपुर खीरी – अटल सभागार में एक गरिमामय समारोह के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दुर्गा शक्ति नागपाल, मा.विधायक योगेश वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार द्वारा यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप-10 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक छात्र को मेडल, टैबलेट एवं ₹21,000 का प्रोत्साहन चेक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई जिसे छात्रों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक देखा।यह आयोजन छात्रों के कठिन परिश्रम और समर्पण का सच्चा…

लखीमपुर खीरी : जीजा ने साली से किया प्रेम ग्रामीणो ने पहनाई जूतो की माला

लखीमपुर खीरी से एक अनोखा मामला सामने आया है जीजा ने साली से किया प्रेम ग्रामीणो ने पहनाई जूतो की माला लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने जीजा को साली के साथ पकड़ लिया। फिर उनको जूतों की माला पहनाई और गांव में घुमाया। लेकिन लड़की नहीं मानी वह जीजा के साथ चली गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस जीजा राजू साली मनोजनी के प्रेम प्रसंग घटना की चर्चा पूरे गांव व पूरे लखीमपुर खीरी जिले में चर्चा का विषय बनी हुई…

रायबरेली : नशा मुक्ति संकल्प हमारा जीवन बने गा स्वास्थ्य हमारा

जिले में नशा मुक्त जीवन की दिशा में एक नई रोशनी बनकर उभरा है। ‘संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य केंद्र’,जो खसरा नं. 5, महाराजगंज रोड, गोकुलपुर, शिवपुरम, सरवाना, रायबरेली में संचालित हो रहा है। यह केंद्र सोसाइटी फॉर वोलंटरी एक्शन एंड रिसर्च स्वर द्वारा एनटीपीसी लिमिटेड के सीएसआर कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित किया जा रहा है।इस केंद्र ने जनवरी 2025 से अब तक 2500+ मरीजों का उपचार किया है, जिसमें से 125 लोगों ने परामर्श काउंसलिंग सेवाएं ली हैं। विशेष बात यह है कि 41 लोग पूरी तरह…

अहमदाबाद विमान हादसे से क्यों जुड़ा दिल्ली का नाम?

अहमदाबाद में मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में हुए विमान हादसे में दिल्ली कनेक्शन भी सामने आया है। बताया गया कि यह विमान सुबह करीब 10 बजे AI 423 बनकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई है। वहां से इस फ्लाइट को नए उड़ान संख्या के साथ लंदन जाना था। वहीं, आशंका है कि प्लेन में 242 लोग सवार थे। घटना की विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है। खबर को अपडेट किया जा रहा है। क्या डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए एक ही विमान प्रयोग होते हैं? बताया गया कि…

जौनपुर कलेक्ट्रेट में सर्पदंश से स्वस्थ हुए वन्य जीव प्रेमी मुरली को किया गया सम्मानित।

जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 आज जनपद के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान एक विशेष क्षण तब देखने को मिला जब सर्पदंश से स्वस्थ होकर लौटे वन्य जीव प्रेमी श्री मुरली जी से प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साहस व कार्य के प्रति सराहना व्यक्त की। मूल रूप से जौनपुर निवासी मुरली जी विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और सांपों की रक्षा के लिए कार्यरत हैं। उनका कार्य सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ना है,…

फर्रुखाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी से तीन अभियुक्तों को 8-8 वर्ष की सजा।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2014 में दर्ज एक गंभीर मामले में तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने दोषसिद्ध कर कठोर सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्तगण 1. पवन शुक्ला पुत्र सुनील कुमार 2. मोनू उर्फ नवीन कटियार पुत्र रामनरेश 3. कलेक्टर पुत्र नंदकिशोर (तीनों निवासी – महरुपुर सहजू, थाना…

फर्रुखाबाद:महिला आयोग अध्यक्ष ने फतेहगढ़ में की महिला जनसुनवाई व विभागीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान एवं सदस्य सुनीता सैनी ने आज विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में महिला जनसुनवाई एवं विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।           इस जनसुनवाई में 15 पीड़िताओं के प्रकरणों को सुना गया, जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज हत्या, पॉक्सो और जमीनी विवाद से जुड़े गंभीर मामले शामिल रहे। आयोग की अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को…

कासगंज:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मा0 सांसद श्री देवेश शाक्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मा0 सांसद श्री देवेश शाक्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समस्त विभाग अपने लक्ष्यों को समय से पूरा करें तथा बैठक में दिये गये निर्देशो को शत प्रतिशत शासन की मंशा के अनुरुप पूर्ण कार्य करें- मा0 सांसद जी भारत सरकार/राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को दिया जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापवाई वर्दाश्त नहीं की जायेगी। माननीय सदस्य गणों द्वारा निर्णय लिया गया है कि चकोरी को बढ़ावा दिया जाये ताकि किसानों…

पीलीभीत : सिविल बार एसोसिएशन में पनाह वितरण कार्यक्रम सम्पन्नवादकारियों और अधिवक्ताओं ने लिया लाभ

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन पीलीभीत में गर्मी से राहत देने हेतु “आम में पनाह” वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और पनाह ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। इस सेवा कार्य में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पांडे और महासचिव मोहन गिरी गोस्वामी के साथ अधिवक्ता आलोक नगायच, अवधेश चंद्र शर्मा, सर्वेश तिवारी, विजय कुमार राजा भैया, रोहित सिंह, निर्वाण सिंह और प्रदीप कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने 1,243 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

लखनऊ;(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आज से लगभग 1,000 वर्ष पूर्व महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रान्ताओं को जवाब देकर मिसाल प्रस्तुत की, लेकिन उन्हें इतिहास में जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प के अनुरूप राष्ट्रनायकों के सम्मान के लिए डबल इंजन सरकार ने महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया है।  मुख्यमंत्री जी आज चित्तौरा, जनपद बहराइच में चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस पर महाराजा सुहेलदेव स्मारक…

फर्रूखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

फतेहगढ़,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह द्वारा आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आने वाले रिक्रूट आरक्षियों (जेटीसी/आरटीसी) के प्रशिक्षण को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण, आवासीय सुविधा, भोजनालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों की दैनिक आवश्यकताओं, प्रशिक्षण गुणवत्ता और रहने-सहने की सुविधाओं का स्वयं जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आरक्षियों को समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ आवास, और प्रशिक्षण के…

फर्रुखाबाद के लिए गौरव का क्षण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को किया आमंत्रित, पाकिस्तान के षड्यंत्रों पर हुई अहम चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)10 जून 2025 भारत की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर आज एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूर्व विदेश मंत्री व फर्रुखाबाद के प्रतिष्ठित नेता श्री सलमान खुर्शीद को अपने निवास पर विशेष चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस मुलाकात का उद्देश्य पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे षड्यंत्रों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के पक्ष को मजबूती से रखने की रणनीति पर विमर्श करना रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री खुर्शीद के विदेश नीति…

फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बाजारों और मुख्य मार्गों पर रही पुलिस की सख्त निगरानी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में थाना अध्यक्ष बलराज भाटी व पुलिस टीम द्वारा पैदल गश्त कर इलाके का निरीक्षण किया गया। यह पैदल गश्त मुख्य रूप से बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई, जहां पुलिस बल की मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा…

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने दिखाई अनुकरणीय सख्ती, पुलिसकर्मियों के वाहनों का भी काटा गया चालान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के स्पष्ट और सख्त निर्देशों के तहत आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ के गेट पर एक विशेष यातायात चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान भी किए गए, जिससे यह संदेश गया कि कानून सभी के लिए समान है चाहे वह पुलिसकर्मी हो या आम नागरिक। इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा किया गया, जिसमें यातायात पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। नियमों…