प्रयागराज, शिक्षण संस्थान 5 अगस्त तक मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होकर करें आवश्यक कार्यवाही
पूर्व दशम(कक्षा 9- 10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11 -12 )की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधी समय सारणी के अनुसार मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने की आखिरी तिथि दिनांक 5.8.2026 निर्धारित है । अतः समस्त शिक्षण संस्थान जनपद प्रयागराज से अनुरोध है कि तत्काल अपने शिक्षण संस्थान को मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। यदि 5 अगस्त 2026 तक मास्टर डाटा में सम्मिलित होने की कार्यवाही नहीं पूर्ण की जाती है तो संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधी शिक्षण संस्थान का होगा|
कोमल द्विवेदी
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
प्रयागराज
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
