CM को इस्तीफा दे देना चाहिए : राशिद अल्वी

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में 15 अप्रैल यानी शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मेडिकल टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर तीन युवक आए और पुलिस का घेरा तोड़ते हुए दोनों भाइयों को गोली मार दी। अतीक और अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहला रिएक्शन दिया। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, “उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है।…

CM योगी ने देर रात की हाई लेवल मीटिंग, पूरे प्रदेश में धारा-144 लागू

प्रयागराज में शनिवार रात अतीक अहमद और उसके भाई अरशद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मेडिकल टेस्ट के लिए दोनों को अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान मीडियाकर्मी बनकर आए तीन हमलावरों ने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए दोनों को गोली मार दी। इस घटना के बाद प्रदेश में अलर्ट है। शासन ने ऐहतियातन पूरे प्रदेश में धारा-144 लगा दी है।प्रयागराज की सीमाएं सील कर दी गई हैं। आस-पास के जिलों से सुरक्षाबलों को प्रयागराज भेजा जा रहा है। गश्त बढ़ा दी गई है। रविवार…

प्रयागराज-कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद संतोष राय के दिशा-निर्देशन में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय ग्राम देवघाट झलवा प्रयागराज में यूनाइटेड लॉ कॉलेज के सहयोग से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद सुभाष चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में किया गयाकार्यक्रम में यूनाइटेड लॉ कॉलेज के विधि छात्र छात्राओं द्वारा उपस्थित आम जनमानस को उनके अधिकारों के बारे में तथा नालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया…

बाबा साहब की जयंती पर सिक्किम राज्यपाल बोले – संविधान का पालन कराने के लिए सही लोग होना जरूरी

देश का संविधान चाहे कितना भी बेहतर क्यों न हो यदि उसको बेहतर ढंग से न चलाया जाए और उसका पालन करने वाले लोग सही नहीं है तो वह गलत पथ पर अग्रसर हो जाता है। ऐसे में संविधान का पालन कराने वाले सही लोगों की जरूरत है। ये बातें शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर अटल बिहारी वाजपेई सभागार में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने कहीं।उन्होंने अंबेडकर के सामाजिक लोकतंत्र के सपने को…

IPL मैच के चलते इकाना क्रिकेट स्टेडियम से जुड़े रास्तों में क्या बदलाव हैं, पढ़िए

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL का दूसरा मैच है। इसके चलते लखनऊ में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज ट्रैफिक बदला रहेगा। DCP ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि शनिवार को होने वाले IPL मैच के दौरान दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।कमता चौराहे से कानपुर रोड को जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैम्प से नीचे नहीं उतरेंगे। यह वाहन सीधे शहीदपथ के रास्ते जाएंगे।अहिमामऊ चौराहे से यू-टर्न लेकर वाहन गोमतीनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन शहीदपथ…

बदायूं: ससुराल पक्ष ने युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला

यह मामला बदायूं जिले के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं का है।आपको बताते चलें कि बेटा गुसाईं के रहने वाले रिजवान की शादी कुछ वर्ष पहले थाना बिल्सी के ही ग्राम परौली से नरगिस नाम की महिला से हुई रिजवान अपनी पत्नी नर्गिस के साथ सकुशल जिंदगी बिता रहे थे। और पत्नी नरगिस कुछ समय पहले अपने मायके चली गई। अब से लगभग 8 दिन पहले रिजवान अपनी पत्नी नरगिस को ग्राम परौली अपनी ससुराल से वापस अपने घर ले आया।बीती 12 तारीख की शाम को किसी बात…

नहीं रहे मौलाना राबे हसनी नदवी , लखनऊ के नदवा मदरसे में लिया आखिरी सांस

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को देहांत हो गया। पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष को इलाज के लिए रायबरेली से लखनऊ लाया गया था। लखनऊ के डालीगंज स्थित नदवा मदरसा में 93वें साल के मौलाना रवि हसन नदवी ने आखिरी सांस ली है।अरबी भाषा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 1993 में उन्हें दारुल उलूम नदवतुल उलेमा का मुहतमिम (वाइस चांसलर) नियुक्त किया गया। 1999…

खाताधारक के शिकायत पर हुआ खुलासा, उप-डाकघर में 59.85 लाख का घोटाला

लखनऊ के महानगर आरपी लाइन स्थित उपडाकघर में 59.85 लाख घोटाले की बात विभागीय जांच में सामने आई है। जिसके आधार पर डाकघर पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने उप डाकपाल और अन्य अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साक्ष्यों को लेकर पड़ताल कर रही है।महानगर इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि डाकघर पूर्वी उपमंडल के सहायक अधीक्षक राजेंद्र सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है…

