फर्रुखाबाद में बाल श्रम उन्मूलन अभियान को मिली रफ्तार, 8 ग्राम पंचायतें बाल श्रम मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया पूरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के “बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश” संकल्प को साकार करने की दिशा में फर्रुखाबाद जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2027 तक जनपद को पूर्णतः बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत विकास खंड बढ़पुर की पांच और शमशाबाद की तीन ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों…

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का सांसद मुकेश राजपूत ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत ने गुरुवार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद ने रेलवे स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उनके साथ जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद मुकेश…

फर्रुखाबाद:खिमसेपुर को थाना बनाने की मांग तेज, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 जनपद के खिमसेपुर क्षेत्र में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों और भविष्य की सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए क्षेत्र को नया थाना बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मदनपुर पुलिस चौकी को पूर्ण थाना का दर्जा देकर खिमसेपुर थाना स्थापित किए जाने की मांग उठाई। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि खिमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) तेजी से विकसित हो रहा है।…

फर्रुखाबाद:आईजीएसएससी शूटिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ ग्रुप का दबदबा, लगातार दूसरे वर्ष जीती चैंपियनशिप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 एडीजी एनसीसी लखनऊ के निर्देशन में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) द्वारा संचालित आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) में इस वर्ष भी अलीगढ़ ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 के दौरान ग्रुप कमांडर ने स्वयं कैडेट्स की निशानेबाजी का निरीक्षण कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया था। इसी प्रेरणा और एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों एवं पीआई स्टाफ के सहयोग से…

फर्रुखाबाद की बेटी जिया ने हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक, नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 जनपद की प्रतिभाशाली बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटर जिया ने एक बार फिर अपनी शानदार उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा स्टेट शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिया ने 1000 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिया फर्रुखाबाद के ग्राम मौधा के पूर्व सैनिक स्वर्गीय गुलजारी लाल की पौत्री हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार…

फर्रुखाबाद: SBI बैंक के लॉकर से करीब 1 करोड़ के जेवर गायब, रिटायर्ड सूबेदार के उड़े होश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 जिले के फतेहगढ़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा में बैंक लॉकर से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक अधिकारियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार एक रिटायर्ड सूबेदार अपने बैंक लॉकर से जेवरात निकालने के लिए फतेहगढ़ स्थित एसबीआई शाखा पहुंचे थे। जब उन्होंने अपना लॉकर खोला तो वह खाली मिला। लॉकर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण गायब देखकर…

फर्रुखाबाद:भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन को श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन के 77 वर्ष की आयु में निधन पर बुधवार को उनके आवास लोहाई रोड पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश और जिले के भाजपा नेताओं सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ डॉ. रजनी सरीन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर…

फर्रुखाबाद: पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन की तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम तथा अन्य आवश्यक…

फर्रुखाबाद:मोहर्रम, चेहल्लुम एवं परीक्षाओं के मद्देनजर जिले में धारा-163 लागू, 6 अगस्त तक प्रभावी रहेंगे प्रतिबंध

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 जनपद में आगामी मोहर्रम (25 एवं 26 जून 2026), चेहल्लुम (4 अगस्त 2026) तथा विभिन्न परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अंकुर लाठर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस)-2023 की धारा-163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर 6 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द, कानून-व्यवस्था एवं जनशांति बनाए रखने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रतिबंध लगाए गए…

फर्रुखाबाद: हत्या मामले में चार दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा, लूट के आरोपी को 4 वर्ष का कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में अपराधियों को कठोर दंड दिलाने के लिए की जा रही प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के चलते दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने दोषियों को सजा सुनाई है। पहले मामले में थाना कम्पिल में वर्ष 2019 में दर्ज हत्या के मुकदमे में न्यायालय ने चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 20-20 हजार रुपये…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के संबंध…

फर्रुखाबाद:जलभराव रोकने के लिए प्रशासन सख्त, 20 जून तक सभी नालों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 आगामी वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से निपटने और वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के लिए जनपद के सभी नगर निकायों में नालों की सफाई अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की निगरानी में अब तक जिले के कुल 102 नालों में से 65 नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष 37 नालों की सफाई युद्धस्तर पर जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अधिशासी…

फर्रुखाबाद:भाकियू टिकैत जिला अध्यक्ष अजय कटियार की माता के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अजय कटियार की माता के निधन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि 8 जून को भाकियू टिकैत फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष अजय कटियार को मातृशोक हुआ था। इस दुखद अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया…

फर्रुखाबाद: ग्राम पंचायत रामपुर-डफरपुर में नगर पालिका के कचरे से किसानों में रोष, नाला निर्माण और जलभराव समस्या के समाधान की मांग तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र का कचरा न्याय पंचायत रामपुर-डफरपुर क्षेत्र में डाले जाने को लेकर ग्रामीणों और किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का आरोप है कि पिछले करीब 17 वर्षों से क्षेत्र जलभराव और कचरा निस्तारण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, जिससे हजारों बीघा कृषि भूमि हर वर्ष लगभग छह माह तक पानी में डूबी रहती है और फसलें बर्बाद हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में जमा होने वाले कचरे…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।…

फर्रुखाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ तथा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों की…

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा: लक्ष्य पूर्ति और लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं वितरित ऋणों तथा विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय जिला समन्वयकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों को आवंटित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रत्येक माह शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य अधिकाधिक युवाओं…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान तेज, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न शराब दुकानों और अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने कायमगंज क्षेत्र स्थित अहियापुर की देशी शराब एवं कंपोजिट दुकान, टी.पी. नगर…

फर्रुखाबाद के आलू से बनेगी ‘वोदका’! रूस, चीन और पोलैंड की तकनीक से आलू आधारित उद्योग लगाने की तैयारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। फर्रुखाबाद में आलू आधारित उद्योग स्थापित करने की दिशा में शासन स्तर पर पहल शुरू हो गई है। प्रस्ताव के अनुसार रूस, चीन और पोलैंड से तकनीक मंगाकर आलू से वोदका तथा अन्य मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने वाले उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) अनुभाग-2 का एक आधिकारिक पत्र तेजी से वायरल हो रहा…

फर्रुखाबाद:जनसुनवाई में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, पेयजल, सड़क, पेंशन तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन…