फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राम सहाय सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कमालगंज नियुक्त किया गया है। वहीं थाना अमृतपुर में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गहलौत को थानाध्यक्ष कोतवाली फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा वर्तमान में कोतवाली फर्रुखाबाद के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक दर्शन सिंह का स्थानांतरण थानाध्यक्ष अमृतपुर के पद पर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार यह स्थानांतरण जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
