जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर तहसीलों के अन्तर्गत आयोजित थाना समाधान दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के सम्बंध में प्राप्त शिकायती पत्रों पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।
तहसील बारा
तहसीलदार बारा द्वारा तहसील बारा क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में चकमार्ग, खलिहान व बंजर भूमि पर कब्जे के सम्बंध में प्राप्त 10 शिकायती पत्रों कार्यवाही की गयी तथा राजस्व टीम द्वारा अतिक्रमण/कब्जा को हटवाते हुए प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।
तहसील सोरांव
तहसीलदार सोरांव के द्वारा थाना समाधान दिवस में तहसील सोरांव क्षेत्रान्तर्गत 13 शिकायती पत्रों पर राजस्व टीम के द्वारा जांच कराते हुए कार्यवाही की गयी तथा शिकायतों का समाधान किया गया।
तहसील कोरांव
उपजिलाधिकारी कोरांव के द्वारा तहसील कोरांव क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में प्राप्त बृजेश सिंह, राम रतन सिंह, राजेश कुमार एवं लालता प्रसाद के अतिक्रमण से सम्बंधित शिकायती पत्रों पर राजस्व टीम व सम्बंधित के द्वारा जांच कराते हुए उपरोक्त सभी शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है।
तहसील हण्डिया
उपजिलाधिकारी हण्डिया के द्वारा थाना समाधान दिवस में शिकायतकर्ता श्री जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमार बिंद, अभिषेक, दिलीप कुमार एवं महन्त रामानन्द गिरि, थाना-उतरांव अन्तर्गत श्री राम अचल, राम अभिलाख, गुलाम रसूल, रामकोमल एवं हीरालाल तथा थाना सराय ममरेज अन्तर्गत आमिर की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सभी शिकायतों का राजस्व टीम की उपस्थिति में निस्तारण करा दिया गया है।
तहसील फूलपुर
तहसीलदार फूलपुर ने थाना दिवस शिकायकर्ता अदनान अहमद, महेन्द्र कुमार, प्रेम शंकर, राधेश्याम एवं माधो प्रसाद की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कराया गया।
तहसील मेजा
उपजिलाधिकारी मेजा के द्वारा थाना समाधान दिवस में थाना माण्डा के अन्तर्गत खलिहान पर कब्जे को खाली कराने, थाना मेजा के अन्तर्गत चकमार्ग की निशानदेही, माण्डा के अन्तर्गत चकमार्ग की निशानदेही, थाना माण्डा के अन्तर्गत चकमार्ग की निशानदेही की कार्यवाही की गयी तथा थाना खीरी के अन्तर्गत ग्राम बडिड्डा में पट्टेदार खटखट पुत्र पृथ्वीपाल व फूलकली पत्नी खटखट को राजस्व टीम द्वारा पट्टेदार को कब्जा दखल दिलाया गया।
तहसील करछना
उपजिलाधिकारी करछना ने थाना दिवस के अवसर ग्राम सभा/सावर्जनिक भूमि/अतिक्रमण के विरूद्ध शिकायतकर्ता श्री सुमित कुमार, श्री राम पुत्र, श्रीमती विमला देवी एवं श्री दिलीप कुमार की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
तहसील सदर
तहसील सदर के थाना पुरामुफ्ती अन्तर्गत शिकायतकर्ता फूलचन्द्र पासी, आदित्य पटेल, महेन्द्र कुमार एवं कल्याण सिंह की शिकायतों के सम्बंध में लेखपालों व राजस्व निरीक्षक के द्वारा प्रकरणों पर जांच कर और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकातयों का निस्तारण किया।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
