दोस्त के साथ पानी की टंकी पर चढ़कर रील बनाने के दौरान युवक टंकी में गिर गया

लखनऊ में दोस्त के साथ पानी की टंकी पर चढ़कर रील बनाने के दौरान युवक टंकी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से शव को नीचे उतारकर पास के लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना आशियाना थाना क्षेत्र के रजनी खंड की है।आशियाना की रतन खंड में पानी की टंकी पर रजनी खंड निवासी शिवांश अग्रवाल (19) अपने दोस्त प्रभात के साथ…

गुस्साए कुछ सुरक्षाकर्मियों ने एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी

लखनऊ के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में बुधवार को कुलपति का आवास घेरने पर स्टूडेंट्स और सुरक्षा कर्मियों में नोकझोंक हो गई। इस दौरान गुस्साए कुछ सुरक्षाकर्मियों ने एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद कैंपस में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन और धरना शुरू हो गया। देर रात तक स्टूडेंट्स कुलपति आवास का घेराव करते हुए, गेट के सामने धरने पर बैठे हुए थे।प्रदर्शन कर रहे SFI से जुड़े छात्रों ने बताया, 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम के लिए स्टूडेंट्स को…

बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है पुलिस

मोहनलालगंज पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी खुजौली बाजार में सब्जी बेचने आये किसान की बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। वहीं, राजाजीपुरम में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा का मोबाइल लूट लिया।मोहनलालगंज के खुजौली गांव निवासी किसान सहजराम ने बताया कि 9 अप्रैल को अपने पास के बाजार में बाइक से सब्जी बेचने गया था। जहां वह बाइक खड़ी कर दुकान लगाकर सब्जी बेचने लगा। इसी बीच बैखोफ चोरों ने उसकी हीरो स्पेलेंडर बाइक पार कर दिया। देर शाम…

‘जब तक 80 मीटर रोड नहीं, तब तक आपको वोट नहीं’ लखनऊ में चुनाव का बिरोध

सड़क व नाली न बनाए जाने के विरोध में लखनऊ व मोहन लालगंज संसदीय सीट पर लोगों का विरोध तेज हो गया है। नाराज लोगों ने वोट न देने की चेतावनी दे डाली है। रविवार को शहीद भगत सिंह वार्ड, पंडित दीन दयाल पुरम योजना, इंदिरा नगर के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।स्थानीय लोगों के अनुसार 20 वर्षों से सड़क और नाली नहीं बनी है। कालोनी के मुख्य प्रवेश पर बैनर टांग दिया है जिस पर लिखा है कि ‘जब तक 80…

तिलक समारोह में पुरानी रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों संग भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला बोल दिया

लखनऊ काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में पुरानी रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों संग भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं ब्लॉक प्रमुख की हालत गंभीर है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार राम कुमार लोधी बेटे संदीप का तिलक समारोह था। समारोह…

कैसरबाग स्थित 161 वर्ष प्राचीन काली बाड़ी मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र बना

घसियारी मंडी कैसरबाग स्थित 161 वर्ष प्राचीन काली बाड़ी मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र बना है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां के दरवार में जो भी भक्त आता है। उसकी मनोकामनाएं अवश्व पूरी होती है। मंदिर सामाजिक विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंदिर में देवी काली की बैठी हुई मुद्रा में एक मूर्ति है, जिसकी कल्पना प्रसिद्ध तांत्रिक श्री मधुसूदन मुखर्जी ने की थी, जो मंदिर में पहले पुजारी के रूप में कार्यरत थे।तांत्रिक मधुसूदन को यह प्रेरणा अपने दिव्य स्वप्न से मिली। मंदिर में दिव्य…

सपा के घोषणा पत्र में जातीय जनगणना , फ्री आटा-डाटा और लड़कियों को PG तक मुफ्त शिक्षा अखिलेश यादव के 10 और बड़े वादे ?

