सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद सोनाक्षी ने किया झारखंड के छात्र प्रदर्शन का समर्थन

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती में अनियमितताओं को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले मे बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन का सपोर्ट किया है। जानें क्या है एक्ट्रेस की स्टोरी?

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट कर के छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने उस वीडियो के साथ लिखा, ‘ ‘झारखंड के छात्रों पर सबकी निगाहें हैं। अपने देश के छात्रों को इस तरह की स्थिति से गुजरते देखना बेहद दुखद है।यह कब रुकेगा?’ बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक और वीडियो साझा किया, जिसमें विरोध प्रदर्शन में शामिल एक छात्र ने लल्लनटॉप से बात करते हुए सवाल उठाया कि राज्य के संघर्षों पर राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता। झारखंड राज्य की राजधानी रांची में छात्र 29 जुलाई से स्टेडियम में अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठे हैं। वह 14वीं जेपीएससी परीक्षा, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस विरोध प्रदर्शन से झारखंड सरकार पर स्वतंत्र जांच और राज्य की भर्ती एजेंसियों में बदलाव की मांग बढ़ गई है।

Leave a Comment