फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार 14 जून 2026 को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में कदम्ब के वृक्षों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माननीय मंत्री श्री जयवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द कुमार गौड़ तथा सामाजिक वानिकी प्रभाग फर्रुखाबाद के प्रभागीय निदेशक श्री राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से कदम्ब के पौधे रोपे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कदम्ब वृक्ष भारतीय संस्कृति और प्रकृति से विशेष रूप से जुड़ा हुआ है। इसके रोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
