कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और अब एक और मामले में पुलिस कर्मचारी की गिरफ्तारी ने विभाग की छवि को और भी खराब किया है। इस बार एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है, जिसके बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है, जहां एंटी करप्शन टीम ने एक दरोगा को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए…
Category: रुझान
फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 भाजपा जिला कार्यालय, आवास विकास में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मोदी सरकार के गौरवशाली 11 वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में थी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने जिला पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की योजना पर विस्तृत जानकारी दी और पदाधिकारियों को उनके जिम्मेदारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के 11 वर्षों में जो…
फर्रूखाबाद:मोहम्दाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में विकसित करने के लिए उच्चीकरण की पहल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर, मोहम्दाबाद स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में उच्चीकरण करने के प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दिशा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री, श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। श्री राममोहन नायडू किंजरापु के द्वारा भेजे गए पत्र का संदर्भ संख्या 810/वी.आई.पी./मं.प.स./2025 है, जो 11 अप्रैल 2025 को जारी किया गया। पत्र में फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के…
प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत ए.एम.बी. टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत हेतु जिला टास्क फोर्स गठित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि रक्ताल्पता (एनीमिया) जटिल रूप से बाल और मातृ मृत्यु दर और समग्र स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2018 में भारत सरकार के साथ साथ उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा एनीमिया मुक्त भारत…
प्रयागराज : शोध छात्रों को होना चाहिए जिज्ञासु, जिज्ञासा से ही शोध का होता है आरम्भ- प्रो. सालेहा रसीद, पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू फारसी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय
10 जून, 2025 को ‘अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक छह दिवसीय कार्यशाला‘ कार्यकम आयोजन के दूसरे दिन क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग), प्रयागराज द्वारा कार्यालय परिसर में कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. सालेहा रसीद,पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू फारसी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उन्होंने बताया कि हमें अभिलेख एवम् पांडुलिपि का अध्ययन कर शोध कार्य करना चाहिए l शोध छात्रों को जिज्ञासु होना चाहिए। हर समय विद्यार्थियों को जिज्ञाषा करते चाहिए क्योंकि जिज्ञासा से ही शोध का…
लखीमपुर खीरी : गोला सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लडडू का लगा भोग व नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा
गोला गोकर्णनाथ – ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को सब्जी मंडी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लड्डू का भोग लगाया गया तत्पश्चात बजरंगबली की शोभायात्रा बैण्ड बाजे व सुंदर मनमोहक आकर्षक झाकियो के साथ सब्जी मंडी स्थित मिल रोड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सदर चौराहा होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।इस शोभायात्रा का नगर मे जगह जगह भव्य स्वागत किया गया व सैकड़ो जगह भंडारों का आयोजन किया गया नगर सभी सड़कों पर प्रसाद ग्रहण करने व शोभायात्रा देखने के…
लखीमपुर खीरी : शहर के निजी अस्पताल में हुई मरीज की मौत परिजनो ने काटा हंगामा बोले डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत
शहर के एक निजी अस्पताल डॉ राधेश गुप्ता के हॉस्पिटल में एक मरीज को भर्ती कराया गया था 15 दिनों से युवक का इलाज चल रहा था आज 4 बजे मरीज की मौत हो गई मौत पर परिजनों ने अस्पताल मे हंगामा काटा परिजनों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सुमित मिश्रा का पैर टूट गया था जिसका इलाज कराने डॉक्टर गुप्ता के अस्पताल में आए थे डॉक्टर साहब ने सुमित के पैर का ऑपरेशन किया और उसमें रॉड डाल दी ऑपरेशन होने के बाद से ही सुमित की हालत…
लखीमपुर खीरी : लखनऊ मंडल आयुक्त रोशन जैकब ने डीएम वार रूम का किया लोकार्पण
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट परिसर में अब हाईटेक सुविधाओं का समावेश किया गया है लखीमपुर खीरी का कलेक्ट्रेट परिसर अब पूरी तरह हाईटेक हुआ। लखनऊ मंडल की आयुक्त डॉ.रोशन जैकब और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मिलकर डीएम वार रूम का लोकार्पण किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया अब आप अपनी समस्याओं का समाधान 05872-298002 पर दर्ज करवा सकते हैं और त्वरित प्रतिक्रिया प्राप्त कर सकते हैं।यह पहल मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा समर्पित है इसे एक और कदम माना जा सकता है प्रशासनिक सुधार और जनता की सेवा…
पीलीभीत : समावेशी खेलों के साथ समर कैंप का प्रमाण पत्र वितरित कर हुआ समापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा (माo) लखनऊ उत्तर प्रदेश के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलाँ पीलीभीत में ग्रीष्मकालीन अवकाश में दिनांक 21 मई से चल रहे समर कैंप का मंगलवार को भव्य समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत डॉ अचल कुमार मिश्र एवं डीसी प्रशांत कुमार जी द्वारा समर कैंप में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत बनाए गए चार्ट, मिट्टी कार्य ,कैरी बैग ,चित्रकला ,रंगोली आदि गतिविधियों का अवलोकन कर विजेता छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट कार्यो के लिए…
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन तैयारियों से सम्बन्धित बैठक हुई सम्पन्न।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के सफल आयोजन हेतु जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों के साथ आज एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिन के सफल आयोजन हेतु नगर मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी नामित किया गया। बैठक में उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था के लिए एवं शिक्षा विभाग को स्कूलों में एवं आयोजन स्थल पर छात्रों…
