सीतापुर:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नुक्कड़ सभा सम्पन्न

मिश्रिख (सीतापुर), 11 जुलाई 2026। विधानसभा 153 मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम बरसंधिया में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्देश्य पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा आगामी चुनाव में पार्टी के चुनाव चिन्ह “केतली” के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करना रहा।सभा के मुख्य अतिथि सौरभ किशोर (प्रदेश उपाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी कांशीराम) ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में श्री कृष्णा जाटव (मंडल प्रभारी), विश्व दीप चौधरी (जिला अध्यक्ष, सीतापुर), डॉ. बृजेश, जिला कोर कमेटी सदस्य तथा श्यामलाल भारती (विधानसभा अध्यक्ष, मिश्रिख) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में अब्दुल गफ्फार अंसारी (वार्ड प्रभारी), रोहित राव चौधरी, विपिन, अनमोल गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा का संचालन श्यामलाल भारती, विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिख ने किया।अंत में उपस्थित लोगों से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चुनाव चिन्ह “केतली” पर मतदान कर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की गई। अवगतकर्ता: श्यामलाल भारती, विधानसभा अध्यक्ष, मिश्रिखप्रेस नोट: अफरोज अली, मीडिया प्रभारी, विधानसभा मिश्रिख, सीतापुर

Leave a Comment