फर्रुखाबाद: संकिसा में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण, जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल संकिसा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

प्रतिमा का अनावरण आदरणीय बड़े भाई डॉ. नवल किशोर शाक्य एवं भन्ते चेतसिक बोधी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर डॉ आलोक शाक्य, अनुज प्रताप सिंह शाक्य, एडवोकेट संजय शाक्य, अवधेश शाक्य, एडवोकेट सपना शाक्य, अनिल शाक्य ,सौरभ शाक्य सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

संकिसा में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम बना, बल्कि समाज में जागरूकता और एकता का संदेश भी देने में सफल रहा।