कानपुर के कांग्रेसियों के बीच पार्षद के टिकट को लेकर घमासान मचा है। कानपुर के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में डेरा डाल दिया और देर रात तक जमकर हंगामा किया। प्रांतीय अध्यक्ष की गाड़ी के आगे लेट गए। घर के बाहर हंगामा और गाली-गलौज किया। इसके बाद सोमवार सुबह कांग्रेस ने 90 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। 20 विवादित वार्ड की सूचियों को अभी होल्ड कर दिया है। प्रदेश के नेता इस पर मंथन कर रहे हैं।कानपुर में भाजपा और सपा ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची…
Category: लखनऊ
चुनाव आचार संहिता के दो मुकदमें हुए दर्ज, निकाय चुनाव में 71 शस्त्र लाइसेंस किए गए रद्द
निकाय चुनाव को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव अभियान के तहत कार्रवाई की गई। लखनऊ पुलिस ने 1256 हिस्ट्रीशीत में से 1564 हिस्ट्रीशीटर यथास्थिति चेक की गई। इसके अलावा गुंडा एक्ट के 36 मुकदमे और चार कुख्यात अपराधियों को जिला बदर किया गया। लखनऊ के 71 शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि चुनाव को लेकर चलाए जा रहे…
तरोई को कम दाम पर बेंचने को लेकर हुआ था विवाद, सिर पर ईंट मार कर दी थी हत्या
लखनऊ के कृष्णानगर में ज्वालादेवी मंदिर के पास सब्जी विक्रेता हिमांशु की सिर पर ईंट मार कर हत्या करने वाले तीनों आरोपों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को चारबाग स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि हिमांशु की हत्या मामले में काकोरी के जलियामऊ निवासी आलोक राजपूत उर्फ धर्मपाल, बलरामपुर देहात के वन दुसरा मोहल्ले के महेश कुमार कश्यप उर्फ लाला और फिरोजाबाद गली नंबर दो करबला निवासी गोविंद कुमार को…
प्रेमी युगल एक दूसरे की कमर में दुपट्टा बांध कर कूदे थे इंदिरा नहर, दोनों नाबालिग
लखनऊ में शनिवार को इंदिरा नहर में मिले प्रेमी-युगल की शिनाख्त बाराबंकी से लापता नाबालिग प्रेमी जोड़े के रूप में हुई है। दोनों ने कमर में दुपट्टा बांध कर नदी में कूद कर आत्महत्या की थी। दोनों के शव दुपट्टे से बंधे (कमर से) हुए मिले थे। रविवार को शवों की शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट में दोनों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार दोपहर इंदिरा नहर में…
फर्रुखाबाद: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
द दस्तक 24 न्यूज । फर्रुखाबाद मैं ईद मिलन कार्यक्रमों को लेकर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। निकाय चुनाव की आचार संहिता होने के बावजूद मतदाताओं को लुभाने की मंशा से ईद की नमाज के दौरान खाने-पीने थे स्टाल लगाने के मामले में सपा बसपा प्रत्याशी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह नई व पुरानी ईदगाह में सुबह नमाज के दौरान पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू एकता चौधरी बसपा प्रत्याशी…
मोहित जायसवाल अपहरण कांड में अतीक के बेटे उमर की लखनऊ कोर्ट में पेशी
लखनऊ जेल में बंद अतीक के बेटे उमर की आज लखनऊ कोर्ट में पेशी हुई। उमर को देवरिया जेल में व्यापारी की पिटाई के मामले में आज पेश किया गया। हालांकि सुरक्षा की वजह से उमर की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। सुनवाई के बाद अगली तारीख 5 मई लगाई गई है। उमर को लखनऊ के कारोबारी को देवरिया जेल में ले जाकर मारपीट, रंगदारी, जालसाजी के मामले में पेश किया गया। इस मामले में 7 अप्रैल को अतीक अहमद और उमर पर आरोप तय हुए थे। हालांकि…
बरेली – प्रतापगढ़ में नाई कम्यूनिटी ऑर्गनाइज़ेशन आफ इंडिया की बैठक अजय शर्मा की उपस्थिति में हुई सम्पन्न।
कल दिन शनिवार को लालगंज अझारा जिला प्रतापगढ़ मे नाई कम्यूनिटी ऑर्गनाइज़ेशन आफ इंडिया के तत्वाधान मे विहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस बैठक मे मुख्य अतिथि श्री अजय शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष-भारतीय सर्वजन विकास पार्टी एवं श्री उमाशंकर शर्मा तहसील अध्यक्ष लालगंज (एमसीईए) रहे और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी विचारधारा पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया है मुख्य अतिथि श्री अजय शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्पूरी ठाकुर (24 जनवरी 1924 – 17 फरवरी 1988) भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार…
