फर्रुखाबाद:191 करोड़ की लागत से बन रहे गंगा सेतु का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद में हरदोई-कमालगंज मार्ग पर गंगा नदी पर लगभग ₹191.13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सेतु, पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।जिलाधिकारी ने पहुँच मार्ग पर संभावित कटान वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नदी किनारे कराए जा रहे पिचिंग कार्यों…

फर्रुखाबाद:दहेज हत्या मामले में तीन दोषियों को 7-7 वर्ष की सजा, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई और मजबूत पैरवी के क्रम में फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दहेज हत्या के एक मामले में न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 7-7 वर्ष के कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है।जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सोना जानकीपुर निवासी अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र हंसराम, हंसराम पुत्र पातीराम तथा श्रीमती…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लें। साथ ही महिला हेल्पलाइन…

फर्रुखाबाद: चोरी के तीन मामलों में दोषी अरूण यादव को 6 वर्ष 3 माह की सजा, 1.60 लाख रुपये का अर्थदंड

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 जनपद में चोरी और नकबजनी के मामलों में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने अभियुक्त अरूण यादव को दोषी ठहराते हुए कठोर कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के अभियान के तहत की गई।जानकारी के अनुसार अभियुक्त अरूण यादव पुत्र राजवीर यादव निवासी माधौपुर थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध थाना कोतवाली फर्रुखाबाद एवं थाना मऊदरवाजा में वर्ष 2020 में धारा 457, 380 एवं 411 भा.द.वि. के तहत…

फर्रुखाबाद:नगर में चला सख्त वाहन चेकिंग अभियान, ओवरलोडिंग करने वाले 9 वाहन सीज

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी द्वारा नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए तथा क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले थ्री-व्हीलर टेंपो और ऑटो पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कई टेंपो में लगाई गई अतिरिक्त सीटों को मौके पर ही कटवाकर हटवाया।…

फर्रुखाबाद में खरीफ बीज एवं मिनीकिट वितरण हेतु ई-लाटरी सम्पन्न, 421 कृषकों का हुआ चयन

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ बीज एवं मिनीकिट वितरण के लिए कृषकों के चयन हेतु ई-लाटरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी श्री अरविन्द मोहन मिश्र, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर श्री सतीश कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र प्रसाद, प्रगतिशील कृषक श्री कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में बुकिंग कराने वाले कृषक उपस्थित रहे।उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज…

फर्रुखाबाद:भाकियू टिकैत ने डीएम को सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्र, लिंक एक्सप्रेसवे में सर्किल रेट बढ़ना किसानों की ऐतिहासिक जीत

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन के जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी महोदया से मुलाकात कर छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन की ओर से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की तस्वीर भी भेंट की गई। जिलाधिकारी ने किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।बैठक के दौरान भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसी भी योजना में सर्किल रेट बढ़ना किसानों के हित में होता है। उन्होंने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में…

फर्रुखाबाद:बनी-बनाई सड़क उखाड़ने पर भड़के लोग, विकास मंच ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत पल्ला से बजरिया जाने वाली सड़क पर पलरिया चौराहे से नवाब दिलावर जंग तक बनी हुई सड़क को दोबारा उखाड़कर निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों के विरोध के बाद मामला और गरमा गया तथा फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा को मौके पर बुलाया गया।बताया गया कि संबंधित सड़क पूरी तरह सही स्थिति में थी और केवल कुछ स्थानों पर नालियों में समस्या थी, जिसे ठीक कराने…

फर्रुखाबाद: केंद्रीय व जिला कारागार में “लीगल हेल्प डेस्क” का उद्घाटन, बंदियों के परिजनों को मिलेगी त्वरित कानूनी सहायता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार के मार्गदर्शन में केंद्रीय कारागार एवं जिला कारागार फतेहगढ़ में “लीगल हेल्प डेस्क” का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/न्यायाधीश बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों के परिजनों एवं रिश्तेदारों को जेल परिसर में ही त्वरित विधिक सहायता, कानूनी परामर्श तथा लंबित मामलों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के दौरान…

फर्रुखाबाद:महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला युवक गिरफ्तार, मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने एवं अश्लील गाने गाने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना मऊदरवाजा की…

