ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने 141 पर सिमटी पूरी टीम 9 बल्लेबाज नहीं पार कर पाए दहाई का आंकड़ा

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैच के वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबला टाउन्सविले के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबानों का बुरा हाल है। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने वाली कंगारू टीम इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। डेविड वॉर्नर की 94 रनों की शानदार पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 31 ओवर में मात्र 141 रनों पर सिमट गई। डेविड वॉर्नर के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ही दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे, मैक्सवेल ने…

श्रीलंकाई कोच चला रहे थे ड्रेसिंग रूम से मैच , फैंस बोले ‘फिर कप्तान की क्या जरूरत’?

एशिया कप 2022 का 5वां मुकाबला गुरुवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में दासुन शनाका की टीम ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर सुपर-4 में प्रवेश किया। मैच के बाद श्रीलंकाई टीम दो वजह से चर्चा में रही, पहला चमिका करुणारत्ने का नागिन डांस और दूसरा कोच सिल्वर वुड का ड्रेसिंग रूम से मैच चलाना। जी हां, इंग्लैंड के इस पूर्व कोच ने एक बार फिर उसी रणनीति को अपनाया जिसे उन्हें 2020 में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच में इस्तेमाल किया था।…

हॉन्ग कॉन्ग की टीम से मिला विराट कोहली को ये खास गिफ्ट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 31वां अर्धशतक जमाया। इसी मैच के बाद हॉन्ग कॉन्ग की टीम की तरफ से विराट कोहली को एक स्पेशल गिफ्ट मिला। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। विराट ने भी हॉन्ग कॉन्ग की टीम को शुक्रिया कहा।विराट कोहली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें हॉन्ग कॉन्ग की टीम की तरफ से उनको एक जर्सी गिफ्ट की गई है।…

कोलिन डिग्रैंडहोम ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, संन्यास की वजह बताई

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोलिन डिग्रैंडहोम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। कोलिन डिग्रैंडहोम अब आपको इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। उन्होंने अपने संन्यास के पीछे की वजह भी बताई। कोलिन डिग्रैंडहोम ने कहा कि चोट और नेशनल टीम में तीनों फॉर्मेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण वे संन्यास ले रहे हैं।न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, उन्होंने कहा, “मैं स्वीकार करता हूं कि मेरी उम्र कम नहीं हो रही है और ट्रेनिंग…

शोएब अख्तर, ‘बाप बाप होता है’ वाले कमेंट पर क्यों भड़के

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर एशिया कप 2022 मैच की शुरुआत से पहले एक भारतीय पत्रकार के साथ शो में चर्चा के दौरान भड़क गए थे। अख्तर से प्रसिद्ध ‘बाप बाप होता है’ कमेंट पर पूछताछ की गई थी, जो भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारत-पाकिस्तान मैचों में से एक मैच के दौरान की थी।सहवाग ने कई इंटरव्यूज में इस बात को स्वीकार किया था कि सचिन तेंदुलकर द्वारा भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में से…

भारत पाकिस्तान क्रिकेट में हार्दिक पांड्या के विनिंग सिक्स पर दिनेश कार्तिक का दिल जीत लेने वाला रिएक्शन

रविवार रात पाकिस्तान के खिलाफ भारत के जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने गेंदबाजी में 3 विकेट लेने के साथ 17 गेंदों पर 33 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं आखिरी ओवर में विनिंग सिक्स भी लगाया। जब हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई तो दूसरे छोर पर खड़े दिनेश कार्तिक ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। बता दें, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, इस…

साउथ अफ्रीका को किया इंग्लैंड की टीम ने चारों खाने चित

इंग्लैंड की टेस्ट टीम से जुड़ा एक शब्द इन दिनों काफी वायरल है। ये शब्द है Bazzball, जिसे ब्रैंडन मैकुलम के कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद काफी सुना गया है। वैसे तो इस शब्द का कोई अलग मतलब नहीं है, लेकिन इसके मायने ये कहे जा सकते हैं कि इंग्लैंड की बैटिंग अप्रोच ब्रैंडन मैकुलम ने बदल दी है, जिन्हें Bazz कहा जा सकता है। हालांकि, इस पर तब सवालिया निशान लगा था, जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की टीम पहला टेस्ट मैच हार गई…

लोहे की दीवार के पार खड़े पाकिस्तानी फैन को रोहित शर्मा दी ‘जादू की झप्पी’

एशिया कप शुरू होने से पहले जहां सभी टीमें प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहा रही है, वहीं फैंस इस दौरान मैदान के बाहर खड़े होकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ पाकिस्तानी फैंस से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, एशिया कप 2022 में भारत अपने अभियान का आगाज 28 अगस्त को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।वायरल वीडियो में पाकिस्तान के कुछ फैंस…

भारत लगाएगा क्या एशिया कप 2022 में जीत की हैट्रिक? अजब-गजब संयोग करते हैं इशारा

एशिया कप 2022 का आगाज होने मे अब महज एक ही दिन बाकी है। यूएई में आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को करेगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजरें इस साल एशिया कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारत ने 2016 और 2018 में एशियाई किंग रह चुका है, ऐसे में लगातार तीसरी बार रोहित शर्मा टीम को चैंपियन बनाना…

एशिया कप 2022 का शेड्यूल, आइये जानें पूरी डिटेल

एशिया कप क्वालीफायर 2022 के जरिए हांग कांग ने भारत और पाकिस्तान के ग्रुप ए में जगह बना ली है। इस टीम के क्वालीफाई करने के साथ 27 अगस्त से शुरू हो रहे इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट का शेड्यूल साफ हो गया है। हांग कांग अपना पहला मुकाबला भारत से 31 अगस्त को खेलेगी, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उनका मैच 2 सितंबर को होगा। इस टीम ने क्वालीफायर राउंड के तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप ए में जगह बनाई है। हांग कांग ने इस दौरान कुवैत, यूएई और संगापुर को मात दी…

पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी लगाते ही सबका मुंह बंद हो जाएगा

विराट कोहली को भारत के वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा अक्टूबर-नवंबर के महीनों के दौरान ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा करने से पहले महाद्वीपीय टूर्नामेंट भारत का आखिरी असाइनमेंट होने की संभावना है।टीम में कोहली की जगह को लेकर जारी बहस के बीच पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली का सपोर्ट करते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में वापसी आएंगे। शास्त्री ने सुझाव दिया कि…

शतक लगाकर भी सिकंदर रजा नहीं दिला सके टीम को जीत, शुभमन गिल ने कैच पकड़ पलटा मैच

सिकंदर रजा का शानदार शतक भी जिम्बाब्वे को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत नहीं दिला सका। मेहमान टीम ने हरारे में खेले गए आखिरी वनडे में 13 रन से जीत हासिल करते हुए 3-0 से वनडे सीरीज क्लीन स्वीप किया। 290 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाबे के बल्लेबाज रजा ने एक छोर संभाल कर रखा और टीम की जीत की उम्मीदों को कायम रखा था। सिकंदर रजा ने टारगेट का पीछा करते हुए भारत की मुश्किलें बढ़ा दी थी। इवांस के साथ मिलकर उन्होंने आठवें…

युजवेंद्र चहल के साथ अनबन की अफवाहों से थीं परेशान, घुटने में इंजरी ने तोड़ दी थी हिम्मत,

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के बीच पिछले दिनों अनबन की खबरें सामने आईं। धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चहल सरनेम नाम हटा लिया था। वहीं चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, ‘New Life Loading’ चहल की पोस्ट और धनश्री के सरनेम हटाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कपल जल्द अलग होने वाले हैं, लेकिन बाद में चहल और धनश्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह बताने की कोशिश की थी कि…

भारत के पास पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का शानदार मौका, बस एक कदम का है फासला

भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 5 विकेट से धूल चटाकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गया है। दरअसल, यह रिकॉर्ड है जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले जीतने का। भारत अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में पाकिस्तान के बाद दूसरे पायदान पर हैं। दोनों टीमों के बीच अब सिर्फ एक ही जीत का फर्क रह…

कप्तान बेन स्टोक्स को भी नहीं हुआ भरोसा की स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक हाथ से पकड़ा कैच

इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में एक शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने मिड-ऑन में हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा। इसके बाद क्रिकेट जगत में 36 साल के वेटरन तेज गेंदबाज की खूब वाहवाही हो रही है।तीसरे दिन शुक्रवार को मैच के 78वें ओवर में मैथ्यू पोट्स की गेंद पर कागिसो रबाडा ने जोरदार पुल शॉट लगाया। ब्रॉड मिड-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने हवा में उछलते हुए गेंद को एक हाथ से…

राष्ट्रगान से पहले केएल राहुल ने किया कुछ ऐसा, की फैंस हुए ख़ुश

भारत ने जिम्बाब्वे दौरे का आगाज शानदार जीत के साथ किया। हरारे में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबानों को 10 विकेट से रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली जीत दर्ज की। इसके अलावा भारतीय कप्तान ने अपने एक खूबसूरस गैस्चर से भी फैंस का दिल जीता। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने शिखर धवन और शुभमन गिल की…

न्यूजीलैंड को 8 साल बाद वनडे क्रिकेट में चटाई धूल वेस्टइंडीज़ ने

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। 8 साल बाद विंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का सूखा खत्म अपना पहला मुकाबला जीता है। बारिश से बाधित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 190 रनों पर ढेर हो गई थी। इस स्कोर को मेजबानों ने शमरह ब्रूक्स की शानदार 79 रनों की पारी के दम पर 39 ओवर में ही हासिल कर लिया। ब्रुक्स को उनकी शानदार पारी के दम पर मैन ऑफ द मैच के…

जेम्स एंडरसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भरी हुंकार, कहा- नहीं बदलेगी इंग्लैंड की टीम की अप्रोच

घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच से पहले इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि उनकी टीम खेल के सबसे लंबे प्रारूप के लिए अपने आक्रामक दृष्टिकोण के साथ बनी रहेगी। भले ही चीजें उनके मुताबिक न हों, लेकिन फिर भी अटैकिंग अप्रोच टीम की रहेगी। इंग्लैंड की टीम ने अपने नए मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के तहत खेले गए अब तक सभी टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है।मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स ने एक मिसफायरिंग इंग्लिश टीम की कमान संभाली,…

जिम्बाब्वे पहुंची वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है, जहां दोनों देशों के बीच अगले सप्ताह से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। इसी सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी जिम्बाब्वे पहुंच गए हैं। केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया को इस वनडे सीरीज में उतरना है। इसके बाद टीम एशिया कप 2022 खेलने उतरेगी, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एशिया कप की टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में इस सीरीज के पूरे शेड्यूल के बारे में जान लीजिए।एशिया कप 2022 से पहले भारतीय क्रिकेट…

T20I में दर्ज की न्यूजीलैंड ने अपनी चौथी सबसे बड़ी जीत, आइये जाने वेस्टइंडीज का हाल

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 90 रनों के बड़े अंतर से रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले टी20 में मेहमान टीम ने विंडीज को 13 रनों से धूल चटाई थी। जमैका में खेले गए दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर के सामने मेजबान टीम 125 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की यह T20I क्रिकेट में…