फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2026 जनपद के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले होनहार छात्र अविनाश शाक्य ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर उत्साहवर्धन किया गया। अविनाश शाक्य ग्राम कुरेली पोस्ट पिपरगांव, जनपद फर्रुखाबाद निवासी किसान मुकेश कुमार शाक्य के पुत्र हैं। उन्होंने 1 जून 2026 को घोषित IIT प्रवेश परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 4926 तथा कैटागरी रैंक 1052 प्राप्त कर सफलता हासिल की।…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया कदम्ब वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार 14 जून 2026 को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में कदम्ब के वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माननीय मंत्री श्री जयवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार गौड़ तथा सामाजिक वानिकी प्रभाग फर्रुखाबाद के प्रभागीय निदेशक श्री राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से कदम्ब के पौधे…
फर्रुखाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने कादरीगेट थाने में सुनी जनसमस्याएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से थाना कादरीगेट पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का अनुश्रवण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली तथा शिकायतों के समाधान के…
फर्रुखाबाद:ग्राम बलीपुर में लगी रात्रि चौपाल, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 जनपद में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को…
फर्रुखाबाद:थाना दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादें, निर्माणाधीन पुलिस बैरक का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 जनपद में आयोजित थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना कादरीगेट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ितों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली। थाना दिवस के दौरान एक पीड़ित ने अपनी शिकायत संबंधी तहरीर पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए न्याय की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू…
फर्रुखाबाद खबर का असर: सार्वजनिक पेशाबघर की सफाई, नगर पालिका अध्यक्ष ने 24 घंटे में लिया संज्ञान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 सदर तहसील एवं नगर पालिका के मुख्य मार्ग पर स्थित सार्वजनिक पेशाबघर से उठ रही दुर्गंध को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया है। स्थानीय लोगों और राहगीरों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर सफाई एवं सुधार कार्य शुरू करा दिया गया। गौरतलब है कि इस सार्वजनिक पेशाबघर से तेज हवा के साथ फैलने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, पांच उपनिरीक्षकों के तबादले, कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने पांच उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरण के बाद सभी अधिकारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस चौकियों का प्रभारी बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी मण्डी, थाना कायमगंज बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक सुभाषचन्द्र को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी खुदागंज, थाना कमालगंज की जिम्मेदारी सौंपी…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, घरेलू हिंसा,…
फर्रुखाबाद पुलिस में फेरबदल: कमालगंज और अमृतपुर थानों को मिले नए प्रभारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राम सहाय सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कमालगंज नियुक्त किया गया है। वहीं थाना अमृतपुर में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गहलौत को थानाध्यक्ष कोतवाली फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।…
फर्रुखाबाद:महिला अपराध एवं गुमशुदगी मामलों की समीक्षा, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, फतेहगढ़ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में महिला संबंधी अपराधों तथा गुमशुदा/अपह्रता से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थानों में लंबित विवेचनाओं की प्रगति का गहन निरीक्षण किया गया तथा संबंधित विवेचक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदा एवं अपहृत महिलाओं और बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विवेचक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का गुण-दोष के…
फर्रुखाबाद:किसानों को जमीन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, डरना नहीं होगा: राकेश टिकैत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को अपनी जमीनों को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा और प्रशासनिक दबाव के आगे झुकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे और अन्य विकास परियोजनाओं के नाम पर किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है, ऐसे में किसानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष अजय कटियार की माता के शांति पाठ कार्यक्रम में शामिल होने…
फर्रुखाबाद:AIMRAH फाउंडेशन की दूसरी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और मृदा परीक्षण परियोजना पर बनी रणनीति
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 जनपद के सन समृद्धि गेस्ट हाउस, जसमई दरवाजा मुरहास रोड में AIMRAH फाउंडेशन की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, नई जिम्मेदारियों के वितरण तथा प्रस्तावित मृदा परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के जिला…
फर्रुखाबाद : में अवैध प्लाटिंग और अमानक गेस्ट हाउसों पर प्रशासन का शिकंजा, एक दर्जन से अधिक को नोटिस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 जनपद में अवैध प्लाटिंग और मानकों के विपरीत संचालित हो रहे गेस्ट हाउसों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार के निर्देश पर एक दर्जन से अधिक गेस्ट हाउसों एवं अवैध प्लाटिंग करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और नियमों की अनदेखी कर कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में ऐसे गेस्ट हाउस संचालित हो रहे हैं, जिनका…
फर्रुखाबाद:कालिंदी एक्सप्रेस पर सांसद मुकेश राजपूत का बड़ा बयान: ‘टिल का ताड़ न बनाइए’, यात्रियों को दिया भरोसा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 जनपद के रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने कालिंदी एक्सप्रेस को लेकर चल रही चर्चाओं और यात्रियों की चिंताओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है, जिसके आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाए। पत्रकारों द्वारा कालिंदी एक्सप्रेस के संचालन और संभावित बदलावों को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में सांसद ने कहा कि कुछ लोग बिना किसी ठोस आधार के छोटी बात को…
फर्रुखाबाद: सदर तहसील मार्ग पर बने पेशाबघर से उठ रही दुर्गंध, राहगीर और स्थानीय लोग परेशान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 सदर तहसील एवं नगर पालिका कार्यालय को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सार्वजनिक पेशाबघर इन दिनों स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पेशाबघर से उठने वाली तेज दुर्गंध के चलते क्षेत्र के लोग और आने-जाने वाले नागरिक काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेशाबघर कई वर्ष पूर्व नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था। इसके बाद सड़क का निर्माण और मरम्मत कार्य दो से तीन बार कराया जा चुका है। सड़क की ऊंचाई…
फर्रुखाबाद:जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे, समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: सांसद मुकेश राजपूत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समय से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, डॉ. पल्लव सोमवंशी, ब्लॉक प्रमुख राजेपुर सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद ने पिछली दिशा बैठक में दिए गए…
फर्रुखाबाद में बढ़ीं सड़क दुर्घटनाएं, सांसद मुकेश राजपूत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक सुशील शाक्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने…
फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में 1.5 करोड़ में एक होने वाली दुर्लभ Amyand’s Hernia बीमारी की सफल निःशुल्क सर्जरी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय के सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर जिला स्तरीय चिकित्सा सेवाओं की उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया है। हरदोई जनपद के पाली निवासी 56 वर्षीय सत्य प्रकाश शुक्ल का Amyand’s Hernia नामक दुर्लभ बीमारी का सफल एवं पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार Amyand’s Hernia बेहद दुर्लभ स्थिति है, जो अनुमानतः 1 से 1.5 करोड़ लोगों में किसी एक व्यक्ति में पाई जाती है। इस बीमारी में…
फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस की मुठभेड़ में शातिर अपराधी रविदास उर्फ करिया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों में संलिप्त एक शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान…
फर्रुखाबाद में राज्य स्तरीय मेगा बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपदा प्रबंधन तैयारियों का हुआ व्यापक परीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2026 संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद फर्रुखाबाद में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय मेगा बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय की क्षमता का परीक्षण करना था। जनपद की तीनों तहसीलों के चिन्हित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित इस मेगा मॉक ड्रिल का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ और शाम 4:30 बजे तक विभिन्न आपदा…
