जौनपुर :सांसद बाबू सिंह कुसवाहा के निर्देश पर तीन साल पुराना पाइपलाइन विवाद सुलझाया गया, कई घरों की जल निकासी हुई बहाल

जौनपुर। खुटहन ब्लॉक के ग्राम सभा खुटहन में पिछले तीन वर्षों से लंबित अंडरग्राउंड ह्यूम पाइपलाइन विवाद आखिरकार सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया। विवाद समाप्त होने के बाद कई घरों की रुकी हुई जल निकासी व्यवस्था दोबारा चालू हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2023 में गांव में अंडरग्राउंड पाइपलाइन निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। अधिकांश पाइपलाइन बिछा दी गई थी, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा अपने दरवाजे के सामने पाइप…

जौनपुर: भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति के खिलाफ आर -पार की लड़ाई लड़ेंगे अधिवक्ता।

भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रजापति महासभा के अध्यक्ष और सिविल कोर्ट जौनपुर के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार प्रजापति को फोन पर गाली -गलौज देते हुए पीटने की थी धमकी । धमकी का ऑडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जमकर नारेबाजी की ।

कासगंज जिला अधिकारी प्रणय सिंह द्वारा अपने आवास की गढ़ना कराते हुए

आज दिनांक 23.05.2026 को जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी जनपद कासगंज श्री प्रणय सिंह के आवास पर मकान गणना ब्लाक संख्या-309 के प्रगणक श्री अंकित कुमार एवं सुपरवाइजर श्रीमती आरती द्वारा प्रातः 10:00 बजे जिला जनगणना अधिकारी श्री दिग्विजय प्रताप सिंह एवं श्री एस.एन. यादव, जिला प्रभारी जनगणना की उपस्थिति में जिलाधिकारी आवास की मकान गणना की गई। इस अवसर पर जिला जनगणना लिपिक नीरज कुमार एवं जिलाधिकारी आवास पर कार्यरत अन्य स्टॉफ भी उपस्थित रहे।

पीलीभीत:इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, तथा समर कैंप का हुआ समापन।

पीलीभीत: शुक्रबार को कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में समर कैंप का समापन हुआ। साथ ही इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें लूडो,कैरम, शतरंज, खो-खो कबड्ड़ी जैसे अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें कक्षा 10 के आयुष एवं विक्रांत ने लूडो में प्रथम भारतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 के उदित और प्रिंस ने कबड्डी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खो खो में इंसान आज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार मौर्य ने बच्चों…

प्रयागराज:हीटवेव से बचाव हेतु एडवाईजरी

प्रयागराज, हीटवेव से बचाव हेतु एडवाईजरी वर्तमान समय मे पारा 46 डिग्री सेल्यिस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव हेतु संबंधित विभागों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये है कि इस भीषण गर्मी, गर्म हवा व लूू से अपना बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे…

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे के कटों में जमीन अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 जनपद के ग्राम पंचायत नीबकरौरी की ग्राम सभा नगला दरियाव में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिंक एक्सप्रेसवे के कटों के लिए किसानों की अधिक जमीन अधिग्रहित किए जाने का विरोध किया गया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वह कटों के नाम पर बेतहाशा जमीन नहीं देंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में सड़क के समानांतर चढ़ने-उतरने के लिए सर्विस रोड बनाई गई हैं,…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन अभियान, शराब दुकानों पर हुई औचक जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण और जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता ने देशी शराब दुकान दारापुर और भरखा चौराहा का निरीक्षण किया। वहीं…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में जिले को प्रदेश में 14वां स्थान, कई योजनाओं के प्रदर्शन पर डीएम ने जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 डॉ० अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की माह अप्रैल 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जनपद फर्रुखाबाद को प्रदेश स्तर पर विकास कार्यों में 14वां स्थान प्राप्त हुआ। बैठक में 28 विभागों की कुल 86 योजनाओं की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन, लक्ष्य प्राप्ति,…

फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा और बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 आगामी गंगा दशहरा एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, धर्मगुरुओं और शांति समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने पांचाल घाट पर मेडिकल कैम्प स्थापित करने…

ललितपुर में घूसखोरी का बड़ा खुलासा, आयुर्वेद अधिकारी समेत दो गिरफ्तार

ललितपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी अर्जुन लाल अहिरवार और जूनियर असिस्टेंट राम कृष्ण गुप्ता को ₹1 लाख की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर घर में क्लीनिक खोलने के लिए लाइसेंस जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दोनों…