सब्जी के दाम को लेकर हुआ था विवाद, सब्जी विक्रेता की सिर पर ईंट मारकर हत्या
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सब्जी विक्रेता हिमांशु साहू (21) की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। उसका सब्जी खरीदने आए लाला नाम के युवक से पैसे को लेकर विवाद हो गया था। हिमांशु के मोलभाव करने से मना करने पर लाला ने साथियों के साथ मारपीट की थी। जिसमें सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि रायबरेली के खीरों निवासी हिमांशु साहू और उसका भाई निलांशु साहू ज्वाला मंदिर के पास सब्जी…
आज ईद के मौके पर गले मिलकर लोगों ने दी मुबारकबाद, 33 हजार मस्जिदों-ईदगाहों में अदा की जा रही नमाज
यूपी में ईद पर आज सुबह 29 हजार 439 मस्जिदों और 3865 ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई। जिसके बाद लोगों ने गले मिले और हाथ मिलाकर एक-दूसरे से मुबारकबाद दे रहे है।शनिवार सुबह से ही शहर से लेकर गांवों तक घरों से मस्जिदों तक ईद की खुशियां दिखाई दे रही। ईद की नमाज अदा कर लोगों ने दुआ की कि मुल्क में अमन-चैन बरकरार रहने की दुआ मांगी।राजधानी लखनऊ समेत मेरठ, वाराणसी, आगरा, कानपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में भी ईद की खुशियां फिजाओं में चारों तरफ फैल गईं…
बदायूं : आमने-सामने के दो ट्रकों में भिड़ंत एक की मौत 3 घायल
जनपद बदायूं में मार्ग दुर्घटना घटना मुजरिया कछला मार्ग पर घटित हुई थाना मुजरिया के क्षेत्र के अंतर्गत jyora गांव के इंतजार मियां के ट्यूबवेल के सामने आज सुबह लगभग 4:30 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत हुई एक में लकड़ी से भरा था दूसरे में लोड था दोनों ट्रकों में चालक व क्लीनर सहित 2-,2 लोग मौजूद थे घटनास्थल पर एक क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई 3 घायलों को सूचना के आधार पर पहुंची मुजरिया पुलिस थाना अध्यक्ष राजेश कौशिक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, सत्यवीर…
गाजीपुर: श्रद्धांजलि सभा में सर्व समाज के लोग व शिक्षाविदों ने लिया भाग
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बबेड़ी गांव के जलसा गार्डन में दिवंगत शिक्षक व पूर्व जिला अध्यक्ष यादव महासभा के स्व. रामअवतार यादव की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यादव महासभा के वर्तमान जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि स्व. राम अवतार यादव लोगो के दिलों में हमेशा जिदा रहेंगे। और एक जन शिक्षक के रूप में गरीबों के लिए उन्होंने हमेशा मसीहा बनकर कार्य किया, उनका स्थान कोई नहीं ले सकता है। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर के तमाम राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं,…
29439 मस्जिदों 3865 ईदगाहों में होगी नमाज, अलविदा की नमाज और ईद-उल- फितर पर कड़ी सुरक्षा
यूपी में अलविदा की नमाज तथा ईद-उल-फितर पर यूपी पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इसको लेकर प्रदेश के 849 जोन व 2460 सेक्टर में बांट कर पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। इस बार प्रदेश भर में 29439 मस्जिदों 3865 ईदगाहों में होगी नमाज होगी। कोई सुरक्षा में चूक न हो इसके लिए ड्रोन और CCTV कैमरों से नजर रखी जाएगी।स्पेशल DG प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चन्द्रदर्शन के अनुसार 22- 23 अप्रैल को ईद-उल- फितर का…
स्कूटी सवार बदमाशों ने टीचर का पर्स लूट लिया, पर्स के साथ घिसटती चली गईं टीचर
लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-6 में स्कूटी सवार बदमाशों ने टीचर का पर्स लूट लिया। बदमाशों की छीनाझपटी की वजह से महिला सड़क पर गिर गई। घटना बुधवार की है। वारदात का वीडियो गुरुवार देर रात सामने आया। वहीं पुलिस CCTV में नजर आ रहे बदमाशों की तलाश कर रही है। वारदात विकासनगर थाने से महज 200 मीटर दूर हुई है।विकासनगर सेक्टर- 6 में रहने वाली पूनम सिंह (40) स्कूल से घर लौट रही थीं। शाम को 4 से 5 बजे के बीच घर के पास ही पीछे से आए स्कूटी…
मैनपुरी : लहसुन लेकर मंडी जा रहा ट्रैक्टर पलटा, ट्रॉली के नीचे दबने से चालक सहित दो की मौत, एक घायल
ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गए, जिसमें चालक और मजदूर नीचे दब गए। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों को बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। मैनपुरी : मैनपुरी के घिरोर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। लहसुन लादकर मंडी जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग ट्रॉली ने नीचे दब गए। जब तक उन्हें ट्रॉली के नीचे से निकाला गया, दोनों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल एक अन्य युवक को उपचार…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया
19अप्रैल2023 को डीजी जेल श्री एसएन साबत , आईपीएस के आदेश अनुपालन में जिला कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.04.23 को कारागार मुख्यालय से सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के आदेश पारित किए गए थे। चिकित्सा शिविर का आयोजन मेमोरियल मिशन अस्पताल फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के सौजन्य दिनांक 18.04.23 से किया जा रहा है दिनांक 18.04.23 को 251पुरुष और 28 महिला बंदियों का दांत रोग, नेत्र परीक्षण, सामान्य फिजिशियन , स्त्री रोग के परीक्षण किए गए।…
फर्रुखाबाद:कैशलेस कार्ड बनने की राह हुई आसान
19 अप्रैल 2023 जनपद में कैशलेस कार्ड बनवाना अब और आसान हो गया है। प्रदेश सरकार का अब कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या पेंशनर यह कार्ड घर बैठे अपने कंप्यूटर से बहुत ही आसानी से बना सकता है। यह कार्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत ऑनलाइन बन रहे हैं। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत सरकारी कर्मचारियों तथा पेंशनर्स के कार्ड बनने में आ रही कठिनाईयां दूर कर ली…
गोयल अपार्टमेंट में बाराबंकी से आकर रुका था सुमित श्रीवास्तव, फंदे पर लटका मिला शव
लखनऊ के चिनहट में अयोध्या रोड स्थित गोयल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में 45 साल के सुमित श्रीवास्तव का शव फंदे पर लटका मिला। शव करीब दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। गर्दन लगभग कट चुकी थी और खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।बीबीडी थाना पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी आवास विकास कॉलोनी निवासी सुमित की बहन गोयल अपार्टमेंट में किराए पर रहती हैं। इस समय बहन फ्लैट पर नहीं थीं। सुमित ही अकेला आकर रुका था।मंगलवार को फ्लैट…
4 एनजीओ पर विदेशी चंदा मामले में लखनऊ में FIR, CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने शुरू की जांच
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध रूप से विदेशी चंदा हासिल करने वाली लखनऊ की चार स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) पर मंगलवार देर शाम केस दर्ज किया। चारों एनजीओ कार्यालय का पता लखनऊ स्थित गांधी भवन है।केंद्र सरकार की अनुमति के बगैर साल 1993 से 2003 के बीच विदेशों से 2.85 करोड़ रुपए चंदा लेने के साक्ष्य मिलने के बाद CBI की एंटी करप्शन ब्रांच ने आईपीसी की धारा-120 बी व 420 के अलावा फॉरेन कान्ट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट 1976 की धारा 23 के तहत यह केस दर्ज किया है।रिपोर्ट के मुताबिक,…
विश्व धरोहर दिवस पर लखनऊ में फोटो एग्जीबिशन, स्टूडेंट्स को घुमाई छतर मंजिल
लखनऊ में मंगलवार को विश्व धरोहर दिवस के मौके पर यूपी राज्य पुरातत्व विभाग की ओर से छतर मंजिल स्थित प्रशासकीय भवन में फोटो एग्जिबिशन और ड्राइंग कॉम्पिटिशन अयोजित किया गया। कार्यक्रम में चंद्र भाल मिश्रा चीफ गेस्ट रहे। फोटो एग्जिबिशन में यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल 40 भारतीय स्मारकों/स्थलों की लाजवाब तस्वीरें देखने को मिलीं। साथ ही इसमें यूपी राज्य के सभी संरक्षित स्मारकों/स्थलों को भी शमिल किया गया। इनमें सिद्धार्थनगर के प्राचीन स्तूप से लेकर मथुरा की गोवर्धन छतरियां देखने को मिलीं। इसी विषय पर हुए…
किडनी में संक्रमण की वजह से लखनऊ के नवाब जाफर मीर अब्दुल्लाह का निधन, पढ़िए रिपोर्ट
लखनऊ के नवाब जाफर मीर अब्दुल्लाह का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। किडनी में संक्रमण के चलते 14 अप्रैल से विवेकानंद अस्पताल के नेफ्रोलाजी विभाग में भर्ती थे। मंगलवार शाम 7:15 बजे उन्होंने विवेकानंद हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवाब जफर मीर अब्दुल्लाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
