प्रयागराज, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 14 जुलाई, 2026 को प्रातः 09ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक, को मां गायत्री महाविद्यालय मवैया नैनी, प्रयागराज में ‘‘ रोजगार मेले‘‘ का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कम्पनियों द्वारा लगभग 3000 रिक्त पदो पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेले में जूनियर हाई स्कूल, इण्टर, स्नातक, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, बी0टेक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते है। मेले में प्रतिभाग हेतु प्रतिभागी निम्न क्यू0आर0 कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते है।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