मण्डलायुक्त लखनऊ ने फिश फार्म का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश रायबरेली 12 अप्रैल, 2023

लखनऊ मण्डल की मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज जनपद रायबरेली की तहसील महराजगंज की ग्राम पंचायत-बावन बुजुर्ग बल्ला में स्थित फिश फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया कि कितने हेक्टेयर में फिश पालन रायबरेली जिले में कराया जा रहा है संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 450 हेक्टेयर भूमि में फिश पालन कराया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा मंडलायुक्त के समक्ष फिश पालन का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि बस्ती जिले के निवासी सुजीत कुमार चौधरी यहां पिछले…

निकाय चुनाव में 8 मेयर प्रत्याशियों का सपा ने किया ऐलान, लखनऊ से बंदना मिश्रा को टिकट

निकाय चुनाव के लिए सपा ने पहले चरण के लिए 8 महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बुधवार देर रात कर दिया। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी, मेरठ, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद और अयोध्या शामिल हैं। लखनऊ से सपा नेता रमेश दीक्षित की पत्नी बंदना मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि गोरखपुर से सपा ने एक्ट्रेस काजल निषाद पर दांव खेला है। झांसी से रघुवीर चौधरी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी दो मेयर प्रत्याशी के नाम देर रात घोषित किए। वाराणसी से अनिल कुमार श्रीवास्तव और कानपुर…

प्रयागराज- जिलापूर्ति अधिकारी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2023 का वितरण दिवस दिनांक 13.04.2023 से 24.04.2023 तक निर्धारित किया गया है।

प्रयागराज-माह मार्च, 2023 में वितरण के पश्चात् विक्रेताओं के पास अवशेष बाजरा बचा है। उक्त अवशेष बाजरे का वितरण ‘‘प्रथम आओं प्रथम पाओ‘‘ के आधार पर निर्धारित मानक के अनुसार निःशुल्क वितरण कराये जाने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट करना है कि माह मार्च 2023 में जनपद के समस्त अन्त्योदय कार्डो व तहसील/ब्लाक कोरांव के 31 ग्राम पंचायत/उचित दर दुकानों पर जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदनोंपरान्त बाजरे का आवंटन दिया गया था। वितरणोपरान्त मार्च में बचे अवशेष बाजरे को अन्त्योदय कार्डो पर 14 किग्रा0 गेंहू एवं 20 किग्रा0 चावल 01…

बरेली – वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती कमला पांडे द्वारा कस्बे में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में लगाया गया।

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमुख समाज सेविका श्रीमती पुष्पा पांडे द्वारा गरीब, असहाय, विधवा, बुजुर्ग बेसहारा आदि लोगों के लिए कस्बे में नि:शुल्क जांच एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में मलेरिया , टाइफाइड और वायरल फीवर के संभावित मरीजों की जांच की गई। और इसी के साथ खांसी, जुखाम, जुकाम, बुखार, दर्द से पीड़ित लोगों को जरूरी दवाइयां भी मुफ्त में दी गईं। शिविर में 200 मरीज लाभान्वित हुए।जानकारी के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमुख समाज श्रीमती पुष्पा पांडे ने बताया आज कस्बा…

रायबरेली : एम आई एम में चेयरमैन के लिए 3 ने किया आवेदन

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से निकाय चुनाव में दावेदारी के लिए चेयरमैन पद पर तीन प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। जिसमें नगर पालिका परिषद रायबरेली से राजेश कुरील, लालगंज से यास्मीन बानो पत्नी मो सलीम और ऊंचाहार से रुबीना पत्नी परवेज अहमद शामिल हैं। इन सभी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जिसे जिला अध्यक्ष महताब खान द्वारा पार्टी मुख्यालय को संस्तुति के साथ अग्रसारित कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह तीनों नामांकन पार्टी की बैठक के बाद पदाधिकारियों…

