सिडपुरा पटियाली मार्ग खोल रहा भाजपा की पोलशिड्पुरा पटियाली मार्ग पर योगी सरकार की गड्ढा मुक्त योजना पूर्णता विफल् हो रही है आए दिन सड़क पर यात्रियों के एक्सीडेंट होते हैं एक-एक वालिस्त् के गड्ढे हो गए हैं आवा गमन पूर्णता अव रुद्ध है फिर भी विभाग की नींद नहीं खुल रही है यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है लेकिन सरकारी कर्मचारियों की कान पर जू तक नहीं रेगती ऐसे खराब मौसम में वाहनों को बचाने के साथ-साथ दुर्घटनाग्रस्त भी होना पड़ता है लोगों की जान भी जाती…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत में सर्दी और कोहरे से दृश्यता घटी, नहीं जले अलाव, रैन बसेरे भी गुम
पीलीभीत में बृहस्पतिवार को तराई का इलाका कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में रहा। न्यूनतम तापमान भी बुधवार की अपेक्षा 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा कम रहा। दोपहर तक कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहन रफ्तार नहीं भर सके। अलाव भी नहीं जले। रैन बसेरा हैं, लेकिन वो ऐसी गलियों में हैं, जहां मुसाफिरों का पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा। दिसंबर के आखिरी दिनों में बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज फिर बदल गया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पूरा तराई का इलाका घने कोहरे की चपेट…
पीलीभीत में कॉलेज से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कस्बा बरखेड़ा के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 21 दिसंबर को उसकी पुत्री कॉलेज से लौट रही थी। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग के पास गांव का ही नागेश छात्रा को डरा धमकाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी। काफी पूछने पर उसने घरवालों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी…
विसवां सीतापुर प्रख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को अटल सुर संध्या सम्मान से किया गया सम्मानित
बिसवां : संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं संस्कार भारती द्वारा बलरामपुर नगरपालिका परिसर में आयोजित समारोह में नगर के प्रख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को अटलसुरसंध्या सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाकर श्री मृदु ने अपने जनपद का नाम रोशन किया। नगर वासियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अनेक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इस सम्मान हेतु उन्हें बधाई देते हुये दीर्घायु होने की कामना की है। बधाई देने वालों में क्षेत्रीय सांसद राजेश वर्मा, विधायक अनिल वर्मा, सदस्य विधानपरिषद पवन सिंह चौहान, विसवां लाईयर्स…
एक छोटी सी मुलाकात दोस्ती, प्यार फिर रेप में तब्दील
लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में एक छोटी सी मुलाकात में एक युवक ने युवती को LIC में नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्ती की। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर वैलेंटाइन डे पर घर ले जाकर रेप किया। शादी का दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।गोमतीनगर के वास्तुखंड निवासी युवती का कहना है, जनवरी 2023 में जनेश्वर मिश्र पार्क में उसकी मुलाकात विभवखंड निवासी अभिषेक…
प्रयागराज-आलू की फसल में पिछेता-झुलसा बिमारी के रोकथाम के सम्बन्ध में
जिन किसान भाइयों ने आलू की फसल में अभी तक फंफूदनाशक दवा का पर्णीय छिड़काव नही किया गया है या जिनकी आलू की फसल में अभी पिछेता-झुलसा बिमारी प्रकट नही हुुई है उन सभी किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे मैन्कोजेब/प्रोपीनेट/क्लोरोथेलोनील युक्त फूफदनाशक दवा का रोग सुग्राही किस्मों पर 0.2-0.25 प्रतिशत की दर से अर्थात 2.0-2.5 किलोग्राम दवा 1000 ली0 पानी में घोलकर प्रतिहेक्टेयर छिड़काव तुरन्त करंे साथ ही साथ यह भी सलाह दी जाती है कि जिन खेतो में बिमारी प्रकट हो चुकी हो उनमें किसी…
लखनऊ: राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न
लखनऊ: होटल रिदा लालबाग लखनऊ में राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई । यहां लोकसभा चुनाव 2024 पर प्रस्ताव पारित हुआ कि दल उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, में चुनाव लड़ेगा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सामाजिक न्याय के पक्षधर दलों से गठबंधन करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल ब्यवस्था परिवर्तन और आर्थिक प्रजातंत्र का पक्षधर है वर्तमान भाजपा सरकार देश मे तानाशाही राज स्थापित कर रही है।पिछड़े और दलित समाज के हक़ अधिकार और सम्मान की खुलेआम…
