फर्रुखाबाद:रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से 6 मामलों में आर्थिक सहायता स्वीकृत, डीएम ने की समीक्षा बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कैंप कार्यालय में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जघन्य अपराधों से प्रभावित बालिकाओं एवं पीड़ित परिवारों से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला संचालन समिति ने कुल 6 प्रकरणों पर केस-टू-केस आधार पर विचार-विमर्श किया। समीक्षा के बाद 5 मामलों में पॉक्सो (POCSO) अधिनियम से संबंधित पीड़ित बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने…

प्रयागराज: गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण अभियान” के तहत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-11.07.2026 को गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों/मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों…

सीतापुर:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नुक्कड़ सभा सम्पन्न

मिश्रिख (सीतापुर), 11 जुलाई 2026। विधानसभा 153 मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम बरसंधिया में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा आगामी चुनाव में पार्टी के चुनाव चिन्ह “केतली” के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करना रहा।सभा के मुख्य अतिथि सौरभ किशोर (प्रदेश उपाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी कांशीराम) ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा की

अंश निर्धारण से संबंधित लम्बित सभी मामलों को 15 जुलाई तक निस्तारित करने के जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उनके द्वारा बैठक में लंबित कोर्ट केस, अंश निर्धारण सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी|जिलाधिकारी ने बैठक में उनके समक्ष एक ही प्रकरण की बार- बार आने शिकायतों में से 08 शिकायतकर्ताओं के चकमार्ग पर कब्जे, सीमाचिन्ह ,…

प्रयागराज: सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से कराया गया मुक्त

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर तहसीलों के अन्तर्गत आयोजित थाना समाधान दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के सम्बंध में प्राप्त शिकायती पत्रों पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। तहसील बारा तहसीलदार बारा द्वारा तहसील बारा क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में चकमार्ग, खलिहान व बंजर भूमि पर कब्जे के सम्बंध में प्राप्त 10 शिकायती पत्रों कार्यवाही की गयी तथा राजस्व टीम द्वारा अतिक्रमण/कब्जा को हटवाते हुए प्रकरणों…

प्रयागराज: उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 14 जुलाई, 2026 को ‘‘ रोजगार मेले‘‘ का आयोजन

प्रयागराज, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 14 जुलाई, 2026 को प्रातः 09ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक, को मां गायत्री महाविद्यालय मवैया नैनी, प्रयागराज में ‘‘ रोजगार मेले‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कम्पनियों द्वारा लगभग 3000 रिक्त पदो पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेले में जूनियर हाई स्कूल, इण्टर, स्नातक, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, बी0टेक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी…

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक का फतेहगढ़ कोतवाली में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार तथा थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव और अद्यतन प्रविष्टियों की समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता…

बंगाल में ममता को झटके पर झटका: अब अनुब्रत मंडल ने छोड़ा दीदी का साथ

तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट ने अपनी जिला कमिटी और अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। इस घोषणा में सबसे हैरान करने वाला नाम अनुब्रत मंडल का है। बीरभूम के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है। वह अब ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो गए हैं। ऋतब्रत गुट ने उन्हें बीरभूम का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। इस फैसले को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बहुत बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। ऋतब्रत बनर्जी के गुट…

टी20 में भारतीय टीम की लगातार नाकामी पर BCCI सख्त

टी20 विश्व कप चैंपियन भारत की लगातार खराब फॉर्म के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद बोर्ड ने पुरुष टी20 टीम के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा करने का ऐलान किया है। यह समीक्षा इंग्लैंड दौरे के खत्म होते ही होगी, जिसमें लगातार दो टी20 सीरीज हारने के कारणों और टीम की कमियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुरुष टी20 टीम इस समय खराब…

‘वेलकम टू द जंगल के बाद कुछ जादुई होगा’, ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर सुनील शेट्टी ने क्यूं कही ऐसी बात

सुनील शेट्टी अपनी नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कामयाबी को लेकर खुश हैं। इसमें वह अक्षय कुमार, परेश रावल और रवीना टंडन जैसे 90 के दशक के को-स्टार्स के साथ नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर इसकी कामयाबी के बाद, एक्टर का मानना है कि यह बॉलीवुड में फैमिली एंटरटेनमेंट वाली फिल्मों के लिए एक नया रास्ता खोलती है। हिंदुस्तान टाइम्स ने उनके हवाले से लिखा ‘किसी भी फिल्म की सफलता पूरी इंडस्ट्री की सफलता होती है, खासकर ऐसे समय में जब हम भूल गए हैं कि फैमिली एंटरटेनमेंट…