फर्रुखाबाद: सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त हुए डीएम, 15 दिन में स्पीड ब्रेकर व स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश 

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष Rajput ने बताया कि अप्रैल 2026 में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 11.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि मृतकों की संख्या में 26.31 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं क्रमिक…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा क्षेत्र के विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने छात्रों को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता ली जा सकती है। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090,…

फर्रुखाबाद:शहर कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 मई 2026 को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग…

फर्रुखाबाद:चाचूपुर जटपुरा कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, राजेपुर पुलिस की कार्रवाई

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने चाचूपुर जटपुरा कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 67/2026 से संबंधित अभियुक्त विकास पुत्र बृह्मपाल एवं कश्मीर पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम चाचूपुर जटपुरा थाना Rajepur को…

फर्रुखाबाद: जनगणना 2027 जनपद न्यायाधीश ने की स्व-गणना, नागरिकों से सहभागिता की अपील

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद न्यायाधीश महोदय, फर्रुखाबाद ने मंगलवार को स्वयं स्व-गणना (Self Enumeration) कर जनगणना 2027 अभियान का शुभारंभ करते हुए जनपदवासियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 7 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और नागरिकों को 21 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा दी गई है।उन्होंने बताया कि इच्छुक नागरिक भारत सरकार के आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन, लैपटॉप अथवा कंप्यूटर का उपयोग कर अपनी जानकारी…

फर्रुखाबाद: गेहूँ उठान में लापरवाही पर डीएम सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जनपद में संचालित गेहूँ खरीद कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गेहूँ खरीद की प्रगति, उठान की स्थिति तथा क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक कुल 5502 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है, जबकि इसके सापेक्ष केवल 1485 मीट्रिक टन गेहूँ का ही उठान हो सका…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर क्षेत्र में सांसद मुकेश राजपूत ने किया अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मई 2026 जनपद के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधायक सुशील शाक्य के साथ ग्राम आसमपुर एवं बलीपट्टी रानी गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं राज्य वित्त योजना के अंतर्गत नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण से ग्रामीणों…

फर्रुखाबाद:-पुलिस की कड़ी निगरानी में चाचूपुर पहुंचे सपाई, नामित सदस्यों को ही जाने की अनुमति मिली

फर्रुखाबाद:- जनपद के चाचूपुर जटपुरा में विगत दिनों एक युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और उसके बाद पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें पुलिस कर्मियों सहित कई ग्रामीण भी घायल हुए थे, उपरोक्त घटनाक्रम के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि उपरोक्त घटना का भौतिक सत्यापन करने एवं पीड़ित शोक संतृप्त परिवार से मिलने हेतु पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रतिनिधि मण्डल नियुक्त कर भेजने का…

फर्रुखाबाद:डूबते युवक को बचाने से पहले पैसों की मांग का आरोप, मौत के बाद भी चलता रहा सौदेबाजी का खेल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पांचालघाट पर सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। फिरोजाबाद जनपद के नगला हरि निवासी 21 वर्षीय नितिन पुत्र ओमकार अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने पांचालघाट आया था, लेकिन यह यात्रा उसकी जिंदगी की आखिरी यात्रा साबित हुई। बताया गया कि स्नान के दौरान नितिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दोस्तों ने शोर मचाया और घाट पर मौजूद…

फर्रुखाबाद:विदेशी मुद्रा बचाने की अपील पर उठे सवाल, चुनावी खर्च और सरकारी नीतियों पर जनता ने जताई नाराजगी

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 देश में विदेशी मुद्रा बचाने को लेकर सरकार और नेताओं द्वारा आम नागरिकों से की जा रही अपीलों पर अब सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया और जनचर्चाओं में लोगों ने आरोप लगाया है कि चुनाव समाप्त होने के बाद अचानक जनता को पेट्रोल, डीजल, सोना, विदेशी सामान और अन्य आयातित वस्तुओं के कम उपयोग की सलाह दी जा रही है, जबकि चुनावी रैलियों और प्रचार के दौरान बड़े पैमाने पर संसाधनों की बर्बादी हुई।लोगों का कहना है कि सरकार ने अमेरिका के…