हरदोई में चिता से उठाकर महिला के शव का कराया पोस्टमार्टम
हरदोई : भरावन थाना क्षेत्र के ग्राम मुराऊखेड़ा में एक महिला के शव को चिता से उठाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना को पीछे परिवारी विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बहन ने फोन पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। थाना क्षेत्र के ग्राम मुराऊखेड़ा मजरा भरावन निवासी मुन्नी देवी 58 पत्नी राजेंद्र सिंह की मंगलवार को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बुधवार को परिवार के लोग गांव के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। शव को चिता पर रख दिया…
हरदोई में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
टड़ियावां के थाना क्षेत्र में हरदोई- सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के पास बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टर ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया और भतीजे हर्षित की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कबूलपुर निवासी अंशुल यादव (24) पुत्र ओम प्रकाश यादव बिलग्राम कस्बा में संचालित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन का कार्य करता…
पीलीभीत में बाइक पर बैठने से मना किया तो छात्रा को बेल्ट से पीटा
बीसलपुर में बाइक पर बैठने से मना करने पर युवक ने बुधवार दोपहर कोचिंग जा रहा एक छात्रा को सरेराह बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बीसलपुर नगर के एक मोहल्ले में किराये के एक कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। छात्रा बुधवार की दोपहर कोचिंग जाने के लिए पैदल निकली थी। पीलीभीत रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के सामने उसका परिचित युवक मिल गया। युवक ने…
पीलीभीत में कोचिंग जा रही छात्रा से युवकों ने की छेड़खानी
पीलीभीत में कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का युवक पिछले लंबे समय से पीछा कर रहे थे। बुधवार को कोचिंग जाते वक्त युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। लोगों के ललकारने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसकी पुत्री शाम करीब सवा चार बजे कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां पकड़िया का रहने वाला फरियाद पुत्र उस्मान अपने साथी अयान, इमरान, जावेद के…
मैनपुरी में सांस लेने में हुई दिक्कत, चार मरीजों ने तोड़ दिया दम, बढ़ती सर्दी में रहें सावधान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच अस्थमा और हार्ट के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों सहित चार मरीजों ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया। वहीं तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। गांव रामनगर निवासी सौदान सिंह के 40 वर्षीय पुत्र जगतार सिंह को मंगलवार को हार्ट अटैक पड़ा। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें जिला अस्पताल में गंभीर हालत…
मैनपुरी में एक मासूम और छह हत्यारे, पहले गला दबाया, फिर दुपट्टे से लगा दिया फंदा, 10 साल के बच्चे का शव कब्र से निकाला
नगर पंचायत के नगला मंगद निवासी पूनम यादव पत्नी मोहर सिंह ने गला दबाकर बेटे की हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर किया था। सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। नौ अक्तूबर को नगला मंगद निवासी पूनम यादव ने किशनी थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि परिवार के ही औसान सिंह यादव पुत्र विश्राम सिंह और उनकी पुत्रवधू रूबी से 24…
जौनपुर: बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित हुए बृजेश कुमार पाठक ,बढ़ाया जिले का मान
बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल शाहगंज जौनपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर रहे बृजेश कुमार पाठक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सिंघानिया क्वेस्ट ने बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया है। बृजेश कुमार पाठक जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के बागसराय गांव के निवासी हैं। यह सम्मान प्राप्त कर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। यह सम्मान समारोह होटल रेनेसां, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया गया था, इस समारोह में भारत के विभिन्न प्रदेशों के प्रिंसिपल ने भाग लिया था। बृजेश…
