फर्रुखाबाद में ऐतिहासिक महापुरुषों के जन्मोत्सव पर भव्य समारोह आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 जनपद के सिद्धार्थ कान्वेंट पब्लिक स्कूल, अजमतपुर रोड में ऐतिहासिक महापुरुषों के जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्यारेलाल शाक्य ने की, जबकि संचालन का दायित्व एडवोकेट प्रताप सिंह यादव ने संभाला। आयोजन की व्यवस्था अवधेश शाक्य, मुकेश शाक्य (अध्यापक), नंदकिशोर शाक्य एवं जागेश्वर सिंह शाक्य द्वारा की गई।

कार्यक्रम के संयोजक सम्यक बुद्ध विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष विमलेश शाक्य (नास्तिक) एवं भारतीय किसान यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष रहे। आयोजन के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने महापुरुषों के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामकिशोर शाक्य, मा० सुभाषचंद्र शाक्य, मानेन्द्र शाक्य, रामेश्वर शाक्य, किरन शाक्य, मीना शाक्य, नवीन कुमार, मनोज कुमार, डॉ० अशोक शाक्य, अर्जुन सिंह शाक्य, मा० सत्यवीर शाक्य, प्रदीप कुमार शाक्य, मा० वृजेश कुमार शाक्य, महेन्द्र सिंह शाक्य (LIC), शिवम शाक्य, अबधेश कुमार शाक्य सहित कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने समाज में महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।