हड्डियों को मजबूत रखने में विटामिन डी की उपयोगिता से हम सब अवगत हैं। शोधकर्ताओं ने पता लगाया है की यह घातक सांस के संक्रमण से बचाने में भी सक्षम है। इसे एक्यूट रेसपिरेटरी इलनेस (एआरआई) के नाम से जाना जाता है। विटामिन डी की मदद से सांस के संक्रमण से होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा। संक्रमित मरीजों को एक साल तक विटामिन डी की ज्यादा मात्रा देने पर इसमें 40 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई। विटामिन डी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे संक्रमण…
Month: August 2026
अगर आपके भी कम उम्र में सफेद बाल हो रहे हैं, तो यहां जानें सबसे बड़ा कारण
आजकल सभी काले घने बाल चाहते है, उसके लिए कई लोग देखभाल करते है लेकिन उसके रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हो पाते है। और बालों का उम्र से पहले ही सफेद होना एक बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। न सिर्फ युवा बल्कि टीएन एजर्स भी इस समस्या से परेशान है। इसकी बढ़ी समस्या है समय पर हेल्थी फूड न खाना। इसके साथ लोगों की जिंदगी में इतना तनाव है कि इसका सीधा असर उनकी हेल्थ पर पड़ रहा है। और इसकी वजह से तो यहां तक देखा गया है…
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने माइक स्मिथ को बनाया दो साल के लिए कोच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का सभी प्रारूपों का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। स्मिथ को दो साल के अनुबंध पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। माइक स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। वह लेवल-4 कोच हैं और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में कई फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का अनुभव रखते हैं। पीएसएल 2026 में वह मुल्तान सुल्तान्स…
धोनी की निगरानी में ऋषभ पंत ने की टेस्ट सीरीज की तैयारी, रांची में माही के साथ अभ्यास करते आए नजर
श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की देखरेख में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत श्रीलंका दौरे पर जा रहा है, जहां पहला टेस्ट 15 अगस्त से शुरू होना है। स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए मध्य क्रम में पंत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रांची में धोनी और पूर्व भारतीय स्पिनर…
सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद सोनाक्षी ने किया झारखंड के छात्र प्रदर्शन का समर्थन
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती में अनियमितताओं को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले मे बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन का सपोर्ट किया है। जानें क्या है एक्ट्रेस की स्टोरी? सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट कर के छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने उस वीडियो के साथ लिखा, ‘ ‘झारखंड के छात्रों पर सबकी निगाहें हैं। अपने देश के छात्रों को इस तरह की स्थिति से गुजरते देखना बेहद दुखद है।यह कब रुकेगा?’ बाद में उन्होंने अपने…
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- दर्द में हैं छात्र
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छात्र गहरे दर्द में हैं और उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से माफी की जरूरत नहीं है।राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस भारत का इतिहास नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि भारत किसी को भी अपने इतिहास को रौंदने की अनुमति नहीं देगा। ‘वाइको इन पार्लियामेंट’ किताब लॉन्च के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी…
कासगंज :जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मीटिंग सम्पन्न
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित।जनपद में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, मंतरा ऐप, ई-विन पोर्टल, ई-गवर्नेंस, आभा आईडी, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं…
सीतापुर:मछरेहटा गंज में आज़ाद समाज पार्टी की विशाल नुक्कड़ सभा, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा
सीतापुर: मछरेहटा में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से एक विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। सभा का नेतृत्व वार्ड संख्या 47 के जिला पंचायत सदस्यअब्दुल गफ्फार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिश्रिख विधानसभा प्रभारी सौरभ किशोर, विधानसभा उपाध्यक्ष श्यामलाल भारती तथा अब्दुल गफ्फार अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी मजबूती के…
कासगंज पटियाली के नगला जोशियांन में सड़क किनारे नाली में मिली नवजात शिशु
नवजात शिशु को नाली में देखकर लोगों की वेदना जाग उठी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक नवजात शिशु को नाली में पड़ा देखा। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की वेदना जाग उठी और हर किसी की आंखें नम हो गईं। स्थानीयदेखते देखते काफी भीड़ इकट्ठी हो गई लोगों ने तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को नाली से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों…
लखीमपुर खीरी : छोटी काशी में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) छोटी काशी गोला में प्रसिद्ध सावन मेले और कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने सावन के प्रथम सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत गोला गोकर्णनाथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सावन मेले के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएमओ द्वारा गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर परिसर, रिलायंस पेट्रोल पंप चेक पोस्ट तथा कंजा…
