पीलीभीत में फेसबुक मेसेंजर पर युवक ने विवाहिता को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए कई मेसेज उसके पति को भेज दिए। जब पति ने विरोध किया, तो जान से मारने धमकी दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेरमोहम्मद के रहने वाले युवक बताया कि थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी के व्यायामशाला वाली गली में रहने वाला कबीर उर्फ राघव सक्सेना ने 22 मार्च को उसके फेसबुक के मेसेंजर पर अश्लील मेसेज भेजे। इसके बाद युवक ने उनकी पत्नी के बारे में गलत बातें करते हुए मेसेज भेजना शुरू कर दिया।…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत में मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं सब्जी की दुकानें
बीसलपुर में बारह पत्थर रोड पर नई सब्जी मंडी के कुछ दुकानदार पिछले वर्षों से मुख्य सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाते चले आ रहे हैं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। बारह पत्थर रोड पर गोपी टाकीज के पास नई सब्जी मंडी की कुछ दुकानें मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं। इससे उधर का आवागमन प्रभावित होता है। आने-जाने वालों को भी काफी परेशानी आती है। राहगीरों की साइकिलें और बाइकें जब इन दुकानदारों की अवैध दुकानों से छू जाती हैं तो वे झगड़ने को…
मैनपुरी में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, मौके पर पहुंचे ननिहाल पक्ष के लोगों ने पिता पर लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक किशोरी का शव मंगलवार की सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पिता जब घर लौटे तो बेटी का शव देख होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ननिहाल पक्ष के लोगों ने पिता पर आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी करण सिंह की पत्नी की मृत्यु करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। इसके कुछ समय बाद एक पुत्री की शादी कर दी। वहीं दूसरी पुत्री…
मैनपुरी में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई मासूम की जान, 12 घंटे से फंदे पर लटका था विवाहिता का शव, भूख से बिलख रही थी बेटी
विवाहिता शव फंदे पर लटका था और ससुरालवाले घर के मैन गेट पर ताला डालकर भाग गए थे। थानाध्यक्ष ने तत्काल बालिका को दूध पिलाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। आरती के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलने पर आरती के पिता शिवशरन भी स्वजन के साथ मौके पर पहुंच गए। मैनपुरी के गांव रुस्तमपुर में विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ था। फर्श पर पड़ी छह माह की बेटी भूख से बिलख रही थी। मकान के मेन…
मैनपुरी में बाइक ने मारी टक्कर, मां की गोद से छिटक सड़क पर गिरा मासूम, टूट गई सांसों की डोर, चीख पड़े परिजन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम बाइक की टक्कर लगने के बाद चार माह की मासूम मां की गोद से छूट कर सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय मासूम ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। एलाऊ थाना क्षेत्र के कस्बा एलाऊ निवासी सुमित कुमार सोमवार की शाम अपनी चाची पूजा देवी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बिचपुर ले जा रहा था। पूजा की गोद में चार माह की मासूम पुत्री हर्षिता भी थी।…
मैनपुरी में महिला ने थानाध्यक्ष, सिपाही व दरोगा पर पीटने का लगाया आरोप
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी से मिलकर शिकायती प्रार्थना-पत्र सौपा। इसमें उसने थानाध्यक्ष, सिपाही और एक दरोगा ने उसकी पिटाई की। एसपी ने पीड़िता को जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। बिछवां थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी ईश्वरी देवी ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वर्ष 2019 में ससुर ने गांव में एक जगह उसे दान में दी थी। उस जगह पर दो कमरे पहले से ही बने हैं। कुछ…
हरदोई में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, 122 में से 74 पहुंचे थाने, पुलिस बोली- सभी को अपराध से दूर रहने की नसीहत दी
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के 122 हिस्ट्रीशीटरों को सोमवार को थाने में तलब किया गया। इनमें से 74 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे। सभी को अपराध और अपराधियों से दूर रहने की नसीहत दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने में थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर बुलाए गए थे। 38 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जो या तो बुजुर्ग हो चुके हैं या रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 10 हिस्ट्रीशीटर जेल में हैं। 74 हिस्ट्रीशीटरों ने हाजिरी दर्ज कराई। इन सभी से कहा गया कि अपराध…