लंदन में विराट कोहली की चोरी-छिपे किसने खींची तस्वीर, मामला हुआ वायरल

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करने वाले हैं। पहले वनडे से पहले उनके आरसीबी और इंग्लैंड टीम के साथी जॉर्डन कॉक्स ने लंदन में हुई मुलाकात से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। कॉक्स ने बताया कि पिछले महीने लंदन में उनकी और कोहली की मुलाकात हुई थी। दोनों ने कोशिश की थी कि यह मुलाकात बिल्कुल सामान्य रहे, लेकिन इसके बावजूद किसी ने उनकी तस्वीर खींच ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। जॉर्डन…

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा ‘सतलुज’ का मामला

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ जी5 से हटाए जाने के बाद से चर्चा में है। तब से अब तक इस फिल्म को पंजाब और जम्मू जैसी जगहों पर स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए पब्लिक में दिखाया गया है। अब एक वकील ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके स्क्रीनिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वकील विनीत जिंदल ने ‘सतलुज’ की पब्लिक स्क्रीनिंग के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने इसकी एक कॉपी एक्स पर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा ‘पंजाब और…

दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक कई नेता होंगे शामिल

देश की राजधानी दिल्ली में 24 जुलाई, 2026 को मुस्लिम सियासी नेताओं और मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों की एक बड़ी बैठक आयोजित होने वाली है. यह बैठक देश के मौजूदा हालात, अलग-अलग राज्यों में मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर की लगातार कार्रवाई, समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू किए जाने, मुस्लिमों के खिलाफ बढ़ते विरोध और मुसलमानों के सामने पेश आ रही मुश्किलों पर गंभीर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के सलमान खुर्शीद, AIMIM प्रमुख और लोकसभा सांसद…

फर्रुखाबाद:गंगा किनारे संभावित कटान का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, मोटर बोट से किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 जनपद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित कटान की आशंका को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं ब्रिगेडियर मनीष जैन ने गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित कैंट एरिया, किला घाट और रानी घाट का मोटर बोट से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी के बहाव, तटों की स्थिति तथा संभावित कटान वाले क्षेत्रों का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कटान की संभावनाओं और सुरक्षा उपायों की…

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार (11 जुलाई 2026) को एक नाव के पलट जाने से भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है. स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है. वियतनामी समाचार पोर्टल VN एक्सप्रेस इंटरनेशनल के अनुसार, यह स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर हॉन मे रुत से अन थोई बंदरगाह जा रही थी, तभी हॉन मे रुत नगोई से करीब 400 मीटर दूर यह पलट गई, जिससे नाव पर सवार सभी लोग समुद्र में गिर…

फर्रुखाबाद में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, जीएसटी जागरूकता और समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 राज्य कर विभाग, फतेहगढ़ द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, जीएसटी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नए व्यापारियों के जीएसटी पंजीकरण को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यालयाध्यक्ष विपिन कुमार नाग ने कहा कि राज्य कर विभाग की प्राथमिकता केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि जीएसटी करदाताओं को विधिक प्रावधानों की जानकारी देना और उनके समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना भी विभाग की…

फर्रुखाबाद:बीमार बेटी को देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव रुनीचुरसाई निवासी एक महिला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गांव रुनीचुरसाई निवासी महेशचंद्र राजपूत की पत्नी माया (लगभग 50 वर्ष) अपनी बीमार बेटी को देखने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान अलीगंज रोड पर स्थित खरसुलिया गांव के पास उनका सड़क हादसा हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की…

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, नवाबगंज गौशाला का भी किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को नवाबगंज थाने में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बाद में जिलाधिकारी ने नवाबगंज स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, आपसी विवाद और अन्य स्थानीय…

फर्रुखाबाद में 12 जुलाई को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान, राज्यमंत्री असीम अरुण करेंगे शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए 12 जुलाई (रविवार) को जनपद फर्रुखाबाद में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनसहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 12 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 9:00 बजे दरौंदी ग्राम समाज, विकासखंड मोहम्मदाबाद, तहसील सदर, जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर…

फर्रुखाबाद:निर्माणाधीन नवाबगंज थाने का एसपी आरती सिंह ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन नवाबगंज थाना भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निर्देशित किया कि थाना भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार…