प्रयागराज, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक
आज दिनांक 03.08.2026 को अपरान्ह 12:30 बजे संगम सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, प्रयागराज की बैठक जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विभिन्न महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में समिति के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा समिति की आय के स्रोत बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिए जाने, खेल सुविधाओं के विकास एवं उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
इसके अतिरिक्त तरणताल में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा विभिन्न खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी चर्चा हुई।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बैठक में संबंधित समिति के सदस्यगण, अधिकारीगण एवं खेल विभाग के अधिकारी एवं प्रशिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।
(शिव कुमार यादव)
क्रीड़ा अधिकारी प्रयागराज
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