रायबरेली: मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची औनानीस
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जनपद- रायबरेली के सलोनविधानसभा के मंडल सलोन में औनानीसकी ग्राम पंचायत में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा की साथ ही पंच प्रण की शपथ भी दिलाई… #विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा’ एक जन आंदोलन का स्वरुप ले चुका है। यह सिर्फ एक यात्रा ही नहीं, यह मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाली गाड़ी है, जो गरीबों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाएगी! इस अवसर पर. मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री अशोक कुमार कोरी जी रहे रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चंद्रशेखर सिंह…
हरदोई में बच्चे के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, फिर हाथ बांधकर ब्लेड से काटा
सांडी के थाना क्षेत्र के नवाबगंज तकिया में रहने वाले कक्षा चार के छात्र को पड़ोसी ने गन्ने के खेत में ले जाकर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार करने के बाद उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद ब्लेड से चेहरे, गर्दन और गले पर वार किए। गंभीर हालत में छात्र को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। सांडी कस्बे के नवाबगंज तकिया निवासी फिरोज खां मजदूरी करता है। उसका पुत्र अजीम (13) नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार…
हरदोई में सास बहू को झांसा देकर जेवर से भरा पर्स लेकर भागी
हरदोई। तुम्हारे पोते पर शनि की छाया है। अभी मंत्र पढ़कर छाया दूर कर दूंगा, लेकिन मंत्र तभी कारगर होगा जब कोई धातु हाथ या गले में न हो। यह सुनते ही बच्चे की दादी और मां ने अपने जेवर उतारकर पर्स में रख लिए। पर्स में पहले से ही दो आईफोन रखे हुए थे। इसी बीच अचानक पर्स छीनकर दो युवक मौके से भाग निकले। शहर के सिनेमा चौराहा पर दिन दहाड़े हुई टप्पेबाजी से सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।…
हरदोई में कोहरे ने थामी वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार
हरदोई में सर्दी के मौसम में पहली बार मंगलवार को जिले में भारी कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण स्थानीय स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें विलंब से पहुंची। वहीं परिवहन निगम की बसों को गंतव्य तक पहुंचने में निर्धारित समय से अधिक का समय लगा। इससे यात्री काफी परेशान रहे। स्थानीय स्टेशन पर मंगलवार को जम्मू तवी-कोलकता एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा 26 मिनट, अवध-असम एक्सप्रेस तीन घंटा 55 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस 45 मिनट, आनंद विहार…
बरेली – डीआरएम इंटर कॉलेज में वार्षिक खेल उत्सव का सिरौली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने फीता काट कर किया शुभारंभ।
बरेली/आंवला – डीआरएम इंटर कॉलेज अंजनी सिरौली बरेली में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सिरौली थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा किया गयाlथाना अध्यक्ष ने सभी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दींIविद्यार्थी परिषद में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने वाले सभी विद्यार्थियों को बैच लगाकर सम्मानित कियाIजीवन में खेलों के महत्व को बताते हुए उन्होनें कहा की एक विद्यार्थी कल का भविष्य होता है इसीलिए समय समय पर इस तरह के आयोजन कर छिपी हुयी प्रतिभाओं को पहचान कर उनको उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने…
बरेली – फतेहगंज पश्चिमी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट फाइनल का हुआ समापन। चेयरमैन ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर किया सम्मानित।
बरेली/मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी प्रीमियम लीग टूर्नामेंट का आयोजन दो हफ्ते हुआ। टूर्नामेंट में कस्बा व देहात क्षेत्र की 6 टीमों ने भाग लिया था। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल प्रतियोगिता में आयत ट्रेडर्स और सनराइजर्स हेल्थ केयर के बीच खेला गया। जिसमें आयात ट्रेडर्स ने सनराइज़र्स हेल्थ केयर को कड़े मुकाबले में एक रन से पराजित कर प्रतियोगिता जीती। मैन ऑफ द मैच व सीरीज कामिल अंसारी बने। इस प्रतियोगिता का आयोजन शाहनवाज अल्वी उर्फ शानू, कमल अंसारी, प्रशांत चौधरी एवं हसीब अंसारी के द्वारा कराया गया। फाइनल प्रतियोगिता जीतने…
बरेली – भाई की हत्या की गवाही देने पर गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी।
बरेली/मीरगंज – फतेहगंजपश्चिमी नगर पंचायत में मौजूदा चेयरमैन इमराना बेगम पत्नी शाहिद उर्फ कल्लू डॉन कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर अपने दामाद हारून के साथ सब्जी मंडी कपड़ा चौक बाजार मार्केट में स्थित सर्राफ की दुकान के पास पहुंची वहा पर सर्राफा व्यापारी अकरम खान की निजी कार खड़ी थी। इसी दौरान दोनो लोग कार हटाने का मुद्दा बनाकर झगड़ा करने लगे। इसी दौरान आसपास के लोगो ने आकर झगड़े का कारण पूछा तो कहने लगे की अकरम तुम्हारी गवाही एक जनवरी को है। तुम्हे मेरे पति के पक्ष में गवाही…
दो महीने बंद रहेगा मवैया रेलवे अंडर पास
लखनऊ में चारबाग स्थित मवैया रेलवे अंडरपास 29 दिसंबर 2023 से दो महीने (एक माह आधा मार्ग और एक माह शेष आधा मार्ग) के लिए बंद रहेगा। इसके चलते आलमबाग और चारबाग से मवैया अंडरपास होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास के नीचे क्षतिग्रस्त आरसीसी सड़कों को सही करने का काम चलेगा। यह जानकारी डीसीपी यातायात हृदेश कुमार ने दी।कानपुर रोड एवं अवध चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात आलमबाग टेढ़ी पुलिया से दाहिने अथवा आलमबाग चौराहे…
रायबरेली :खेत घूमने गए युवक को दबंगों ने किया मार पीट कर घायल
रायबरेली : ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अकोडिहा पोस्ट शलीमपुर भैरव निवासी पवन कुमार श्रीवास्तव शाम के समय खेत की रखवाली करने के लिए गए थे तथी पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के युवक अंबुज श्रीवास्तव काला बच्चा ने युवक पवन कुमार श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पवन कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं शोरसराबा सुन कर बचाव के लिए गांव के लोग दौड़े लोगों को अपनी तरफ आता देख कर दबंग वहा से फरार हो गए वहीं पवन कुमार श्रीवास्तव को गांव के…
फर्रुखाबाद:सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत दिवस को भाजपा जिला मुख्यालय पर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया
फर्रुखाबाद,आज 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत दिवस को भाजपा जिला मुख्यालय पर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बौद्धिक जिला संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमें सिख समाज से गणमान्य लोग उपस्थित हुए। जिसमें मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने संबोधन दिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारे के प्रधान सरदार सूर्य प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
ग़ाज़ीपुर – बरेंद्र श्री अलगू यादव इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
बरेंद्र श्री अलगू यादव इण्टर कॉलेज बरेंदा -ग़ाज़ीपुर में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन! तीन दिन में विद्यालय के स्काउट प्रशिक्षुओं के सर्वागीण विकास हेतु राष्ट्र सेवा, रस्सी गाँठ बाधना सेवा, आपदा प्रबन्धन, राष्ट्र के संकट काल व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके सिखाये गये! शिविर के मुख्य अतिथि श्री हरिओम यादव ( डायट प्रवक्ता) विशिष्ट अतिथि डा अरविंद कुमार यादव ( डी जी एम आयुष्मान भारत ग़ाज़ीपुर) राहुल सिंह (पत्रकार) ने संयुक्त रूप से कैम्प का निरीक्षण कर…
मैनपुरी में निमोनिया से पीड़ित एक वर्षीय बालिका की मृत्यु
मैनपुरी में सर्दी बढ़ने के साथ ही निमोनिया और सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को निमोनिया से पीड़ित एक वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बीते एक पखवाड़े से लगातार निमोनिया के कारण मरीजों की जान जा रही है। नगर के मोहल्ला बैंक कालोनी निवासी रविंद्र कुमार की एक वर्षीय पुत्री मान्या सर्दी-जुकाम से पीड़ित थी। दो दिन पहले परिजन उसे उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल लाए थे। यहां उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया था। सोमवार की सुबह अचानक फिर से…
मैनपुरी में कोहरा हुआ तो नहीं चलेगी बस, यूपी परिवहन निगम ने दिया यह आदेश
कोहरे में रोडवेज की बसें मार्ग पर नहीं चलेंगी। रोडवेज ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कवायद की है। रास्ते के बस स्टैंड पर ही बस को खड़ा किया जाएगा। रास्ते में बस को खड़ी करने की सूचना चालक और परिचालक को संबंधित डिपो इंचार्ज को देनी होगी। प्रबंध निदेशक के आदेश के बाद आरएम इटावा ने परिक्षेत्र के सभी एआरएम को आदेश का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। सर्दियों की शुरूआत के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। रात के समय कोहरा छाने लगा है।…
