फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मिशन शक्ति 5.0.2 के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज की माननीय विधायक श्रीमती सुरभि गंगवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम…
Month: April 2026
फर्रुखाबाद में योजनाओं की समीक्षा बैठक, डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड पर दिया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी ग्राम प्रधानों के साथ फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों से योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराई जाए। उन्होंने कहा कि…
फर्रुखाबाद में संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल, क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बुजुर्ग महिला की सुनी फरियाद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 “पुलिस केवल अनुशासन ही नहीं, बल्कि सेवा का भी नाम है” — इस कथन को चरितार्थ करते हुए फर्रुखाबाद में एक मानवीय और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम/यातायात ऐश्वर्या उपाध्याय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की मदद के लिए स्वयं आगे कदम बढ़ाया। दरअसल, जनसुनवाई के लिए पहुंची एक बुजुर्ग महिला शारीरिक असमर्थता के कारण कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ थीं। जैसे ही इस बात की जानकारी क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय को हुई,…
नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, दोगुना ओवरटाइम और समय पर वेतन अनिवार्य
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के चल रहे आंदोलन के बीच बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को ओवरटाइम का भुगतान अब तय समय के मुकाबले दोगुना किया जाए। इसके साथ ही श्रमिकों को समय पर वेतन और बोनस सीधे उनके बैंक खातों में जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह निर्णय एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक असंतोष और समस्याओं को गंभीरता से…
त्वचा की प्राकृतिक चमक के लिए करें ये उपाय
दिनभर हमारी त्वचा प्रदूषण और सूर्य की तेज किरणों का सामना करती हैं जिससे त्वचा की प्राकृतिक चमक और नमी खो जाती है। लेकिन रात में सोते समय हमारी त्वचा खुद को जल्दी रिपेयर करती है। 1. ग्रीन टी नाइट क्रीम ग्रीन टी में ढेर सारा एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो चेहरे को झुर्रियों से तो बचाता ही है साथ ही पिंपल्स से भी बचाता है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है। 2. मिल्क नाइट क्रीम इस क्रीम को बनाने के लिए 1 चम्मच दूध की मलाई, 1 चम्मच…
क्या है स्लिप डिस्क की समस्या? जानें क्या हैं कारण और उपचार के विकल्प
भीड़ भरी सड़कों पर गाड़ी चलाना और गैजेट्स के बढ़ते चलन के कारण देर तक गलत पॉस्चर में बैठे रहना रीढ़ की सेहत पर भारी पड़ रहा है। पहले जहां चालीस पार ही स्लिप डिस्क के मामले देखने को मिलते थे, आज युवा भी इस बाबत डॉक्टरों के चक्कर लगा रहे हैं। आप कैसे इस दर्द से बच सकते हैं, बता रही हैं शमीम खान पिछले कुछ दशकों में आम जीवनशैली में काफी परिवर्तन हुआ है। हमारी शारीरिक सक्रियता काफी कम हुई है और सुविधाओं और गैजेट्स के बढ़ते चलन…
प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने का नया तरीका, रीसाइकिल कर प्लास्टिक कचरे से लकड़ी का विकल्प संभव
पृथ्वी पर प्रदूषण वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या बन गया है और इसके कारण विश्व के कई देश बुरी तरीके से प्रभावित भी है।पृथ्वी पर बढ़ते वायु प्रदुषण,जल प्रदुषण और भूमि प्रदूषण से कई प्रकार की खतरनाक बीमारिया भी उत्पन्न होने लगी है।इन सब प्रदूषण में भूमि प्रदूषण अपनी अलग अहमियत रखता है और यह अत्यधिक मात्रा में अपशिष्ट पदार्थो के एक जगह जमा होने से बंजर भूमि के रूप में सामने आता है। इस प्रदूषण में मुख्यकारक प्लास्टिक का कचरा होता है जो कि पृथ्वी की परत को…
चेहरे को धोते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नहीं तो.
सभी लड़कियां बेदाग व ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए वह समय समय पर फेस वॉश से अपने चेहरे को धोती हैं, पर क्या आपको पता है अधिकांश लड़कियां व महिलाएं अपने चेहरे को धोते समय कुछ ऐसी गलतियां करती हैं जिससे उनका चेहरा साफ होने की स्थानबेजान हो जाता है। 1- कभी भी अपने चेहरे को ज्यादा गर्म पानी से साफ ना करें। हमेशा चेहरे को धोने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें। ज्यादा ठंडे या ज़्यादा गर्म पानी का प्रयोग करने…
विराट कोहली मुंबई के खिलाफ यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज; रोहित ने भी हासिल की खास उपलब्धि
आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रहा है। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने चार विकेट खोकर 240 रन लगाए। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने अपनी इस पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने इस पारी के दौरान एमआई के खिलाफ आईपीएल में एक हजार…
महिला टी20 विश्व कप के लिए रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा, जीतने वाली टीम होगी मालामाल
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब कुल दो महीने यानी 60 दिन का समय शेष है। इससे पहले खेल की वैश्विक संस्था ने आगामी टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का एलान किया है। इस बार कुल इनामी राशि 8,764,615 डॉलर (82 करोड़ रुपये) रखी गई है, जो 2024 के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है। 2024 में यह राशि 7,958,077 डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये) थी। खास बात यह है कि इस…
‘धुरंधर 2’ 1300 करोड़ पार, चौथे सोमवार को किया इतना कलेक्शन
धुरंधर 2′ को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बनाए. फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया. फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है. फिल्म ने ग्रॉस 1300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 26वें दिन बीते कल साढ़े 10 बजे तक 5.20 करोड़ कमा लिए. धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 1,717.87 करोड़ कलेक्शन किया. फिल्म ने 25 दिनों में नेट 1,083.67 करोड़ और ग्रॉस 1297.48 करोड़ का…
शादी की सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया कपूर, पति संजय को याद कर लिखा- ‘आप चाहते थे हम सात जन्मों तक साथ रहें’
उद्योगपति संजय कपूर से प्रिया सचदेवा की शादी को कल नौ साल पूरे हुए। हालांकि, संजय के देहांत के बाद यह उनकी पहली शादी की सालगिरह है। इस मौके पर प्रिया ने संजय को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर प्रिया ने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने सुनहरे रंग का कुर्ता और पारंपरिक पंजाबी गहने पहने हैं। वहीं संजय गुलाबी पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए…
ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा- बुलडोजर की राजनीति में विश्वास नहीं; जीत का जताया भरोसा
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रचार में हर पार्टी अपनी पूरी ताकत झोक रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। बीरभूम जिले के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह बुलडोजर राजनीति में विश्वास नहीं रखती हैं। ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि कल किसी ने यहां उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर चलाने की बात कही थी।…
राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव 17 अप्रैल को, हरिवंश पर एनडीए ने फिर लगा सकती है दांव
राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव 17 अप्रैल को होगा। सत्तारूढ़ एनडीएस इस अहम पद के लिए एक बार फिर हरिवंश पर दांव लगाने की तैयारी में है। यह पद 9 अप्रैल को हरिवंश का कार्यकाल खत्म होने के बाद खाली हो गया था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया और उन्होंने 10 अप्रैल को शपथ ली थी।
उमरिया:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई चंदिया के कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा चौराहा पर “जल मंदिर” अभियान के तहत शीतल एवं शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की गई
उमरिया जिले के चंदिया नगर में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई चंदिया के कार्यकर्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा चौराहा पर “जल मंदिर” अभियान के तहत शीतल एवं शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की गई।भीषण गर्मी को देखते हुए परिषद के इस सराहनीय प्रयास से राहगीरों को काफी राहत मिल रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा पानी ग्रहण कर कार्यकर्ताओं की इस पहल की प्रशंसा की।कार्यक्रम का शुभारंभ चंदिया नगर के कार्यकर्ता चित्रांश श्रीवास्तव, कान्हा जी यादव, चिराग रजक, अनुज प्रजापति…
लखीमपुर खीरी : अंबेडकर जयंती पर RSS का पथ संचलन, समरसता और एकता का संदेश
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गोला गोकर्णनाथ नगर एवं कुंभी खंड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों नानकचौकी, सिनेमा रोड, शिवम कंप्लेक्स,अलीगंज रोड, अशोक चौराहा, मोहम्मदी रोड, पुराना बाईपास, विकास चौराहा, खुटार रोड, बड़ा चौराहा होकर पुनः सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस आकर समापन हुआ। पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा…
पीलीभीत:गांव-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत अनेक बूथों पर किया गया जनसंपर्क।
पीलीभीत/बिलसंडा: रविवार को भाजपा मंडल बिलसंडा के गांवों रुरिया-घुरिया, हीरपुर-मीरपुर में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर गांव हुआ बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम में भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क कर जन संपर्क किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर एवं देव स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।इस मौके पर बिलसंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य,अनुपम दीक्षित, अरविंद शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष, सोनपाल मौर्य मंडल उपाध्यक्ष, रामेंद्र गोस्वामी, दयाशंकर मिश्रा, अटल बिहारी मिश्रा,कालीचरण वर्मा,राम रतन सहित अनेक भाजपा…
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह, नवदंपत्ति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम नगला सुभानखां, पोस्ट खिमसेपुर निवासी सपना पुत्री श्री राजीव कुमार शाक्य का विवाह जनपद मैनपुरी के ग्राम देवीनगर, पोस्ट कुरावली निवासी दीपक पुत्र श्री रामवीर शाक्य के साथ बौद्ध रीति-रिवाज से विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया, जिसमें त्रिशरण एवं पंचशील के सिद्धांतों को अपनाते हुए नवदंपत्ति को जीवन में समानता, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। संस्कार के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा…
रायपुर:- ग्राम पंचायत रजिया में अवैध खनन का खेल तालाब बना मुनाफे का अड्डा, सरपंच तक अनजान
सौरभ यादव/ तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम पंचायत रजिया से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां तालाब में खुलेआम अवैध खनन का आरोप लग रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस पूरे मामले की भनक सरपंच तक को नहीं होने की बात सामने आ रही है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।क्या है पूरा मामलाजब मौके पर मौजूद डंपर ड्राइवर से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि यह काम “पिंटू टेलर्स” से जुड़ा हुआ है। वहीं जेसीबी मालिक का…
रायपुर:-नाली सफाई नहीं होने से वार्डवासी परेशान, नगरपालिका के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश
सौरभ यादव/तिल्दा नेवरा नगरपालिका क्षेत्र के एक वार्ड में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में जगह-जगह नालियां जाम हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इससे न केवल आवागमन में दिक्कत हो रही है, बल्कि पूरे क्षेत्र में बदबू का माहौल बना हुआ है।वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड क्रमक 21 ,22 और 11,व 14 के वार्डवासियों उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों…
