जिला अपराध निरोधक समिति प्रयागराज की एक आवश्यक बैठक आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त मानवाधिकार आयोग सदस्य न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा का सम्मान एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मतदाता जागरूकता अभियान रहा। बैठक में आर्य कन्या शिक्षण संस्थान के प्रमुख पंकज जायसवाल एवं पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के द्वारा प्रतिनियुक्ति प्रभाकर त्रिपाठी…
Category: उत्तर प्रदेश
अकबरनगर के बाद अब अर्जुनगंज में चलेगा बुलडोजर
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोक निर्माण विभाग 8 अप्रैल से मकान और दुकान तोड़ने का अभियान चलाएगा। अर्जुनगंज से सुलतानपुर रोड को जाने वाली 1820 मीटर लम्बी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन से भी बात हो गई है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के लिए तीन टीमें बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी अर्जुनगंज मरी माता मंदिर से यह अभियान चलाएगा।हालांकि कई लोगों ने निर्धारित डेट से पहले ही खुद अपना निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया है। इसमें कई लोगों की जमीन भी आ रही है, उनको विभाग की…
फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दो वारंटीयों को किया गिरफ्तार
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 07 अप्रैल 2024 पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्त अबरार पुत्र फजल हुसैन निवासी पंखियो की मडैया कटरी धर्मपुर थाना मऊदरवाजा व नन्हे पुत्र विजय सिंह निवासी पहाड़पुर थाना मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया गया ।
फर्रुखाबाद:भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मंडलों एवं बूथों पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
6 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मंडलों एवं उसके अंतर्गत अधिकतर बूथों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के 44…
प्रयागराज- महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण आज मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। सर्वप्रथम भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण करते हुए वहां पर लटके हुए तारों को अंडरग्राउंड करने, मेन गेट को चौड़ा करते हुए वहाँ पर पर्याप्त मात्रा में सर्कुलेटिंग एरिया सुनिश्चित करने तथा सभी अनावश्यक एनक्रोचमेंट को अतिशीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा साइट रजिस्टर पर हर इंस्पेक्शन के उपरांत एंट्री करने के भी…
बरेली – पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा कर बना लिए प्लाट भू-माफिया की गई शिकायत।
बरेली योगी सरकार में भी भू माफिया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके सरकारी मशीनरी को खुली चुनौती दें रहे है । ताजा मामला तहसील आंवला के ब्लाक रामनगर के गांव हरदासपुर में आंवला शाहाबाद रोड के किनारे में। एक राधा कुंज नाम से कालोनी काटी गई है। जिसमें पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण कर प्लाटिगं चल रही है। जिसमें राधा कुंज कॉलोनी के प्लाटिंग के आगे जो दुकानें बनाई जा रही है वह पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनाई जा रही है भूमाफिया की शिकायत मुख्य मंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी…
प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावशाली ढंग से चलाये जाने के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्वीप कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन के सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावशाली ढंग से चलाये जाने के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्वीप कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की स्वीप से सम्बंधित प्रत्येक दिन की कार्ययोजना अनिवार्य रूप से सोमवार तक उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी विभागों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और व्यापक…
प्रयागराज- चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पच्छता से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया
पुलिस आयुक्त प्रयागराज व जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में आगामी चैत्र नवरात्रि , ईद-उल-फितर(ईद) के त्यौहार एवं रामनवमी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक की गयी, जिसमें सभी त्यौहार/पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के परिपेक्ष्य में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराते हुए अपने कर्तव्यों का निपष्क्षता से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। जल कल एवं विद्युत विभाग को अबाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने, नगर…
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर ट्रैक्टर चालक अपने साथ ले गया और जबरन दुराचार किया
लखनऊ में शुक्रवार को घर में अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर ट्रैक्टर चालक अपने साथ ले गया और जबरन दुराचार किया। शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।पीड़ित किशोरी ने आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों के घर आने पर आपबीती बताई। जिसके बाद मां ने पीड़ित बेटी संग कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध दुराचार व पॉक्सो एक्ट समेत जान से मारने की…
रायबरेली : बाइक से एडिमीशन कराने जा रही छात्रा को पीकप ने मारी जोरदार टक्कर
मामला सलोन क्षेत्र के जगतपुर रोड मदापुर के पास का है जिसमें एक ही परिवार के लोग बाइक से अपनी बहन का एडमिशन कराने के लिए जोधि का पुरवा कॉलेज जा रहे थे एक लड़की अनामिका पुत्र केदारनाथ उम्र लगभग 14 वर्ष उसके दादा शिवबक्श पुत्र राम प्रताप उम्र लगभग 60 वर्ष उसका बेटा अमित सरोज पुत्र घनश्याम उम्र लगभग 18 वर्ष जो अपनी बहन का एडमिशन कराने के लिए जा रहे थे तभी अचानक एक पिकअप वाले ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल…
जौनपुर : पूरे अकीदत के साथ अदा की गयी रमज़ान के आखरी जुमा अलविदा की नमाज़