प्रयागराज:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

अत्यधिक भीड़-भाड़ व जाम वाले स्थलों पर जाम से निजात दिलाये जाने के सम्बंध में बनायी गयी कार्ययोजना को 01 जून से करें लागू सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाये जानें में किसी स्थानीय मैरेज हाल, पेट्रोल पम्प संचालक, होटल संचालक की संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकद्मा दर्ज करते हुए की जायेगी विधिक कार्यवाही अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालन, डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहनों पर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश नेशनल हाईवे पर निर्धारित दूरी पर एम्बुलेंस व क्रेन की उपलब्धता…

लखीमपुर खीरी : बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बाबा सेवा दास पुजारी से मारपीट कर की लूटपाट

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में शुक्रवार को सायं साढ़े सात बजे के आसपास विकास चौराहा से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुई मारपीट और लूटपाट की घटना के पीड़ित बाबा सेवा दास पुजारी ने दस्तक मीडिया के जिला ब्यूरो अनुज कुमार गुप्ता को बताया। वह ग्राम रहमानपुर मढ़ी, तहसील आंवला, पोस्ट विशालगंज, जिला बरेली के निवासी है। वह बरेली रोडवेज बस से अलियापुर हनुमान मंदिर उदासीन आश्रम गोला गोकर्णनाथ आ रहे थे। वह बस से विकास चौराहा पर उतरकर पैदल अलियापुर हनुमान मंदिर उदासीन…

बृजभूषण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, अब्बास की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

उत्तर प्रदेश में अपराधियों और बाहुबलियों या आपराधिक छवि के लोगों के पास लाइसेंसी हथियार को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने ऐसे लाइसेंस धारकों को फिर चिन्हित कर सभी जिलों से रिपोर्ट तलब की है. जिसके बाद हडकंप मचा हुआ है.यह मामला जय शंकर उर्फ ​​बैरिस्टार बनाम उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई जस्टिस विनोद दिवाकर की अदालत में हुई. कोर्ट ने कहा कि राज्य के 75 जिलों में आर्म्स एक्ट औरआर्म्स रुल का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है…

कासगंज जनपद में जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा अवैध खनन पर की गई कारवाही अवैध खनन पर बक्शा नहीं जाएगा

-ः जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए टेक्ट्रर ट्राली को किया गया जब्त। जनपद कासगंज में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम द्वारा अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया गया। उक्त वाहन को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु महिला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। जिलाधिकारी, कासगंज ने…

फर्रुखाबाद:सोशल मीडिया ट्रेंड पर गरमाई सियासत, भाजपा नेता विकास राजपूत बोले — “भारत का युवा कॉकरोच नहीं, शेर है”

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ट्रेंड को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता विकास राजपूत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे युवाओं और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली मानसिकता करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को मजाक और नकारात्मक राजनीति का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे देश का युवा कभी स्वीकार नहीं करेगा। भाजपा नेता विकास राजपूत ने कहा कि भारत का…

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट परिसर में साइकिल पार्किंग अब पूरी तरह निःशुल्क

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशों के क्रम में जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वाहन पार्किंग में साइकिलों को पार्किंग शुल्क से पूर्णतः मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में अरूण कुमार सिंह द्वारा आदेश जारी कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार अब कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आमजन अपनी साइकिलों को पार्किंग स्थल में निःशुल्क…

कासगंज :मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा जनकल्याण कारी योजनाओं समय से गुणवत्तापूर्वक निपटाएं

मा0 प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर जोर। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, दहेज एवं अन्य मामलों में गहन परिक्षण करके उसके उपरांत ही कार्रवाई किए जाने के निर्देश। जनपद में कराए जाने वाले प्रत्येक कार्य में जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश। समस्त पेंशन योजनाओं के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर आवेदन कराने के निर्देश। मा0 मंत्री जी…

फर्रुखाबाद: भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का अवकाश घोषित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 जनपद में भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 20 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर शालापूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश 20 जून 2026 तक अथवा प्राथमिक विद्यालय खुलने तक प्रभावी रहेगा। हालांकि अवकाश केवल बच्चों के लिए रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों…

लखीमपुर खीरी : स्व० विधायक अरविन्द गिरी की स्मृति में सदर चौराहा पर स्थापित वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में सदर चौराहा स्थित कोतवाली गेट के निकट स्वर्गीय विधायक अरविन्द गिरी जी की पुण्य स्मृति में नगर पालिका परिषद द्वारा वाटर कूलर स्थापित कराया गया। वाटर कूलर का उद्घाटन शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र शर्मा, रामगुलाम पाण्डे, के के शुक्ला, विश्वनाथ सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार द्वारा फीता काटकर किया गया। यह वाटर कूलर नगर पालिका परिषद द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को चिलचिलाती धूप में आवागमन करने वाले राहगीरों, अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मियों और थाने आने जाने वाले…

फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 डॉ.अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। खनन अधिकारी ने थाना मेरापुर पुलिस बल के साथ 21-22 मई की मध्य रात्रि को कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसकी गहन जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन…