फर्रुखाबाद: फर्जी फर्म बनाकर GST चोरी करने वाला आरोपी कायमगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 जनपद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी कर अपवंचन करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कायमगंज पुलिस ने यह सफलता प्राप्त की। कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 072/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

खुसनूद पुत्र शमसुद्दीन, निवासी नई बस्ती, थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़।

मामले का विवरण:

वादी उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप है कि अभियुक्त ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी/बोगस फर्म बनाई और उसके माध्यम से जीएसटी कर की चोरी की। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए शेष सफाई न्यायालय में देने की बात कही है। फिलहाल उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास:

अभियुक्त के विरुद्ध इसी प्रकरण से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

प्रभारी निरीक्षक श्री राम अवतार (क्राइम ब्रांच फतेहगढ़)

हेड कांस्टेबल सचेन्द्र (सर्विलांस सेल)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में आर्थिक अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।