शाहगंज : इस्लाम धर्म के रहमतों, बरकतों के महापर्व रमज़ान के आखरी जुमा अलविदा की नमाज़ नगर और आस पास की मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ सम्पन्न हुई।शुक्रवार को सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के घरों में बड़े बूढ़े बच्चे सब अलविदा नमाज़ की तैयारियों में लगे रहे।सभी ने नहा धोकर वक्त से पहले मस्जिदों में पहुंच कर अपना अपना स्थान ले लिया ताकि भीड़ बढ़ने पर नमाज़ इधर उधर न अदा करनी पड़े।नगर के इराकियाना, शाहपन्जा, भादी, नई आबादी, हुसैनगंज,मेन रोड, मिल्लत नगर, अहमद नगर,नजीराबाद, भटियारी सराय,घासमंडी के…
प्रयागराज-मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु लोगो को जागरूक किए जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद में शुक्रवार को मतदाता पंजीकरण, मतदाता जागरूकता एवं आगामी 25 मई, 2024 को लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर शत-प्रतिशत मतदान किये जाने के दृष्टिगत लोगो को जागरूक किए जाने हेतु मेवालाल अयोध्या प्रसाद इण्टर कालेज सोरांव, मोतीलाल नेहरू इण्टर कालेज…
मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को मोहनलालगंज व निगोहां मंडल कार्यालयो में बैठक की
लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को मोहनलालगंज व निगोहां मंडल कार्यालयो में मंडल समेत सभी मोर्चो व बूथ,शक्ति केंद्र के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में भारी मतो से जीत के लिये बूथ प्रबंधन का पाठ पढ़ाया।केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा मंडल,बूथ, शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ पर एक साथ इकठ्ठा होकर बैठें। रणनीति तय करें कि बूथ क्षेत्र में कितने घर हैं और संपर्क करें। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएं और…
पीलीभीत में भालू और टाइगर की मुठभेड़ का वीडियो वायरल
टाइगर रिजर्व में हर दिन वन्यजीवों के अलग-अलग नजारे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते रहते हैं। एक वीडियो फिर प्रसारित हो गई। जिसमें बाघ एक भालू को जंगल के भीतर दौड़ा रहा है। पर्यटकों द्वारा बनाई गई यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रही है। मामला टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र का है। दो दिन पूर्व टाइगर रिजर्व में कुछ पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे थे। एक सफारी वाहन से कुछ पर्यटक आगे बढ़े। दूसरे सफारी वाहन से कुछ पर्यटक अगले वाहन से कुछ दूरी पर पीछे…
पीलीभीत में आरोपी को दस साल की सजा
पीलीभीत में सात वर्ष पूर्व हुए जानलेवा हमला करने के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश राकेश वशिष्ठ ने दस वर्ष की सजा सुनाई। 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। आरोप सिद्ध न होने पर एक आरोपी को दोषमुक्त किया गया। बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल की वादिनी प्रेमवती ने थाना बीसलपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र अनिल 27 अक्टूबर 2017 को 11 बजे दिन में मावे की दुकान से घर आ रहा था। रास्ते में मोहल्ले का सनी और उसका दोस्त थाना बरखेड़ा के गांव कटकवारा…
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद प्रयागराज में दिनांक 25.05.2024 को सम्पन्न होना है मतदान।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद प्रयागराज में दिनांक 25.05.2024 को सम्पन्न होना है मतदान। मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्र्तगत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न तिथियों के माध्यम से मतदाता पंजीकरण का कार्य कराया गया है। ऐसे अर्ह मतदाता जिनकी आयु 01.04.2024 को अथवा इसके पूर्व 18 वर्ष हो चुकी है और अब तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया जा सका है, उन्हें मतदाता के रूप में पंजीकरण कराये जाने एवं आगामी 25 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान किये जाने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी…
प्रयागराज-हीटवेव से बचाव हेतु निर्देश
वर्तमान समय मे पारा 35 डिग्री सेल्यिस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव हेतु संबंधित विभागों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये है कि इस भीषण गर्मी, गर्म हवा व लूू से अपना बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आतीं…
बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य और पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए पूरा मामला
बिना तलाक़ लिए धोखाधड़ी करके दूसरी शादी करने की आरोपी स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री व सांसद संघमित्रा और वादी के साथ मारपीट,गालीगलौज, जानमाल की धमकी व साज़िश रचने के आरोपी स्वामी प्रसाद मौर्या, नीरज तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ला उर्फ़ चिंटू तथा रितिक सिंह के कोर्ट में हाज़िर न होने पर कोर्ट ने सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख़ तय की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी…
प्रयागराज-राजकीय बाल गृह शिशु प्रयागराज में आवासित बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए एलकेजी से कक्षा पाँच के मध्य विभिन्न कक्षाओं में 12 बच्चों का नामांकन विशिष्ट वात्सल्य पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स में कराया गया है।
राजकीय बाल गृह शिशु प्रयागराज में आवासित बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए एलकेजी से कक्षा पाँच के मध्य विभिन्न कक्षाओं में 12 बच्चों का नामांकन विशिष्ट वात्सल्य पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स में कराया गया है।स्कूल जाने वाले सभी बच्चों को माननीय न्यायमूर्ति अजय भनोट एवं उनकी पत्नी द्वारा तिलक लगाकर भविष्य हेतु मंगल कामनाओं के साथ खुल्दाबाद स्थित बाल गृह परिसर से उनके स्कूली वाहन को हरी झंड़ी दिखाकर पुष्प वर्षा के साथ रवाना किया गया। बच्चें नई किताबों, नये स्कूल परिधानों और नई उमंग के साथ स्कूल जाने…
मैनपुरी : गांव करीमगंज में एक अनियंत्रक ट्रक घर के अंदर जा घुसा
बिछवा थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज में एक अनियंत्रक ट्रक घर के अंदर जा घुसा । जिससे घर में सो रहे बच्चे घायल हो गए । इस घटना में ट्रक चालक भी ट्रक में फंस गया । घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया ।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर यातायात को चालू कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया । मामले की सूचना पर क्षेत्राधिकार सदर अजय कुमार पहुंचे । घायलों को देखने के लिए पुलिस कर्मचारी अस्पताल पहुंचे । सवांददाता: जितेंद्र सिंह
