फर्रुखाबाद: ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत चिलौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वयं सहायता समूह गठन, बैंक से संबंधित योजनाएं तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत चुनाव, YSR और फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रियाओं…

फर्रुखाबाद: गाटा संख्या 89 की जमीन पर अवैध नाम दर्ज होने का मामला, भारती कृषक एसोसिएशन ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनसमस्याओं को लेकर भारती कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को कायमगंज तहसील में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मजरा भगौतीपुर, परगना कम्पिल, तहसील कायमगंज की गाटा संख्या 89 की जमीन से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान खतौनी वर्ष 1978–79 के अभिलेखों में गाटा संख्या 89 की भूमि सरकारी स्कूल (नेशनल स्कूल) के नाम दर्ज है। संगठन ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि बाद में…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कायमगंज विकासखंड का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को विकासखंड कायमगंज का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, जनसुनवाई व्यवस्था तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की और अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की औचक छापेमारी, दुकानों का किया गया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। दिनांक 07 मार्च 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने अपने स्टाफ के साथ क्षेत्रांतर्गत संचालित आबकारी दुकानों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…

फर्रुखाबाद: सहकारी क्रय-विक्रय समिति लाल गेट रेटगंज के सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 शनिवार को लाल गेट रेटगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति में सभापति एवं उपसभापति पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना को प्रत्याशी बनाया गया, जिन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभापति पद के लिए प्रदीप कुमार पुत्र ललित प्रसाद का नामांकन एकमात्र होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं उपसभापति पद…

फर्रुखाबाद में बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन, आनंद भान शाक्य बने अध्यक्ष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 शहर में व्यापारियों के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्र गुट द्वारा बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे रोड स्थित होटल आनंद पैलेस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें आनंद भान शाक्य को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत को महामंत्री तथा आशीष शाक्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष हाजी मो. इखलाक खान ने इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों…

फर्रुखाबाद: 13 मार्च को जिले में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई, महिला उत्पीड़न मामलों की होगी समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी के जनपद आगमन के अवसर पर 13 मार्च 2026 को महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई और समीक्षा की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनपदों में इस प्रकार की जनसुनवाई आयोजित की…

फर्रुखाबाद: कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ई-लॉटरी से किसानों का चयन, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया। यह प्रक्रिया कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि श्याम सिंह, जिला गन्ना अधिकारी के प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मिश्रा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक के प्रतिनिधि, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के प्रतिनिधि…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 1076 और 112 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू…

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा अपराध…

फर्रुखाबाद: होलिका दहन के बाद दिखी अनोखी परंपरा, श्रद्धापूर्वक राख लेकर घर पहुंचे ग्रामीण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 होलिका दहन के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव पट्टी दारापुर में एक अनोखी और पारंपरिक आस्था का दृश्य देखने को मिला। होलिका दहन के अगले दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे अपने-अपने गांव और मोहल्लों के होलिका स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक होलिका की राख एकत्र करते नजर आए। दरअसल, क्षेत्र में यह पुरानी परंपरा है कि होलिका दहन के बाद उसकी राख को घर ले जाना शुभ माना जाता है। ग्रामीणों के अनुसार…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य को तथागत सामाजिक समिति-TSS के वार्षिकोत्सव का आमंत्रण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 विधानसभा अमृतपुर से लोकप्रिय भाजपा विधायक सुशील शाक्य को आज तथागत सामाजिक समिति (TSS) फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों द्वारा वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण-पत्र सौंपा गया। विधायक जी ने समिति के पदाधिकारियों को हर सम्भव सहयोग करने का बादा भी किया। समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य एवं जिला सचिव संतोष शाक्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

फर्रुखाबाद में कर्तव्य के साथ रंगों का संगम – पुलिस परिवार में होली का उल्लास।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मार्च 2026 फतेहगढ़ पुलिस लाइन में आज होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगों के इस त्योहार पर ड्यूटी की व्यस्तताओं के बीच कुछ पल साथ बिताते हुए सभी ने भाईचारे, एकता और पारस्परिक सम्मान की…

फर्रुखाबाद में होली पर कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 होली के त्योहार पर आपसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ढुइयाँ मोहल्ला में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में शिवम्, राजवीर, सर्वेश पुत्र एवरन, करीना पुत्री सर्वेश तथा सर्वेश की मां मुन्नी देवी शामिल हैं। घायल के भाई जनवेश ने बताया कि…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने की अपील की गई। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 (वीमेन…

फर्रुखाबाद में ऐतिहासिक होली मिलन समारोह, गंगा-जमुनी तहजीब की झलक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 शहर के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह ने एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत मिसाल पेश की। यह भव्य आयोजन मोहम्मद खां वगश वेलफेयर सोसाइटी और सद्भावना मंच के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें सर्व समाज के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सद्भाव व सामाजिक समरसता को मजबूत…

फर्रुखाबाद: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 जनपद की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, अश्लील हरकतें करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित करने के मामले में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। प्रकरण में कोतवाली कायमगंज पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 124(1), 296, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(2)(v)…

फर्रुखाबाद में होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस का फ्लैग मार्च

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 होली के पावन पर्व के अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस बल द्वारा भीड़भाड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। त्योहार के मद्देनजर बाजारों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों से संवाद कर शांति…

फर्रुखाबाद:कमालगंज क्षेत्र प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट संजय शाक्य ने दी होली की शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 मार्च 2026 कमालगंज क्षेत्र प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट संजय शाक्य ने होली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा— “रंगों के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार। मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!” एडवोकेट संजय शाक्य ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों…

फर्रुखाबाद में विशेष प्रवर्तन अभियान: 300 किलो लहन नष्ट, 40 लीटर अवैध शराब बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा आशुतोष कुमार द्विवेदी (जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद) के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी0 पी0 गुप्ता के पर्यवेक्षण में आज बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह एवं कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने पुलिस व आबकारी टीम के साथ संदिग्ध ग्राम लकूला में संयुक्त दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके पर लगभग 300…