महिला टी20 विश्व कप के लिए रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा, जीतने वाली टीम होगी मालामाल

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब कुल दो महीने यानी 60 दिन का समय शेष है। इससे पहले खेल की वैश्विक संस्था ने आगामी टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का एलान किया है। इस बार कुल इनामी राशि 8,764,615 डॉलर (82 करोड़ रुपये) रखी गई है, जो 2024 के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है। 2024 में यह राशि 7,958,077 डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये) थी। खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पहले 10 टीमें खेलती थीं।

इनाम का वितरण

विजेता टीम को मिलेगा: 2,340,000 डॉलर (लगभग 21.8 करोड़ रुपये)
उपविजेता (रनर-अप) को: 1,170,000 डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये)
दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को: 675,000 डॉलर प्रत्येक (लगभग 6.29 करोड़ रुपये)
ग्रुप स्टेज में हर जीत पर: 31,154 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये)
सभी 12 टीमों को न्यूनतम: 247,500 डॉलर (लगभग 2.06 करोड़ रुपये)