फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2026 फतेहगढ़ स्थित आर्मी कैंपस के स्कूल में आयोजित ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में यातायात से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ओवरस्पीडिंग से होने वाले खतरे तथा सुरक्षित सड़क उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर एमआईसी स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन गिरजा शंकर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित TSI आफाक खान से कहा, “अब तो जब…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:जुलाई में CM योगी रख सकते हैं ‘फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे’ की आधारशिला, खिमसेपुर बनेगा नया औद्योगिक हब
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 जनपद के बहुप्रतीक्षित फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जुलाई महीने में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रख सकते हैं। हालांकि, शिलान्यास की आधिकारिक तिथि और कार्यक्रम की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। करीब 92 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का उद्देश्य आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ना है। इसके निर्माण से फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, मैनपुरी और इटावा सहित पूरे मध्य गंगा क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था में बड़ा…
फर्रुखाबाद: पॉक्सो मामले में दोषी को 7 साल की कठोर कैद, 40 हजार रुपये का जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0” (द्वितीय चरण) के तहत महिला एवं बाल अपराधों में प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वर्ष 2017 के एक पॉक्सो मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार, थाना मऊदरवाजा में वर्ष 2017 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 198/2017, धारा 363, 366, 376 भारतीय दंड संहिता तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट…
फर्रुखाबाद: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 352 कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ तथा उर्वरक वितरण केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार होगी। जनपद प्रशासन द्वारा प्रत्येक राजस्व ग्राम में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए विभिन्न विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इसी क्रम…
फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद पुलिस ने चोरी की पल्सर बाइक के साथ पंजाब निवासी युवक को दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बजाज पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ताजपुर जाने वाले मार्ग पर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार एक…
फर्रुखाबाद में DU की छात्रा ने फौजी पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, घर में अकेली थी; पुलिस जांच में जुटी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर फौजी पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब युवती घर पर अकेली थी और परिवार के अन्य सदस्य दुकान पर गए हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, धन्सुआ गांव निवासी अंजलि (20) दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की…
फर्रुखाबाद: राजेपुर में तीन फर्जी चिकित्सकों पर मुकदमा दर्ज, बिना डिग्री इलाज कर लोगों की जान से कर रहे थे खिलवाड़
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में बिना चिकित्सीय योग्यता के अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय संचालित करने वाले तीन तथाकथित चिकित्सकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर की गई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. आर सी माथुर की तहरीर के आधार पर थाना राजेपुर पुलिस ने वैष्णों पॉली क्लीनिक, राजेपुर तिराहा संचालक दुर्गेश कुमार, अलीगढ़ चौराहा स्थित क्लीनिक संचालक गुड्डू यादव तथा नीलकंठ पैथोलॉजी/बीएसएसडी पॉली क्लीनिक, राजेपुर…
फर्रुखाबाद को कुपोषण मुक्त बनाने पर जोर: हीमोग्लोबिन 11 से अधिक होने पर ही एनआरसी से मिले डिस्चार्ज – डीएम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती अति कुपोषित बच्चों को तब तक डिस्चार्ज न किया जाए, जब तक उनका हीमोग्लोबिन स्तर 11 से अधिक न हो जाए। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं संभव अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन और विभिन्न पोषण योजनाओं की प्रगति…
फर्रुखाबाद में वन महोत्सव पर ग्रीन चौपाल, वृक्षारोपण और आम भंडारे का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 वन महोत्सव के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, फर्रुखाबाद की ओर से ग्राम निनौआ में ग्रीन चौपाल, वृक्षारोपण एवं आम भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय निदेशक श्री राजीव कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। ग्रीन चौपाल के दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना…
फर्रुखाबाद:तुरई की सब्जी में गिरी छिपकली, खाना खाते ही परिवार के छह सदस्य बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर घाट में शुक्रवार रात एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार पर भारी पड़ गई। खाना बनाते समय अनजाने में तुरई की सब्जी में छिपकली गिर जाने से उसे खाने वाले परिवार के करीब आधा दर्जन सदस्य बीमार हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिवार की सदस्य सीमा ने बताया कि उन्होंने चूल्हे पर पूरे परिवार के लिए तुरई की सब्जी…
