अगर आपको रोज ही थकान सी लगती है और आंखों की समस्या भी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है तो चीकू रोज खाना शुरू कर दीजिए। इसमें मौजूद विटामिन, मिलरल्स और फाइबर शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। चीकू में शर्करा की मात्रा अत्यधिक होती है जिससे यह खून में घुल कर ताजगी देता है वहीं आंतों की ताकत मजबूत होती है। इसमें क्षार व विटामिन सी कम होता है। चीकू में विटामिन मिनरल्स और शुगर जैसे सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे चीजें होती है। चीकू में विटामिन…
Month: June 2026
अब एक साथ 4 डिवाइस पर अकाउंट को ओपन कर पाएंगे
वॉट्सऐप ने अपने मोस्ट अवेटेड फीचर यानी मल्टीपल लॉगिन को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इस फीचर को बीटा वर्जन पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। अब यूजर अपने सिंगल वॉट्सऐप अकाउंट को 4 अलग डिवाइस पर एक्सेस कर पाएंगे। यानी फोन के साथ लैपटॉप, डेस्कटॉप और टैबलेट पर वॉट्सऐप लॉगइन करके रख सकते हैं। अभी तक वॉट्सऐप अकाउंट इन डिवाइस पर तभी लॉगइन होता था जब आपका स्मार्टफोन ऑन हो और इंटरनेट से कनेक्ट भी हो। हालांकि, नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा। अब बिना की स्मार्टफोन की मदद…
बिहार में नया विश्वविद्यालय अधिनियम लाने की तैयारी, राज्यपाल ने की बैठक
बिहार सरकार उच्च शिक्षा के नियामकीय ढांचे को सरल, आधुनिक और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अन्य राज्यों तथा केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं के आधार पर नया विश्वविद्यालय अधिनियम (यूनिवर्सिटी एक्ट) लागू करने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में निर्णय राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सैयद अता हसनैन की अध्यक्षता में शुक्रवार (26 जून, 2026) को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया. इस बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री संजय सिंह टाइगर, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी…
UP: डिप्टी सीएम ने बाबरी मस्जिद और मदरसों के चंदे के बारे में पूछा
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वे सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। मुजेहरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बावरी मस्जिद के लिए चंदा लिया गया। क्या किसी ने एक प्रश्न भी पूछा कि यह पैसा कहां से आया और कहां गया। विपक्षी तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। यह अयोध्या को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि मदरसों का संचालन, कहां से पैसा आ रहा है, टेरर फंडिंग हो रही…
जानिए किस तरह से PDF फाइल को वर्ड में करते हैं कन्वर्ट, ये रहा पूरा प्रोसेस
आज के इस डिजिटल युग में हम ज्यादातर पढ़ने के लिए पीडीएफ फाइल्स का सहारा लेते हैं। समाचार पत्र हो या फिर कोई बुक कई लोग इनको अब पीडीएफ फाइल में ही पढ़ना पसंद करते हैं। PDF से अभिप्राय एक ऐसे पोर्टेबल फाइल डॉक्यूमेंट से होता है, जिसे आप कहीं पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। हालांकि पीडीएफ फाइल में अक्सर ये दिक्कत आती है कि उसमें हम कुछ एडिट नहीं कर पाते। उसको एडिट करने के लिए कई बार हम पीडीएफ फाइल के भीतर के वर्ड को कॉपी…
रिया चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा, किस चीज लिए चुना था ‘चुड़ैल का बदला’ नाम!
साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ। इस विवाद ने रिया चक्रवर्ती की जिंदगी को बदलकर रख दिया। अब वह बतौर एंटरप्रेन्योर काम कर रही हैं। अपना एक क्लोदिंग ब्रैंड एक्ट्रेस ने शुरू किया है। इसके लिए जब नाम सोचने की बारी आई तो उन्होंने ‘ब्लैक शीप’ और ‘चुड़ैल का बदला’ जैसे नाम सोचे थे। फिर बाद में यह नाम ब्रैंड को दिए नहीं। इसकी वजह भी रिया ने हालिया एक इंटरव्यू में साझा की है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो…
वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स पर जमकर किया अभ्यास, भारतीय गेंदबाजों के सामने सहज होकर की बल्लेबाजी
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। 15 साल के वैभव को इस सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीम में चुना गया है और उन्होंने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया है। वैभव आज डेब्यू कर पाते हैं या नहीं, ये तो मैच से पहले ही पता चलेगा। लेकिन उन्होंने जिस तरह से नेट्स पर भारतीय गेंदबाजों का सामना किया उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि वह आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11…
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का 9 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले, जो ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया टंडन के किरदार के लिए जानी जाती थीं, उनका अंतिम संस्कार उनकी मौत के 9 दिन बाद 23 जून को किया गया। वह सिर्फ 26 साल की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संचिता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव डोंगरगांव (अहिल्यानगर जिले के अकोला क्षेत्र) ले जाया गया, जहां परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि परिवार ने पारंपरिक ‘दशक्रिया’ रस्म भी निभाई, जो आमतौर पर अविवाहित लोगों के लिए की जाती है। जहां…
सीतापुर: महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 28 जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारा
मिश्रित-सीतापुर। महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि मिश्रित में तहसील कार्यालय के पीछे स्थित प्राचीन बाला जी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य यजमान श्रीमती रामरानी पांडेय एवं भारत प्रसाद पांडेय द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ किया गया था।कथा के आज पांचवें दिन वृंदावन निवासी कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं तथा…
पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में नवनियुक्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई टीम का गठन का एलान हो गया। पार्टी द्वारा दुर्विजय सिंह शाक्य को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।जो पहले बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष थे। वहीं पूरन लाल लोधी को बृज क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जनपद पीलीभीत के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस बात की खुशी जाहिर करते हुए बिलसंडा मंडल के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने अपने पदाधिकारियों के साथ बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा के आवास पर पहुंच कर एक…
पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर, लोगों में खुशी की लहर।
उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा से खबर है।भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बिलसंडा के लोगों ने खुशी जाहिर की। कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज के परिसर मे कालेज के संरक्षक व प्रबंधक द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य,राजीव मौर्य, खान सिंह कुशवाहा (अध्यक्ष रूहानी सत्संग आश्रम बिलसंडा), भगत सिंह कुशवाहा, सर्वेश गंगवार, सुमित शुक्ला, अर्पित वाजपेई, अभिषेक तिवारी, मुनीष जायसवाल, रोली…
सीतापुर: 5 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामदकरीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी के औजार और कार बरामद
सीतापुर। जनपद पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में थाना मछरेहटा पुलिस एवं एसओजी टीम ने ग्राम परसदा-शुक्लापुर रोड पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल, करीब 1.98 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, दो अवैध देशी तमंचे, जिंदा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त सब्बल, रॉड, हथौड़ी तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों के नामसुनील पुत्र बसंत, निवासी छींकेताल, थाना महोलीलालता पुत्र…
फर्रुखाबाद फतेहगढ़ : कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक का बड़ा कदम, 4 निरीक्षक और उप-निरीक्षकों के तबादले
फर्रुखाबाद फतेहगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) फतेहगढ़ द्वारा एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिनांक 25.06.2026 को जारी एक आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात एक निरीक्षक (Inspector) और तीन उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) का तत्काल प्रभाव से अलग-अलग थानों और चौकियों पर स्थानांतरण कर दिया गया है।पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार तबादलों का विवरण निम्नलिखित है: निरीक्षक बृजमोहन पाल (PNO: 892370960): पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर बृजमोहन पाल को स्थानांतरित करते हुए नि०…
फर्रुखाबाद:पुलिस लाइन से एक निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षकों के तबादले, नवाबगंज व मोहम्मदाबाद में मिली तैनाती
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन से एक निरीक्षक एवं तीन उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर नई तैनाती दी गई। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक ब्रजमोहन पाल को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना नवाबगंज में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दयानंद पटेल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी रोडवेज, थाना कादरीगेट बनाया गया है।…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ की तैयारियों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश प्रयागराज 25 जून। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में सम्भावित बाढ़ की तैयारियों के सम्बंध में स्टीयरिंग ग्रुप/स्टेक होल्डर के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश सभी सम्बंधित विभागों को दिए है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ चौकियों को चिन्हित करते हुए उनमें सभी…
फर्रुखाबाद में 22 संविदा डॉक्टरों की होगी भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जिले में चिकित्सकों की भारी कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 22 डॉक्टरों की संविदा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जबकि चयन के लिए साक्षात्कार 7 और 8 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। जनपद में डॉक्टरों के स्वीकृत 130 पदों के सापेक्ष वर्तमान में मात्र 30 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से…
पीलीभीत: पीलीभीत में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा, प्रशासन अलर्ट।
पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के ब्लॉक बरखेड़ा के परतासा-कुंवरपुर में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 28-29 जून को दौरे पर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पीलीभीत प्रशासन अलर्ट मूड में है। वहीं प्रशासन द्वारा पतरासा-कुंवरपुर में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। तथा जन स्थल सजाना शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ पीलीभीत अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं का लगातार जायज़ा लिया जा रहा है। बता दें कि जो टेंट लगाया जा रहा है फिरोजाबाद के…
फर्रुखाबाद:व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण, विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीएम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों एवं उद्योग बंधुओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्योगपतियों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने उपयुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए…
फर्रुखाबाद:लखनऊ अग्निकांड के बाद जिले में जांच अभियान तेज, अंडरग्राउंड जिम सील करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जनपद फर्रुखाबाद में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। व्यावसायिक भवनों, अस्पतालों, नर्सिंग होम, जिम, रेस्टोरेंट और मैरिज होम की जांच का अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं और भवन मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में गंभीर खामियां सामने आईं। कई प्रतिष्ठानों के पास दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र…
फर्रुखाबाद में बिजली विभाग की अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जनपद में विद्युत विभाग में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के स्थानांतरण, प्रतिस्थापन और समायोजन में अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद तीन अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। यह निर्णय पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान लिए गए निर्देशों के क्रम में किया…