पीलीभीत : जिलाधिकारी के अध्यक्षता में उ0प्र0 विधान सभा की प्रतिनिहित समिति के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक हुई सम्पन्न।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 विधान सभा की प्रतिनिहित समिति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयारियों से सम्बन्धित बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर विकास विभाग की संकलित सूचना, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग/पर्यटन विभाग/बेसिक शिक्षा विभाग/परिवहन विभाग/भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग/राज्य कर विभाग/जिला पंचायत राज विभाग/राजस्व विभाग/वन विभाग/चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण बुकलेट मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से समिति को उपलब्ध कराई जाये। बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि उ0प्र0 विधान सभाा…
पीलीभीत: पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अंकित उर्फ इसरी पुत्र राजाराम निवासी ग्राम बिलगवाँ थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत उम्र 21 वर्ष 2. भानू प्रकाश पुत्र राजाराम वर्मा निवासी ग्राम बिलगवाँ थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत 19 वर्ष को मुखबिर खास की पुष्ट सूचना के आधार पर तिरुपति गोल्डेन सिटी के सामने कॉलोनी में जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग मे अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।वादी…
पीलीभीत : माता भगवती देवी गौशाला पर सम्पन्न हुआ नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।
पूरनपुर।शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत पर दिनांक 01 जून 2025 से बच्चों के चारित्रिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास हेतु नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा था। शिविर में बच्चों को योग व्यायाम,यज्ञ, दीप यज्ञ, संस्कारों के साथ ही साथ चारित्रिक और आध्यात्मिक उन्नति की शिक्षा प्रशिक्षिकों द्वारा दी गई।बच्चों को श्रमदान करना भी सिखाया गया। 9 जून 2025 को शिविरार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। शिविरार्थियों को गायत्री परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित…
पीलीभीत : बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया, समर कैंप का समापन 10 जून को होगा।
पूरनपुर। परिषदीय स्कूलों में चल रहे समर कैम्प के 16वें दिन स्कूलों बच्चों को योग, व्यायाम, लोकनृत्य के साथ-साथ कई प्रकार की रोचक गतिविधियां कराई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। समर कैंप का समापन 10 जून को होगा। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार समर कैंप 21 मई से प्रारम्भ हुआ था। इसमें ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के चयनित 142 कम्पोजिट विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 235 शिक्षामित्रों व 49 अनुदेशकों की ड्यूटी समर कैंप को चलाने के लिए लगाई गई थी।…
पीलीभीत : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई, जिसमें अन्य तहसीलों के 22 शिकायती प्रार्थना पत्र तथा मौक पर 05 का हुआ निस्तारण।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 57 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें अन्य तहसीलों के शिकायती प्रार्थना पत्र 22, जिसमें जिलाधिकारी ने मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढ़ंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों…
पीलीभीत : जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मिले और भरोसा दिलाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
तहसील सदर के ग्राम मेवातपुर उर्फ शेरगंज के निवासी मुकेश पुत्र मंगली प्रसाद की टाइगर के हमले से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनों से मिले और भरोसा दिलाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने जंगल से सटे ग्रामों में तार फेंसिंग का कार्य कराने हेतु डीएफओ को निर्देश दिए। शासन द्वारा निर्धारित उचित मुआवजा राशि परिजनों को दिलाये जाने हेतु सम्बंधित को दिए निर्देश।
पीलीभीत : समाज के समक्ष श्रद्धा, सेवा भाव को लेकर जनपद वासियों से की अपील:जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की आम जनमानस से अपील की है। उन्होंने एक नई सांस्कृतिक परंपरा की ओर कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, सामाजिक व आध्यात्मिक आयोजनों को पारंपरिक होटलों या पार्टी स्थलों की बजाय स्थानीय गौशालाओं में मनाएं। गौशाला में जन्मदिन मनाना, हवन-पूजन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त प्राप्त होती है। गौसेवा के ज़रिए पुण्य अर्जित करना । यह पहल न केवल हमारी संस्कृति का सम्मान है, बल्कि समाज में सेवा और सहभाव का संदेश…
लखनऊ:अल्पसंख्यक समुदाय के लिए निशुल्क IAS/PCS कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा,आवेदन 5 जुलाई तक।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एवं उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के अधीन “उर्दू IAS स्टडी सेंटर” में अल्पसंख्यक समुदाय जैन, बौद्ध, मुस्लिम, सिख, ईसाई एवं पारसी के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सिविल सर्विसेज़ (IAS/PCS) 2025-26 की निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्थान 11वें सत्र (2025-26) के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा (Prelims & Mains) की तैयारी अनुभवी शिक्षकों द्वारा उर्दू, हिंदी व अंग्रेज़ी माध्यम में कराएगा। चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसके केंद्र लखनऊ, दिल्ली और प्रयागराज…
फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन भानू में संगठनात्मक फेरबदल, कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देशानुसार संगठन में अहम बदलाव किए गए हैं। संगठन की सक्रियता और मजबूती के उद्देश्य से मुन्ना लाल सक्सेना को जिला प्रभारी पद से हटाकर प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रामवीर सिंह को जिला संगठन सचिव पद से हटाकर मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह परिवर्तन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने तथा कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। प्रदेश महासचिव पंडित गोपाल…
फर्रूखाबाद में पिंटू व पूनम का विवाह बौद्ध रीति से सम्पन्न, धर्मपाल बौद्ध ने सौंपा प्रमाण पत्र
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरमौरा बांगर निवासी पिंटू पुत्र श्री नत्थूलाल शाक्य एवं ग्राम चिलसरा निवासी पूनम पुत्री श्री रामवीर शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। यह वैवाहिक संस्कार शांतिपूर्ण वातावरण में एवं सामाजिक समरसता के भाव के साथ सम्पन्न हुआ। विवाह उपरांत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित दंपति को विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा गया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य, सामाजिक प्रतिनिधि…