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में अखिलेश यादव ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया. 20 पन्ने के घोषणा पत्र में सपा ने कई मुद्दों का जिक्र किया है. सपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से कहा क साल 2025 तक जातिगत जनगणना करायेंगे. पेपर लीक से मुक्ति दिलायेंगे किसान को सभी फसल पर एमएसपी स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत दिलाएंगे. समाजवादी पार्टी मानती है की किसानों को एमएसपी दिया…

लखनऊ में जालसाजों ने प्रोडक्शन हाउस के मालिक से एक करोड़ रुपए की ठग लिए।

लखनऊ में जालसाजों ने प्रोडक्शन हाउस के मालिक को फिल्म में निवेश करने पर लाभ में हिस्सा देने का झांसा देकर एक करोड़ रुपए की ठग लिए। जालसाजों ने प्रोडक्शन हाउस मालिक से प्रधानमंत्री के नाम से फिल्म बनाकर रिलीज करने की बात कह कर पैसा लगवाया था।पीड़ित ने फिल्म रिलीज न होने और पैसा वापस न होने पर पीजीआई थाने में दो लोगों के खिलाफ FIR कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार श्रेया एंटरटेनमेंट के नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाते…

मरीज के सीने में सरिया घुसने के बाद शरीर के आर-पार हो गया, (KGMU) के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी 54 साल के एक मरीज की जान बचाने में कामयाबी हासिल की

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से जख्मी 54 साल के एक मरीज की जान बचाने में कामयाबी हासिल की। मरीज के सीने में सरिया घुसने के बाद शरीर के आर-पार हो गया था। 4 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन में 15 डॉक्टरों की टीम ने मिलकर मरीज की जान बचाई है।KGMU के ट्रॉमा सेंटर के डॉ.संदीप तिवारी ने बताया कि सुल्तानपुर के दुर्गापुर निवासी रिक्शा चालक 54 वर्षीय मुन्ना लाल घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर पहुंचा था। उसके दाहिने तरफ से एक सरिया घुसी हुई…

अकबरनगर के बाद अब अर्जुनगंज में चलेगा बुलडोजर

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोक निर्माण विभाग 8 अप्रैल से मकान और दुकान तोड़ने का अभियान चलाएगा। अर्जुनगंज से सुलतानपुर रोड को जाने वाली 1820 मीटर लम्बी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन से भी बात हो गई है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के लिए तीन टीमें बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी अर्जुनगंज मरी माता मंदिर से यह अभियान चलाएगा।हालांकि कई लोगों ने निर्धारित डेट से पहले ही खुद अपना निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया है। इसमें कई लोगों की जमीन भी आ रही है, उनको विभाग की…

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर ट्रैक्टर चालक अपने साथ ले गया और जबरन दुराचार किया

लखनऊ में शुक्रवार को घर में अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर ट्रैक्टर चालक अपने साथ ले गया और जबरन दुराचार किया। शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।पीड़ित किशोरी ने आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों के घर आने पर आपबीती बताई‌। जिसके बाद मां ने पीड़ित बेटी संग कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की‌‌‌‌। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध दुराचार व पॉक्सो एक्ट समेत जान से मारने की…

मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को मोहनलालगंज व निगोहां मंडल कार्यालयो में बैठक की

लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को मोहनलालगंज व निगोहां मंडल कार्यालयो में मंडल समेत सभी मोर्चो व बूथ,शक्ति केंद्र के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में भारी मतो से जीत के लिये बूथ प्रबंधन का पाठ पढ़ाया।केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा मंडल,बूथ, शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ पर एक साथ इकठ्ठा होकर बैठें। रणनीति तय करें कि बूथ क्षेत्र में कितने घर हैं और संपर्क करें। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएं और…

बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य और पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

बिना तलाक़ लिए धोखाधड़ी करके दूसरी शादी करने की आरोपी स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री व सांसद संघमित्रा और वादी के साथ मारपीट,गालीगलौज, जानमाल की धमकी व साज़िश रचने के आरोपी स्वामी प्रसाद मौर्या, नीरज तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ला उर्फ़ चिंटू तथा रितिक सिंह के कोर्ट में हाज़िर न होने पर कोर्ट ने सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख़ तय की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी…

अकबरनगर मामले में LDA ने अभियान चलाने के लिए चुनाव आयोग को लिखा लेटर

अकबर नगर मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने चुनाव आयोग से बुलडोजर चलाने का समय मांगा है। इसको लेकर एलडीए की तरफ से चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि 31 मार्च के वहां कोर्ट ने भी कार्यवाही करने की अनुमति दी है। ऐसे में आचार संहिता के दौरान कोई भी काम बिना आयोग के अनुमति के नहीं हो सकता है। अब उनकी तरफ से अगर अनुमति मिलती है तो एलडीए जल्द ही अकबर नगर में एक बार फिर से करीब 1000 से ज्यादा मकान…

