फर्रुखाबाद पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो आरोपियों को दबोचा, नोएडा से चुराई थी मोटरसाइकिल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नोएडा से बाइक चोरी कर उसे फतेहगढ़ क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस वाहन चेकिंग और…

फर्रुखाबाद:एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में यातायात नियमों पर जागरूक हुए कैडेट, उप निरीक्षक आफाक खान ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-36) के सातवें दिन शनिवार को एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्नौज जनपद के यातायात पुलिस उप निरीक्षक आफाक खान ने कैडेट्स को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे योग सत्र से हुई, जिसके बाद जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।…

फर्रुखाबाद:अपर पुलिस अधीक्षक ने किया नवाबगंज थाने का औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर स्थित सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार सहित थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की जांच कर उनके रखरखाव की स्थिति का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई…

फर्रुखाबाद:प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बनें आत्मनिर्भर, अमृतपुर के भुसेरा में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 किसान समृद्धि, प्राकृतिक खेती और स्वस्थ भविष्य के संकल्प के साथ ग्राम भुसेरा, विकासखंड अमृतपुर में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के किसान भाइयों एवं कृषक माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा मिट्टी की उर्वरता, फसल की गुणवत्ता और किसानों की आय में वृद्धि के प्रति…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में ताजिया सड़क पर रखने को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र में ताजिया जुलूस से कई घंटे पहले मुख्य सड़क पर ताजिया रखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि कायमगंज के मुख्य चौराहे पर जुलूस निकलने से लगभग 26 घंटे पूर्व ताजिया सड़क पर रख दिए जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती…

फर्रुखाबाद आईटीआई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 362 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए नोडल प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिंह ने रोजगार मेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सचिदानन्द सागर ने किया। रोजगार…

फर्रुखाबाद में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला-मेला आयोजित, मंत्री जयवीर सिंह ने किसानों को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मधुवन रिसोर्ट, कमालगंज रोड स्थित सभागार में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला-मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जयवीर सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा फीता काटकर सूचना विभाग की ओर से लगाई गई केन्द्र…

फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने दो संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 जनपद की कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. सुरभि ने क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। विधायक डॉ. सुरभि ने नगला बसोला में सरकारी बाँध से बीच का नगला तक 1.600 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग तथा सहसा जगदीशपुर से ससैया तक 1.00 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़कें…

फर्रुखाबाद:राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता सैनी ने जिले में की जनसुनवाई, महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान जिले की 10 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। माननीय सदस्या ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय मिल सके। कार्यक्रम के…

फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक कार्रवाई जारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना राजेपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 88/2026, धारा…

फर्रुखाबाद:व्यापारी समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर, व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक में सुनी गईं समस्याएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित कर जिले के व्यापारी बंधुओं के साथ संवाद किया। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित व्यापारियों से उनकी समस्याओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं एवं व्यापार संचालन में आने वाली कठिनाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन…

फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने 16 किमी सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक डॉ. सुरभि ने आज बिरियाडाडा–कुआँ खेड़ा–कायमगंज–मुडौल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क परियोजना लगभग 16 किलोमीटर लंबी है, जिसकी चौड़ाई 3 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर तक की जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों…

फर्रुखाबाद:यूपी बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: 70 जिलों के 465 गैर-कार्यशील विद्यालयों की मान्यता रद्द, जिले के 3 स्कूल भी सूची में शामिल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 70 जिलों में संचालित 465 गैर-कार्यशील विद्यालयों की मान्यता निरस्त कर दी है। बोर्ड की इस कार्रवाई से उन विद्यालयों पर शिकंजा कस गया है जो केवल कागजों पर संचालित हो रहे थे और जहां लंबे समय से शैक्षणिक गतिविधियां नहीं हो रही थीं। बोर्ड के अनुसार इन विद्यालयों में पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से नियमित पढ़ाई…

फर्रुखाबाद:एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सिखाए गए शस्त्र संचालन और आपदा प्रबंधन के गुर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 में शुक्रवार को कैडेट्स को शस्त्र संचालन, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शिविर की शुरुआत प्रातः योग सत्र से हुई, जिसके बाद ड्रिल इंस्ट्रक्टर द्वारा कैडेट्स को परेड एवं ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित विशेष व्याख्यान में आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. रनधीर सिंह ने प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप, वज्रपात और सूखा जैसी प्राकृतिक…

फर्रुखाबाद: में खनन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2026 जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनन अधिकारी संजय सिंह को ₹24,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उनके सरकारी आवास पर की गई, जहां टीम ने पूर्व नियोजित जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरसिंहपुर गोवा निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदेश यादव ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि मिट्टी खनन की अनुमति जारी करने के बदले उनसे ₹24,000 की रिश्वत…

फर्रुखाबाद:किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, फार्मर रजिस्ट्री और प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत, मत्स्य, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और किसानों को सरकारी योजनाओं तथा कृषि संबंधी नवीन जानकारियों से अवगत कराया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने किसानों से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की अपील करते हुए…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की सघन जांच, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देशी शराब दुकान तलैयालेन…

फर्रुखाबाद:रेलवे का ऐसा जुनून कि घर को ही बना दिया ट्रेन का डिब्बा,जनपद का अनोखा आशियाना बना चर्चा का विषय

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 आपने ताजमहल की तर्ज पर बने घर देखे होंगे, महलों जैसी आलीशान कोठियां भी देखी होंगी, लेकिन क्या कभी ऐसा मकान देखा है जो बिल्कुल रेलवे के डिब्बे जैसा दिखाई देता हो? फर्रुखाबाद में एक ऐसा अनोखा घर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखकर पहली नजर में हर कोई यही सोचता है कि आखिर यह घर है या फिर रेलवे का कोई कोच। फर्रुखाबाद आईटीआई के पास स्थित इस अनोखे मकान को रेलवे प्रेमी अश्वनी कुमार कुशवाहा ने अपने…

फर्रुखाबाद:जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक: सितंबर तक 58 पेयजल योजनाएं पूरी करने के निर्देश, डीएम ने जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनपद में जल जीवन मिशन के तहत दो प्रमुख कार्यदायी संस्थाएं मैसर्स जीवीपीआर और मैसर्स वीटीएल गजा पेयजल…

फर्रुखाबाद में 19 जून को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी 2500 से ज्यादा नौकरियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह बृहद रोजगार मेला 19 जून 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा। रोजगार मेले में देश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 2500 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, स्वराज इंजन चंडीगढ़, न्यू हॉलैंड, आईसीआईसीआई बैंक, मदरसन ऑटोमोटिव गुजरात, एमआरएफ…