फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 नगर पंचायत नवाबगंज के सर्वेश मैरिज लॉन में तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक सूरुचि शाक्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं बुद्ध वंदना के साथ की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं…
Category: रुझान
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा कमल दर्पण पुस्तक का किया गया विमोचन
लखीमपुर खीरी – लखीमपुर स्थित शिव शक्ति होटल में राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय डॉ दिनेश शर्मा जी के कर कमलों द्वारा कमल दर्पण पुस्तक का विमोचन किया गया।इस विशेष अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा जी ने पुस्तक के संपादक श्री उमाशंकर दत्तू जी को हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं दी जिन्होंने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और योगदान को शब्दों में पिरोते हुए यह ऐतिहासिक दस्तावेज तैयार किया। भाजपा के कर्तव्यनिष्ठ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता जी को समर्पित “कमल दर्पण” स्मारिका, वेबसाइट एवं कार्यकर्ताओं के…
लखीमपुर खीरी : इंडियन हेरिटेज एकेडमी गोला का मेधावी छात्र अलंकरण समारोह कार्यक्रम धूमधाम के साथ हुआ संपन्न
गोला गोकर्णनाथ – इंडियन हेरिटेज एकेडमी गोला में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह व समर कैंप समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अवधेश मिश्रा प्राचार्य दयानंद बाल विद्या मंदिर की गरिमामई उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद द्वारिका प्रसाद रस्तोगी द्वारा की गई।विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए हुए सभी अतिथियों व नगर के गणमान्य…
लखीमपुर खीरी : अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में दहला देश, गोला छोटी काशी हुई गमगीन, दी भावभीनी श्रद्धांजली
गोला गोकर्णनाथ – अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में समर कैंप के बच्चों और आयोजकों ने कृषक समाज इंटर कॉलेज से सदर चौराहा गोला तक कैंडल मार्च निकाल कर हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की और मोमबत्ती जलाकर मौन धारण किया प्रभु से प्रार्थना की गई कि मृत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय…
कासगंज: सदस्या, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० लखनऊ श्रीमती रेनू गौड़, 17 व 18 जून 2025 को विकास भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/ निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित।
कासगंज: मा० सदस्या, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० लखनऊ श्रीमती रेनू गौड़, का आज दिनांक 17 जून 2025 को समय 10:10 बजे जिला चिकित्सालय मामों का निरीक्षण कार्यक्रम समय प्रातः 11 बजे सभागार कक्ष विकास भवन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/अपरान्हन 03ः00 बजे वृ़द्धा आश्रम कासगंज का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है।जनपद की ऐसी महिलाऐं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, तो त्वरित न्याय हेतु एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हेतु महिला जनसुनवाई में अपनी समस्या के विवरण सहित उपस्थित हों।…
लखनऊ:सेवा ही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं -डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 16 जून 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने आज अपने लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “सेवा ही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं। आमजन की समस्याओं को सुनना और समाधान देना ही हमारा दायित्व है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए पूर्ण रूप…
लखीमपुर खीरी : केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मैंलानी चेयरमैन कीर्ति माहेश्वरी ने हैदराबाद में ग्राम चौपाल लगाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
गोला गोकर्णनाथ – तहसील मैलानी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल को 11वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे मैलानी मंडल के शक्ति केंद्र हैदराबाद मे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे मैलानी चेयरमैन श्रीमती कीर्ति माहेश्वरी जी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि मैलानी चेयरमैन कीर्ति माहेश्वरी ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत, अमृत काल,सेवा सुशासन,गरीब कल्याण के 11 साल पर आयोजित ग्राम चौपाल में कहां यह भारत सरकार के 11 वर्षों की गिनती नहीं है बल्कि यह…
‘आपने लालू, मोदी, नीतीश का शासन देखा, अब बिहार में जनता का शासन होना चाहिए”: प्रशांत किशोर
बिहार के लोगों से आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में राज्य में एक नए विकल्प का समर्थन करने की अपील करते हुए, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने लालू यादव, पीएम मोदी और नीतीश कुमार का शासन देखा है, लेकिन अब जनता का शासन होना चाहिए। रविवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा, “मैं वोट नहीं मांग रहा हूं। मैंने पिछले 2.5 वर्षों में पांच हजार गांवों की यात्रा की है, कई लोगों को इकट्ठा…
फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 रविवार को जनपद के विभिन्न मंडलों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। अमृतपुर विधानसभा के अमृतपुर मंडल में ग्राम पिथनापुर में विश्व प्रताप सिंह उर्फ चीनू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य…
फर्रुखाबाद:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल सहित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बाल अपचारी को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। कोतवाली कायमगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 124/25, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत इस मामले में एक बाल अपचारी की गिरफ्तारी की…
आजमगढ़: बाल श्रम अपराध है समाज के लिए एक अभिशाप
