फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने पांच उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरण के बाद सभी अधिकारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस चौकियों का प्रभारी बनाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी मण्डी, थाना कायमगंज बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक सुभाषचन्द्र को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी खुदागंज, थाना कमालगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में उप निरीक्षक सुनील कुमार गोयल को प्रभारी चौकी राजपुताना, थाना जहानगंज, उप निरीक्षक शेखर सैनी को प्रभारी चौकी अचरा, थाना मेरापुर तथा उप निरीक्षक संतोष कुमार को प्रभारी चौकी पल्ला, कोतवाली फर्रुखाबाद नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए तैनात चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पुलिस विभाग के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