फर्रुखाबाद:राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने जनपद में छात्राओं को किया जागरूक, नवजात बेटियों का मनाया कन्या जन्मोत्सव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी के जनपद आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया, वहीं नवजात बेटियों के सम्मान में कन्या जन्मोत्सव में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में श्रीमती चौधरी ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज…
फर्रुखाबाद:संसद में संत समाज के कथित अपमान के विरोध में जिले में प्रदर्शन, मुकदमा दर्ज करने की मांग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संसद में विपक्षी नेताओं द्वारा संत समाज और सनातन धर्म के कथित अपमान के विरोध में कोतवाली घूमना, फर्रुखाबाद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित नेताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संसद के भीतर विपक्ष के कुछ नेताओं ने साधु वेश धारण कर संत समाज का अपमान किया तथा भगवान श्रीराम की छवि का भी अनादर किया, जिससे सनातन समाज…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,जिले में 703 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, प्रति जोड़ा मिलेगा ₹1 लाख का लाभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद में 703 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक पात्र जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी विकास खंडों एवं नगर निकायों को लक्ष्य आवंटित कर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी ने बताया कि पात्र इच्छुक जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की आधिकारिक…
फर्रुखाबाद में गंगा चेतावनी बिंदु से ऊपर, 21 गांव बाढ़ से प्रभावित; राहत शिविरों में 180 लोग, एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी तैनात
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 जनपद में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंचने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सिंचाई विभाग के अनुसार सोमवार को गंगा नदी का जलस्तर 136.90 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर और खतरे का निशान 137.10 मीटर है। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर फिलहाल बिलो गेज है। प्रशासन के अनुसार बाढ़ से सदर तहसील के 3, कायमगंज तहसील के 10 और अमृतपुर तहसील के 8 गांव प्रभावित हैं। इस प्रकार जिले के कुल 21 गांव…
फर्रुखाबाद:श्रावण के प्रथम सोमवार पर एसपी आरती सिंह ने पंडा बाग मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सोमवार, 03 अगस्त 2026 को कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र स्थित पंडा बाग मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत कादरीगेट पुलिस की बड़ी सफलता, एक घंटे में 7 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2026 ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 7 वर्षीय बालक को महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता की परिजनों और स्थानीय लोगों ने सराहना की। पुलिस के अनुसार, जनपद मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम इंदरपुर निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसका 7 वर्षीय पुत्र, जो अपनी बुआ के घर श्यामनगर (थाना कादरीगेट क्षेत्र) आया हुआ था, अचानक लापता हो गया…
प्रयागराज: थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 अवैध देशी तमंचा, 01 कारतूस .315 बोर बरामद
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-03.08.2026 को 02 अभियुक्त 1. संदीप कुमार पुत्र शिवचंद भारतीया निवासी ग्राम थुलमा धनकेशरा थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज 2. आकाश हरिजन पुत्र हिन्चलाल निवासी ग्राम जसवा चितावनपुर थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत औरा पुलिया…
प्रयागराज: शिक्षण संस्थान 5 अगस्त तक मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होकर करें आवश्यक कार्यवाही
प्रयागराज, शिक्षण संस्थान 5 अगस्त तक मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होकर करें आवश्यक कार्यवाही पूर्व दशम(कक्षा 9- 10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11 -12 )की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधी समय सारणी के अनुसार मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने की आखिरी तिथि दिनांक 5.8.2026 निर्धारित है । अतः समस्त शिक्षण संस्थान जनपद प्रयागराज से अनुरोध है कि तत्काल अपने शिक्षण संस्थान को मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। यदि 5 अगस्त 2026 तक मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही नहीं पूर्ण की जाती…
प्रयागराज:जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक
प्रयागराज, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आज दिनांक 03.08.2026 को अपरान्ह 12:30 बजे संगम सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, प्रयागराज की बैठक जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विभिन्न महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा समिति की आय के स्रोत बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं…
पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा थाना घूरपुर परिसर का औचक निरीक्षण किया गया।
प्रयागराज,दिनांक 03.08.2026 समय 22:45 बजे श्रीमान पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा थाना घूरपुर परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जीडी कार्यालय पर उपस्थित पुलिस कर्मचारियों से अभिलेखों के साफ-सफाई, रख रखाव व सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया। पुलिस कर्मचारी से बैरक, मेस व उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया गया एवं थाना घूरपुर के CCTNS कार्यालय के मरम्मत ,इत्यादि के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