बूढनपुर ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज अतरौलिया ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायतों में नारी संघ के साथ सामुदायिक बैठक के माध्यम से बाल श्रम निषेध दिवस पर चर्चा किया गया । जिसमें संस्था कार्यकर्ता ज्योति द्वारा बताया गया कि पूरी दुनिया में प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की पहल अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने की थी, जिसका मकसद बाल श्रम को रोकना था। इसको मनाने के पीछे एक खास…
फर्रूखाबाद:थाना जहानगंज पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, तीन अभियुक्त माल सहित गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 थाना जहानगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में घुसकर की गई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी गए आभूषणों व दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते: 1. हिमांशू पुत्र आदेश कुमार निवासी ग्राम मूसाखिरिया, थाना जहानगंज 2.…
फर्रूखाबाद:नवविवाहित जोड़े को धर्मपाल बौद्ध ने दिया आशीर्वाद एवं प्रमाण पत्र।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 जनपद में रविवार को एक सादे और पावन वातावरण में विवाह समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें रजित पुत्र श्री अरविन्द कुमार शाक्य (ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा) एवं गौरी पुत्री स्वर्गीय श्री सुनील शाक्य (ग्राम नगला टीका, पोस्ट बरौन) ने दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की। इस विवाह संस्कार को परंपरागत बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। विवाह के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं।समारोह…
लखनऊ: जन अधिकार पार्टी की लखनऊ में कार्यकर्ता बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 राजधानी लखनऊ में आज जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के संस्थापक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जौनपुर के पूर्व सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जन अधिकार पार्टी प्रदेश में एक मजबूत विकल्प…
फर्रूखाबाद:एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शूटिंग प्रतियोगिता में एम आई सी फतेहगढ़ ने मारी बाजी, बताए गए साइबर क्राइम से बचने के तरीके।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 दिन रविवार को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर तथा कैंप कमांडेंट कर्नल अमरजीत सिंह मलिक के दिशा निर्देशन में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 33 में शूटिंग, ड्रिल कंपटीशन, क्विज कंपटीशन कराई गई तथा साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर के छठे तथा सातवें दिन एनसीसी कैंप में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन एनसीसी अधिकारियों तथा पी स्टाफ द्वारा कराया गया, जिसमें प्रमुख रूप से शूटिंग प्रतियोगिता, ड्रिल प्रतियोगिता,…
फर्रुखाबाद में योग सप्ताह का शुभारंभ, 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का आगाज़
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 दिन रविवार को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में भव्य आयोजन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 जून 2025 को योग सप्ताह का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग अभ्यास से हुई, जिसका संचालन मास्टर ट्रेनर श्री अंकुर द्विवेदी द्वारा किया गया। इस योग अभ्यास में लगभग 100 लोगों ने…
प्रयागराज :थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 06 अवैध देशी बम बरामद
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.06.2025 को अभियुक्त बाबी देवल पुत्र राम अवध निवासी ग्राम बहमलपुर थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत इस्माइलगंज बगिया के पास से 06 अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के…
प्रयागराज: महापौर जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ
प्रयागराज दिनांक 15.06.2025 को योग सप्ताह का शुभारंभ माननीय महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी जी के करकमलों से दीप प्रज्जवलन करके अमर शहीद चन्द्र शेखर आज़ाद उद्यान में हुआ। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक,आयुष विभाग डॉ एच.के. मिश्रा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, उद्यान अधीक्षक, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा आयुष विभाग के समस्त चिकित्सा अधिकारी फार्मासिस्ट योग प्रशिक्षक सहित 500 से अधिक लोग योगाभ्यास हेतु उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सामान्य योग प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम पूरे सप्ताह नियमित रूप से चलता रहेगा एवं…
लखीमपुर खीरी – समाजसेवी बृजेश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पॉलिथीन के बहिष्कार का पर्चे के माध्यम से किया आह्वा
समाजसेवी बृजेश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पॉलिथीन के बहिष्कार का आह्वान किया है। एक पर्चे के माध्यम से उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने दैनिक जीवन में दूध, दही, सब्जी और फलों आदि की खरीदारी में पॉलिथीन का प्रयोग न करें।पर्चे में लिखा है —”जो पर्यावरण से करते हैं प्यार, वह पॉलिथीन को करें इनकार”।बृजेश मिश्रा का कहना है कि अगर लोग पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दें तो नगर को 70% तक स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता…
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला के तीन विद्यार्थी NEET-2025 में चयनित
गोला गोकर्णनाथ – वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा 2025 में चयनित होकर विद्यालय एवं अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है छात्र अवनीश कनौजिया पुत्र श्री लालाराम एवं श्रीमती कृष्णा देवी ने NEET परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर कैटेगरी रैंक 943 प्राप्त की है। इन्होंने इण्टरमीडिएट परीक्षा ससम्मान 80% अंको के साथ उत्तीर्ण की थी तथा जीव विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे। अवनीश ने कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की है।वहीं छात्रा प्रज्ञा…
