फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, एआरटीओ फतेहगढ़ एवं प्रभारी यातायात फतेहगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की, जिसमें अवैध खनन सामग्री ढो रहे एवं ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दो ट्रकों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया और उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा सके।
प्रशासन ने वाहन चालकों और संबंधित लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
