फर्रुखाबाद:भाकियू टिकैत जिला अध्यक्ष अजय कटियार की माता के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अजय कटियार की माता के निधन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गौरतलब है कि 8 जून को भाकियू टिकैत फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष अजय कटियार को मातृशोक हुआ था। इस दुखद अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री जयवीर सिंह, ओमपाल सिंह एवं धीरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक रहा, जहां बड़ी संख्या में किसान संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Comment