फर्रुखाबाद: शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंतिम दिन डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2026 जनपद में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के अंतिम दिन जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कमालगंज स्थित श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज तथा आर.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी बनाए रखें। उन्होंने…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कन्विक्शन में जनपद पुलिस की बड़ी सफलता, छह माह में 304 अपराधियों को मिली सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2026 जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत वर्ष 2026 की पहली छमाही (01 जनवरी से 30 जून 2026) के दौरान उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। अभियान के अंतर्गत प्रभावी विवेचना, सशक्त पैरवी और अभियोजन के समन्वय से बड़ी संख्या में अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई गई। फतेहगढ़ पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, छह माह की अवधि में 212 मुकदमों का निस्तारण हुआ, जिनमें 304 अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई।…
फर्रुखाबाद: रोडवेज बस में महिला का बैग खंगालने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के जेवर और ₹10 हजार बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2026 थाना कादरीगेट पुलिस ने रोडवेज बस में महिला यात्री के बैग से जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण और ₹10 हजार नगद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…
फर्रुखाबाद:शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के दूसरे दिन जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के पहचान सत्यापन तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों…
फर्रुखाबाद पुलिस की जनसुनवाई में दिव्यांग फरियादी की शिकायत को मिली प्राथमिकता, सीओ सिटी ने स्वयं पहुंचकर सुनी समस्या
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एक संवेदनशील पहल देखने को मिली। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे एक दिव्यांग फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) अभय वर्मा स्वयं उनके पास पहुंचे और उनकी शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना। सीओ अभय वर्मा ने फरियादी की बात पूरी गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक…
फर्रुखाबाद में उर्वरक दुकानों पर प्रशासन का छापा, 26 प्रतिष्ठानों की जांच; 5 विक्रेताओं को नोटिस, 2 नमूने जांच के लिए भेजे
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2026 किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने सदर, अमृतपुर और कायमगंज तहसीलों में कुल 26 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो उर्वरक नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए एकत्र किए गए, जिन्हें राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के दौरान पांच उर्वरक विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इसके चलते…
फर्रुखाबाद: फायरिंग और मारपीट के मामले का वांछित आरोपी अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2026 शहर कोतवाली पुलिस ने फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे…
फर्रुखाबाद: में आबकारी विभाग का अभियान: 14 लीटर कच्ची शराब और 60 किलो लहन बरामद, दो मुकदमे दर्ज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को कायमगंज क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने टीम के साथ संदिग्ध ग्राम श्यामनगर और प्रेमनगर में दबिश दी। इस दौरान 14 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 60 किलोग्राम…
फर्रुखाबाद:अमृतपुर सर्किल की सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय का तबादला, आलोक कुमार सिंह बने नए सीओ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2026 शासन स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेश के तहत फर्रुखाबाद के अमृतपुर सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऐश्वर्या उपाध्याय का तबादला कर दिया गया है। उन्हें जनपद गौतम बुद्ध नगर स्थित 49वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेना नायक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर जनपद सुल्तानपुर में निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत आलोक कुमार सिंह को फतेहगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। वह जल्द ही अमृतपुर सर्किल की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय…
फर्रुखाबाद में बिना अनुमति सागौन के पेड़ों की कटाई, ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की जांच शुरू
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2026 जनपद के शमशाबाद विकासखंड क्षेत्र में बिना अनुमति सागौन के पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दर्जनों पेड़ों के कटने की पुष्टि हुई है और विभाग द्वारा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मामला शमशाबाद विकासखंड के गांव नगला दमू (थाना नवाबगंज) का है, जहां लगभग तीन बीघा भूमि पर लगे सागौन के…