प्रयागराज- पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा सामान्य लोक सभा 2024 की तैयारियों के संबंध मे त्रिवेणी सभागार में किया गया गोष्ठी का आयोजन

दि0, 28/03/2024 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा सामान्य लोक सभा 2024 की तैयारियों के संबंध मे त्रिवेणी सभागार में किया गया गोष्ठी का आयोजन,दि0-28.03.2024 को पुलिस आयुक्त,प्रयागराज द्वारा सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में त्रिवेणी सभागार में पुलिस उपायुक्त नगर,गंगानगर एवं यमुनानगर जोन कार्यालय में सामान्य लोक सभा चुनाव के नोडल अधिकारी,सभी सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालयों के नोडल अधिकारी तथा समस्त थानों के उ0नि0 रैंक के चुनाव नोडल अधिकारी व आरक्षीगणों के साथ गोष्ठी की गयी । गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को निम्न बिन्दुओं पर…

डॉक्टर इलाज करने के दौरान महिला मरीजों से गलत हरकत करते हैं

लखनऊ के हुसैनाबाद PHC में महिला मरीज से इलाज के बहाने गलत हरकत करने के मामले में आरोपी डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में कई मरीज तीमारदारों के साथ पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है।आरोप लगाया कि डॉक्टर इलाज करने के दौरान महिला मरीजों से गलत हरकत करते हैं। आरोपी डॉक्टर के वायरल वीडियो की पहले से जांच चल रही हैं। कमेटी ने इन सभी पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई…

जलकल विभाग की कार से घायल पीआरडी जवान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई

जलकल विभाग की कार से घायल पीआरडी जवान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गाड़ी ने हजरतगंज में शनिवार शाम 7 बजे टक्कर मारा था। वहीं, हादसे में एक स्कूटी सवार महिला भी घायल हो गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।जलकल विभाग की एंबेसडर कार हजरतगंज चौराहे की तरफ परिवर्तन चौक के तरफ से जा रही थी। तभी गाड़ी ने आगे जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी। दुर्घटना की चपेट में पैदल…

मास्टर चाभी से लॉक खोल महिला, पैदल ही बाइक को ठिकाने लगा देती थी

वेशभूषा बदल कर एक महिला चोर बाइक चुराती थी। मास्टर चाभी से लॉक खोल महिला, पैदल ही बाइक को ठिकाने लगा देती थी। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा आने के बाद महिला गिरफ्तार हुई है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है।बाइक पैदल ठिकाने लगाने पर कोई पूछता तो बोलती पेट्रोल खत्म हो गयाइंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि आरोपित महिला की पहचान राधा के रूप में हुई है। महिला तेलीबाग के कुम्हारमंडी में किराये के मकान में रहती थी। पुलिस का कहना है कि महिला साधारण…

लखनऊ विकास प्राधिकरण में सम्पत्ति की फाइलें न मिलने से जन सामान्य को होने वाली दिक्कत का हल अब ‘मास्टर रजिस्टर’ से निकलेगा

लखनऊ विकास प्राधिकरण में सम्पत्ति की फाइलें न मिलने से जन सामान्य को होने वाली दिक्कत का हल अब ‘मास्टर रजिस्टर’ से निकलेगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी ने 15 अप्रैल तक संपत्तियों का योजनावार मास्टर रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। गुरूवार को सम्पत्ति अनुभाग की समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष ने अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि फाइल गायब है वाला सिलसिला अब नहीं चलेगा, यह कहानी हमें खत्म करनी होगी।उन्होंने कहा कि समस्त प्रभारी संपत्ति अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें डिस्पोजल…

2 लाख 53 हजार हाउस टैक्स होल्डर ऐसे हैं , जिन्होंने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया

नगर निगम की तेजी के बाद भी अभी तक करीब 2.50 लाख लोगों ने अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे में महज 10 दिन का समय बचा है। अगर 31 मार्च से पहले हाउस टैक्स जमा नहीं किया गया तो 12 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज लगेगा। जबकि अभी तक 5 फीसदी की छूट मिल रही है। ऐसे में देखा जाए तो हाउस टैक्स जमा करने वालों को करीब 17 फीसदी का नुकसान होगा।नगर निगम के आंकड़ों में करीब 2 लाख 53 हजार हाउस टैक्स होल्डर ऐसे हैं ,…