जिलाधिकारी ने निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया का लिया जायजा, रिटर्निंग ऑफिसर से लिए जानकारी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद निर्धारित नामांकन तिथि के चलते नामांकन शुरू हुआ। मंगलवार को नामांकन के पहले दिन जिलाधिकारी ने सभी नगर पंचायतों और नगर निगम के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन व्यवस्था का जायजा लिया। बख्शी का तालाब तहसील में शाम को पहुंचे जिलाधिकारी जहां उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से नामांकन प्रक्रिया को लेकर जानकारी ली।मंगलवार को लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार द्वारा बख्शी का तालाब तहसील पहुंचे। जहां नगर निकाय चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के पहले दिन नगर पंचायत बीकेटी ,इटौंजा…

काम करने वाली लड़की से डॉक्टर के घर गैंगरेप, हुआ हंगामा

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी में डॉक्टर के घर काम करने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने दो युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी ने इसके पीछे मोबाइल चोरी के शक में पिटाई करते हुए फ्लैट में बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है।पीड़िता के मुताबिक वृंदावन कॉलोनी निवासी डॉक्टर के घर काम करती है। सोमवार शाम को वह काम पर गई थी। जहां उस…

CBI स्पेशल कोर्ट में आज मुख्तार अंसारी की पेशी, सुरक्षा का हुआ कड़ा इंतजाम

माफिया मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में लखनऊ की CBI स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के दौरान बाहुबली मुख्तार लखनऊ कोर्ट में मुस्कुराते हुए नजर आया। मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्तार पर आरोप तय होने थे, लेकिन अभी आरोप तय नहीं हो पाए हैं। कोर्ट ने 19 अप्रैल को मामले में अगली तारीख दे दी है। इसके बाद मुख्तार को वापस बांदा जेल भेज दिया गया है। सोमवार को मुख्तार को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से लखनऊ लाया गया। अब्बास अंसारी को भी कोर्ट में पेश…

यूपी के दूध उत्पादकों को दिया गया नन्द बाबा और गोकुल पुरस्कार,इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में उमड़ी भीड़

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को यूपी के दूध उत्पादकों को पुरस्कार दिया गया। प्रादेशिक को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन द्वारा उत्पादकों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर यूपी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह चीफ गेस्ट रहे। साथ ही आईएएस रजनीश दुबे, शशि भूषण लाल सुशील और कुणाल सिल्कू भी मौजूद रहे। साल 2001-2002 में प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए गोकुल पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। इसके तहत हर जिले में सर्वाधिक दूध उत्पाद करने वाले उत्पादक को नकद पुरस्कार समेत पीतल का…

4 और 11 मई को होगी वोटिंग, 13 मई को आएगा रिजल्ट, यूपी में 2 चरणों में होगा निकाय चुनाव

यूपी निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। लखनऊ में रविवार शाम राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 4 मई और 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को रिजल्ट आएगा। पहले चरण में 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 20 अप्रैल को नाम वापसी होगी। वहीं, दूसरे चरण में 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 27 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इससे पहले निकाय चुनाव आरक्षण की नई लिस्ट जारी हुई। 232 आपत्तियों के निस्तारण के बाद अधिसूचना…

निकाय चुनाव की तारिख आते ही प्रशासन शख्त, डोर टू डोर कैम्पेन कर सकेंगे प्रत्याशी

निकाय चुनाव की तारीख आते ही नगर निगम और जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है। लखनऊ में 4 मई को चुनाव होना है। 110 वार्ड के अलावा मेयर के लिए होने वाले चुनाव में 31 लाख से ज्यादा वोटर हिस्सा लेने वाले हैं। लखनऊ में रविवार रात से होर्डिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है। अगले 24 घंटे यानी सोमवार रात से शहर में इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा। शहर में इंदिरा नगर, महानगर, आलमबाग, पुराने लखनऊ के चौक, चौपटिया, बालागंज समेत कई इलाकों में अभियान चलाया गया।लखनऊ…

लखनऊ: भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक्स यूपी राज्य सम्मेलन का हुआ समापन

भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक्स सम्मेलन यूपी राज्य का समापन 9 अप्रैल 2023 को हुआ I स्विट्ज़रलैंड की वक्ता डॉ. सारा कदीर ने मुंह की विभिन्न समस्याओं और टी स्कैन द्वारा इसके मूल्यांकन पर चर्चा की। Occlusion की समस्या से दांत खराब हो जाते हैं और बाद में टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट (टीएमजे) में समस्या होती है। दंत परिषद सदस्य उ प्र प्रो. डॉ. कमलेश्वर सिंह ने दिन में दो बार ब्रश करने का महत्व बताया। टूथब्रश और टूथपेस्ट भी अच्छे मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथ…