पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में 77 का एवरेज है कोहली के पास, वनडे की बेस्ट पारी एशिया कप में ही खेली

वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय सबसे बड़ी चर्चा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फॉर्म है। 23 नवंबर 2019 के बाद इस खिलाड़ी के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। इस साल खेले 4 टी-20 मुकाबलों में विराट ने 20.52 की साधारण औसत से सिर्फ 81 रन बनाए हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद विराट ने आराम ले लिया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। 27 अगस्त से शुरू हो रहे…

एशिया कप में शमी, सैमसन और ईशान बाहर, आवेश को मौका

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट को टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में सबकी निगाहें टीम सिलेक्शन पर टिकी हुई थीं। टीम में लगातार फ्लॉप हो रहे आवेश खान को मौका दिया गया है। इस साल आवेश ने 13 टी-20 मैच खेले हैं और लगभग 32 की औसत से सिर्फ 11 विकेट लिए है। उनका इकॉनमी भी 9 के करीब है। वहीं, कई ऐसे खिलाड़ी रहे जो टीम में चुने जाने के हकदार थे,…

नेपाल क्रिकेट टीम के कोच भारत के पूर्व ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर बने , दसानायके की जगह लेंगे

नेपाल ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर को अपनी पुरुष राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया है। वह पुबुदू दसानायके की जगह लेंगे, जो अब कैनेडा के कोच हैं। दसानायके ने पिछले महीने ही ‘व्यक्तिगत कारणों’ को हवाला देकर इस पद से इस्तीफा दिया था। प्रभाकर ने 1984 से 1996 के बीच भारत के लिए 39 टेस्ट और 130 वनडे खेले हैंपूर्व भारतीय ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर ने दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की टीमों की कोचिंग भी की है। दिल्ली ने 2008 में जब रणजी ट्रॉफी जीती थी तब प्रभाकर दिल्ली…

हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स का हार के बाद छलका दर्द , ‘गोल्ड ना जीतने का पछतावा हमेशा रहेगा’,

रविवार रात कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस शिकस्त के साथ टीम इंडिया एतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई और हरमनप्रीत कौर की टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। मैच के बाद भारतीय कप्तान और जेमिमा रोड्रिग्स ने इस हार पर निराशा जाहिर की। बता दें, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 162 रनों का लक्ष्य दिया था, इस स्कोर के सामने टीम इंडिया 152…

किसका होगा गोल्ड मेडल पर कब्जा? जानें दोनों टीमों के रिकॉर्ड्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल मुकाबला आज यानि कि 7 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है। दोनों ही टीमों की नजरें गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास रचने पर होगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने जहां पहले सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को करीबी मुकाबले में 4 रनों से पटखनी देकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा। भारतीय समयानुसार गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला रात 9 बजकर 30…

इंग्लैंड के खिलाफ क्या प्लेइंग इलेवन से छेड़-छाड़ करना चाहेगी हरमनप्रीत कौर?

भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पहला सेमीफाइनल खेला जाना है। ग्रुप ए में तीन में से दो मैच जीतकर भारत ने नॉकआउट स्टेज में कदम रखा है, अब टीम इंडिया की नजरें मेजबान इंग्लैंड को सेमीफाइनल में धूल चटाकर इतिहास रचने पर होगी। अगर भारत आज जीतने में सफल रहता है तो सिल्वर मेडल कन्फर्म हो जाएगा। इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं करना चाहेगी।बारबाडोस के खिलाफ आखिरी मुकाबले में हरमनप्रीत कौर…

एक ओवर में जड़े 5 छक्के एक चौका, जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रेयान बर्ल ने दिलाई युवराज सिंह की याद

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रेयान बर्ल (54) ने युवराज सिंह की याद दिला दी। 28 साल के इस बैटर ने बांग्लादेश के नसुम अहमद के एक ओवर में 34 रन बनाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब एक ओवर की सभी बॉल में बाउंड्री आई हो। इससे पहले युवराज सिंह ब्रॉड और किरेन पोलार्ड धनंजय के ओवर में ऐसा कर चुके हैं।बर्ल की इस विस्फोटक पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को तीसरे टी-20 मुकाबले को 10 रन से हरा दिया है। एक समय…

रोहित शर्मा ने अपनी इंजरी पर मैच के बाद कप्तान को दी अपडेट- उम्मीद है ठीक हो जाएगा

भारत ने वेस्टइंडीज को पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने सूर्यकुमार की दमदार पारी की बदौलत 1 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने भारत की इस जीत में 44 गेंदों में 76 रन का योगदान दिया। हालांकि भारतीय पारी के दौरा टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की…

हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने

साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम के लिए अपना 100 फीसदी देते नजर आ रहे हैं। फिर चाहे बात बल्लेबाजी की हो या फिर फील्डिंग की। हालांकि, गेंदबाजी के मामले में उनका सिक्का नहीं चला है, लेकिन बल्ले से वे प्रभावी रहे हैं। उनकी फील्डिंग का स्तर भी अच्छा रहा है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वे सुपरमैन बन गए। उन्होंने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से एक ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसे देखक हर कोई हैरान था।दरअसल, 192 रनों के लक्ष्य…

कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन में भारत पाकिस्तान का मुकाबला, आज हमारी पुरुष हॉकी टीम शुरू करेगी अभियान

आज कॉमनवेल्थ गेम्स का तीसरा दिन है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने शनिवार को मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। मलेशिया के मोहम्मद अनीद ने इस कैटेगरी का गोल्ड जीता। वहीं, मेंस 61 KG कैटेगरी में गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। गोल्ड मलेशिया के अजनील मोहम्मद ने और सिल्वर पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने जीता।अपने पहले मुकाबले ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज चिर प्रतिद्वंदी…

कार्तिक बने19 गेंद में 41 रन बनाने वाले मैन ऑफ द मैच

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला 68 रनों से जीत लिया है। 191 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।पहले टी-20 में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 20 रन शमर ब्रूक्स ने बनाए। टीम इंडिया के लिए सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह, अश्विन और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और…

इंग्लैंड को 58 रन से दक्षिण अफ्रीका ने धोया, सीरीज 1-1 से की बराबर

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 58 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। पहला मैच इंग्लैंड ने 41 रनों से जीता था। दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने दमदार वापसी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने रिले रोसौव और रीजा हेंड्रिक्स की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में इंग्लैंड के सामने 208 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में पहले मैच में 234 का स्कोर…

भारत ने लगातर 12वीं सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती

भारतीय टीम ने त्रिनिदाद में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 119 रनों से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज को को उसके घर में 39 साल में पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। बारिश से बाधित आखिरी मैच को जीतकर भारत ने पाकिस्तान का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टीम इंडिया ने एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI सीरीज लगातार जीतने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल पाकिस्तान ने 1996-21 तक…

रवि शास्त्री ने कहा हार्दिक पांड्या की वजह से वर्ल्ड कप हारी टीम इंडिया

पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को अपने कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में सफलता मिली। 60 वर्षीय ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छी जोड़ी बनाई और इन साझेदारी ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ी सफलता हासिल करने में मदद की। टीम इंडिया रेड बॉल क्रिकेट में एक मजबूत टीम थी, क्योंकि उन्होंने विदेशी परिस्थितियों में अच्छी क्रिकेट खेली। हालांकि, वे आईसीसी इवेंट के मामलों में किस्मत के धनी नहीं दिखे।रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल के दौरान भारत ने 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2021 में…

साउथ अफ्रीका की महिला टीम का इंग्लैंड दौरे पर हुआ सूपड़ा साफ, पढ़िए पूरी खबर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया। साउथ अफ्रीका की महिला टीम चाहती थी कि टूर्नामेंट से पहले अच्छी तैयारी की जाए, लेकिन इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का नतीजा एकतरफा रहा। इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका वुमेंस टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, लेकिन वनडे और टी20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ कर दिया।सोमवार 25 जुलाई को खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड की टीम…

कप्तान निकोलस पूरन ने बताया वेस्टइंडीज के हार का कारण

त्रिनिदाद में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज के पास जीत हासिल करने का मौका था। अगर टीम जीत जाती तो सीरीज में बराबरी हो जाती, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और मैच के साथ-साथ सीरीज पर कब्जा किया। मैच के बाद कैरेबियाई टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने वो कारण भी बताया, जिसके कारण वेस्टइंडीज की टीम को दूसरे वनडे मैच में हार मिली।कुछ ही समय पहले वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीम की कमान संभालने वाले निकोलस पूरन ने…

नीरज चोपड़ा ने खत्म किया 19 साल का सूखा

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं. नीरज ने भालाफेंक स्पर्धा में 88 . 13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता.भारतीय स्टार जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है. नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है. 24 वर्षीय नीरज इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीतने पहले भारतीय बन गए हैं. इसके साथ ही भारत का इस चैंपियनशिप में 19 साल से चला आ रहा…

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को लेकर क्या कहा- वह खुद जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने शनिवार को कहा कि उन्हें यकीन है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रनों के बीच वापसी के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं और यह बस कुछ समय की बात है जब वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर वापसी करेंगे। उनका कहना है कि विराट ने जो स्टैंडर्ड सेट किए हैं, उन पर वे फिर से खरे उतरने वाले हैं, जो समय जा रहा है बस जा रहा है।अंजुम चोपड़ा ने कहा, “विराट कोहली खुद जानते हैं कि उन्हें क्या…

ओडीआई में अर्धशतक लगाने वाले शिखर धवन बने भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान

शिखर धवन की कप्तानी पारी के दम पर भारत पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 3 रनों से धूल चटाने में कामयाब रहा। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैच की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। धवन ने 99 गेंदों पर 10 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 97 रन की शानदार पारी खेली, हालांकि उन्हें शतक से चूकने का मलाल जरूर रहेगा। धवन को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इस पारी के दम पर धवन एमएस धोनी, रोहित…

इकाना में 9 अक्टूबर को होगा मुकाबला, लखनऊ में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले के एक मैच की मेजबानी लखनऊ करेगा। सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 अक्टूबर को होगा। सीरीज का पहला वनडे रांची और तीसरा वनडे दिल्ली में होगा। गुरुवार देर रात को सीरीज की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने की।लखनऊ का इकाना स्टेडियम टीम इंडिया के लिए अब तक लकी रहा है। यहां अब तक टीम इंडिया के तीन इंटरनेशनल मैच हुए हैं। पहला 18 से 22 जनवरी 1994 में…