फर्रुखाबाद:भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मंडलों एवं बूथों पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

6 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मंडलों एवं उसके अंतर्गत अधिकतर बूथों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के 44 वर्ष पूर्ण हुए हैं भाजपा सिद्धांतों और मूल्यों पर आधारित एक राजनीतिक दल है। उसने अपनी नीतियों से देश के जनमानस में अपना स्थान बनाया है गरीबों का कल्याण करना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जन कल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिसके कारण वह दो बार देश के प्रधानमंत्री बने और तीसरी बार फिर वह देश की कमान संभालेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया जनपद के सभी बूथों पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया है इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा अपने इतिहास की जानकारी कार्यकर्ताओं को अवगत करा रही है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता लोकसभा संयोजक दिनेश कटियार जिला मंत्री अभिषेक बाथम आदि लोग मौजूद रहे।
सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 256 टाउनहॉल पर पूर्व सभासद आदेश गुप्ता के आवास पर बूथ अध्यक्ष जीतू ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।
मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ने कहा 1980 में भाजपा के अस्तित्व में आने के बाद 1984 के आम चुनाव में जिस पार्टी के मात्र दो सदस्य होते थे आज उसे पार्टी की देश में प्रचंड बहुमत की सरकार है। विपक्ष द्वारा भाजपा का उपहास उड़ाने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने आईना दिखाने का कार्य किया भाजपा की नीति और रीति ने जनता का विश्वास जीतने का कार्य किया देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार चल रही है। 2024 में हो रहे लोकसभा के चुनाव में पार्टी हैट्रिक लगाने जा रही है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी मंडल में बूथ संख्या 185 कछियाना में निमंत्रण पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने संगोष्ठी को संबोधित किया कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो विचारधारा पर आधारित है भाजपा जनता के मध्य घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र रखती है भाजपा ने धारा 370 भव्य राम मंदिर निर्माण एवं तीन तलाक जैसे अहम मुद्दों को समाप्त करने का कार्य किया। दो सदस्यों वाले राजनीतिक दल के पास आज 303 सदस्य हैं और देश के 17 राज्यों में सरकार चल रही है। इस कार्यक्रम के अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा अमन कटियार आदि लोग मौजूद रहे।