बदायूं:भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक असली ) खनन अधिकारी के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
बैठक का संचालन सूरजपाल सिंह ने किया और अध्यक्षता हवलदार खान ने की जिला अध्यक्ष के पी एस राठौर ने खनन माफिया और खनन अधिकारी पर निशाना सादा उन्होंने अवैध खनन बिल्सी के नाई पिंडरी दीननगर शेखपुर अनंतपुर में खनन माफिया हावी हैं।गांव की रोड पर 5 इंच सीमेंट जैसी बालू है जिससे क्षेत्र की जनता बहुत ही परेशान है।स्कूली बच्चों को धूल के कारण एक ही दिन में ड्रेस खराब हो जाती है और धूल के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं वहां पर किसानों की फसल आलू सरसों…
HDFC बैंक के एरिया मैनेजर प्रशांत शर्मा ने सुसाइड कर लिया
लखनऊ में HDFC बैंक के एरिया मैनेजर प्रशांत शर्मा ने सुसाइड कर लिया। गोमतीनगर के विनयखंड में रहने वाले प्रशांत का शव बुधवार शाम घर की छत पर बने कमरे में लटकता हुआ मिला। गोमतीनगर थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बॉडी को नीचे उतारा। कमरे की तलाशी में 2 पन्ने का सुसाइड नोट मिला।इसमें लिखा था-अब मेरे लिए और दुख सहना मुमकिन नहीं है…अपनी जिंदगी जियो। मेरे जैसे इंसान के लिए जीवन बर्बाद करने की जरूरत नहीं। मैं इसके लायक नहीं। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।इंस्पेक्टर…
एटा:10 जनवरी 2024 को कासगंज रेलवे स्टेशन से प्रस्तावित जन आक्रोश पैदल यात्रा में सम्मिलित होने के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया
अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दिनांक 26.12.2023 को एटा सदर तहसील में हुई बैठक में उपस्थित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सामूहिक सहमति से लिए गए निर्णय के अनुसार आज आज दिनांक 27.12.2023 को प्रातः 09:00 बजे से अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व सदर विधायक प्रजापालन वर्मा, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत शर्मा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उक्त पदयात्रा में अपने सहयोगी साथियों सहित सम्मिलित होकर किसान मजबूर नौजवानों की आवाज को सरकार…
मैनपुरी में घने कोहरे की चादर में लिपटा मैनपुरी, दृश्यता लगभग शून्य रही, हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आलम यह रहा कि 50 मीटर भी देखना मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाए रहने के चलते लोग घरों में कैद रहे। मंगलवार की सुबह कोहरे में लिपटी हुई रही। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का एहसास अधिक हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें सात डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम…
पीलीभीत में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर कबाड़ गोदाम में लगाई आग
पीलीभीत में गोदाम पर पहुंचकर एक युवक ने बोतल से ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। गोदाम से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने मामले की सूचना गोदाम के मालिक को दी। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। कोतवाली क्षेत्र के पिंक सिटी कॉलोनी में सिविल लाइन नार्थ निवासी मोहम्मद इरफ़ान उर्फ़ राजा और मोहम्मद आशिक़ उर्फ़ गुड्डू का कबाड़ का गोदाम है। सोमवार रात 10 बजे के करीब एक युवक गोदाम में पहुंचा। उसने गोदाम में बोतल से निकालकर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही…
पीलीभीत में लेखपाल ने रिपोर्ट में छात्रा को दिखा दिया शादीशुदा
पीलीभीत में छात्रवृत्ति के लिए तहसील से जाति और निवास प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए एक छात्रा ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें लेखपाल ने छात्रा को शादीशुदा लिख दिया। इसके चलते प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सका। प्रमाणपत्र जारी न होने से छात्रा छात्रवृत्ति सहित अन्य कई फार्म नहीं भर सकी। छात्रा की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीएम बीसलपुर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बरखेड़ा ब्लॉक के गांव मूसेपुर कलां की रहने वाली कुसुम कुमारी पुत्री श्रीराम शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए शिकायती पत्र में…
