फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मार्च 2026 जनपद में सामाजिक जागरूकता, एकता और समग्र विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आगामी 22 मार्च 2026 (रविवार) को भव्य वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन, फर्रुखाबाद में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। समिति की ओर से समाज के सभी वर्गों—युवा, छात्र, महिलाएं, वृद्धजन और परिवारों—से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:राजेपुर टप्पा मंडल में सम्राट अशोक महान जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान समारोह 25 मार्च को।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2026 ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल जहानगंज में सम्राट अशोक महान जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे क्रीड़ा स्थल राजेपुर टप्पा मंडल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं,…
फर्रुखाबाद में 9 दिवसीय विकास प्रदर्शनी एवं मेला शुरू, मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2026 केंद्र सरकार के 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर्स क्लब में 9 दिवसीय प्रदर्शनी/मेला एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंत्री जयवीर सिंह ने सूचना विभाग द्वारा स्थापित “नवनिर्माण के 9 वर्ष” शीर्षक से लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों…
फर्रूखाबाद में वर्ष 2026-27 हेतु शराब दुकानों की ई-लाटरी सम्पन्न, 62 आवेदन प्राप्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2026 जनपद में वर्ष 2026-27 के लिए देशी शराब, कंपोजिट शॉप एवं मॉडल शॉप की दुकानों के आवंटन हेतु ई-लाटरी (प्रथम चरण) की प्रक्रिया आज कलेक्ट्रेट परिसर में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित अधिकारी देवेन्द्र सिंह रावत, समस्त आबकारी निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ज्योति चौधरी, आवेदकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देशी शराब की 14 दुकानों के…
फर्रुखाबाद में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, मंत्री जयवीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2026 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रदर्शन सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराधों, नवीन कानूनों तथा साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें इन अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए, ताकि वे किसी भी प्रकार की ठगी या शोषण से…
फर्रुखाबाद: रानी अवंतीबाई लोधी के 169वें बलिदान दिवस पर कार्यक्रम, बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने की उठी मांग
रानी अवंतीबाई लोधी के 169वें बलिदान दिवस पर कार्यक्रम, बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने की उठी मांग फर्रुखाबाद, 20 मार्च 2026।रानी अवंतीबाई लोधी के 169वें बलिदान दिवस के अवसर पर नगर स्थित अनन्त होटल में एक श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष परसोत्तम वर्मा ने की, जबकि संचालन अरविन्द राजपूत द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने एक स्वर में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बाबूजी कल्याण सिंह…
फर्रुखाबाद में 20 मार्च को होगी शराब दुकानों की ई-लॉटरी, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए देशी शराब, कम्पोजिट दुकान एवं मॉडल शॉप के अवशेष दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह ई-लॉटरी प्रथम चरण में दिनांक 20 मार्च 2026 को अपरान्ह 3:00 बजे से 4:30 बजे तक एनआईसी (NIC) फर्रुखाबाद परिसर में सम्पन्न होगी। जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीनीकरण प्रक्रिया के उपरांत बची हुई दुकानों का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी के माध्यम से किया…
फर्रुखाबाद: अप्रैल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर डीएम सख्त, लापरवाही पर चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में आगामी माह अप्रैल में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर अभियान की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अक्टूबर 2025 में आयोजित अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त न करने वाले विभाग इस बार हर हाल में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। ऐसे विभागों को चेतावनी पत्र…
फर्रुखाबाद में घूसखोरी के आरोप में महिला उपनिरीक्षक व चालक निलंबित, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित करने वाले एक मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। कोतवाली कायमगंज में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुधा पाल और एक आरक्षी चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में कथित तौर पर उपनिरीक्षक सुधा पाल और आरक्षी चालक को पैसों…
फर्रुखाबाद: त्योहारों से पहले फतेहगढ़ में पुलिस का सख्त पहरा, एसपी ने किया पैदल गश्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ ने कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी आरती सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय तथा कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों, सर्राफा बाजार और अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान…
फर्रुखाबाद में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी कर अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 13 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अभियान में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक श्रीमती नेहा गुप्ता, अमित चौधरी तथा मुख्यालय के वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार की टीम शामिल रही। टीम ने आईटीआई चौराहा, रेलवे रोड और नेहरू…
फर्रुखाबाद: नवरात्रि मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर क्षेत्र स्थित गुड़गांव देवी मंदिर में आयोजित मेले का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले…
फर्रुखाबाद: इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में संघमित्र रतन शाक्य ने किया शानदार प्रदर्शन, जोनल रैंक 19 हासिल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद के लिए गर्व की बात है कि देवकीनंदन शाक्य के छोटे बेटे संघमित्र रतन शाक्य ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (IMO) 2025-26 के सेकंड लेवल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कक्षा 11 में भाग लेते हुए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड जोन में 19वीं रैंक तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 316वीं रैंक प्राप्त की है। संघमित्र रतन शाक्य, फर्रुखाबाद स्थित ज्ञानफोर्ट इनोवेटिव स्कूल के छात्र हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह परीक्षा…
फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश कुलदीप गिरफ्तार, लूटे गए कुंडल व अवैध असलहा बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली कायमगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त कुलदीप को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया…
फर्रुखाबाद में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब व 220 किलो लहन बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ तहसील कायमगंज क्षेत्र के संदिग्ध ग्राम ममापुर में दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने मौके…
फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति का वार्षिक उत्सव 22 मार्च को, समाज के लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आगामी 22 मार्च 2026, रविवार को वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। समिति ने समाज के सभी लोगों से बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित शामिल होने का आह्वान किया है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में ब्लॉक कमालगंज के गांव वर्ना बुजुर्ग में श्री…
फर्रुखाबाद: कायमगंज में पुलिस-मुठभेड़, लुटेरा और दीवान दोनों घायल, लूटे गए कुंडल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात पुलिस और लुटेरे के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घटना के दौरान लुटेरा कुलदीप और पुलिस के दीवान धर्मेंद्र तिवारी को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट के एक मामले में कासगंज जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र निवासी आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस उसे लूटे…
फर्रुखाबाद में सघन चेकिंग अभियान, 3 स्लीपर बसें और 6 ट्रक सीज — ₹2.82 लाख जुर्माना वसूला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें 3 स्लीपर बसों समेत कुल 6 ट्रकों को सीज किया गया। चेकिंग के दौरान एक स्लीपर बस, जो बरेली से आ रही थी, की जांच में पाया गया कि उसका पंजीकरण राजस्थान राज्य में निलम्बित था। इस पर ₹93 हजार का जुर्माना लगाया गया और बस…
फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर विस्फोट, 6 घायल — जांच में जुटीं ATS और फॉरेंसिक टीमें
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरट्टा में पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुए संदिग्ध विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार विस्फोट मकान के बेसमेंट में हुआ, जिससे घर का निचला हिस्सा और अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया…
