एशिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बने विराट कोहली, हर पोस्ट से कितना कमाते हैं

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बल्ले से फ्लॉप चल रहे हैं। पिछले तीन साल में उनके बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं आया है, लेकिन वो आज भी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के रूप में छाए हुए हैं। 33 साल के कोहली अपनी हर इंस्टा पोस्ट से 8 करोड़ रुपए कमाते हैं। वे सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म की एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एशिया के नंबर-1 स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बने हैं।उनसे ज्यादा पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी ही…

आईपीएल की 6 फ्रेंचाइजी ने किया सभी टीमों पर कब्जा, साउथ अफ्रीका में होगा IPL

IPL की तर्ज पर साउथ अफ्रीका में जनवरी 2023 से टी-20 लीग शुरू होने वाली है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (IPL) के मालिकों ने इस लीग की सभी टीमों को खरीद लिया है। ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस के अंबानी परिवार, चेन्नई सुपर किंग्स के एन. श्रीनिवासन, दिल्ली कैपिटल के पार्थ जिंदल, सनराइजर्स हैदराबाद के मारन परिवार, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले ने इस लीग में छह फ्रेंचाइजी खरीदी हैं।चेन्नई सुपर किंग्स ने अनौपचारिक नीलामी में सबसे ऊंची…

6 टीमों ने लगाई मिनी IPL पर मोटी बोली, साउथ अफ्रीका में होगा आईपीएल

साउथ अफ्रीका में एक मिनी आईपीएल होने की पूरी संभावना है, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजियों ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका यानी सीएसए की आगामी टी20 लीग की टीम नीलामी में जीत हासिल की है। बुधवार (13 जुलाई) को ऑक्शन हुआ था, जिसमें 29 निवेशकों ने बोली लगाई थी। हालांकि, माना जाता है कि यह आईपीएल निवेश था, जो फ्रेंचाइजी नीलामी पर हावी था।क्रिकबज की मानें तो 6 आईपीएल फ्रेंचाइजियों को साउथ अफ्रीका में टी20 लीग की टीमें मिलने वाली है, जिसमें मुंबई इंडियंस के मुकेश अंबानी, चेन्नई सुपर…

भारतीय कप्तानों की खास सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा

भारत ने इंग्लैंड को तीसरे और निर्णायक वनडे में 5 विकेट से धूल चटाते हुए ना सिर्फ मैनचेस्टर में 39 साल के जीत के सूखे को खत्म किया, बल्कि 8 साल बाद इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर 2-1 से सीरीज भी हराई। भारत की इस जीत के हीरो विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और हरफनमौला हार्दिक पांड्या रहे। मेजबानों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को टीम इंडिया ने 42.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।इंग्लैंड के खिलाफ इस…

टीम इंडिया 8 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर सीरीज जीतने उतरेगी , जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। टॉस का सिक्का 3 बजे उछाला जाएगा। अगर टीम इंडिया अंग्रेजों को आज हरा देती है तो 8 साल बाद कोई भारतीय टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर वनडे सीरीज अपने नाम करेगी। इससे पहले 2014 में भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 से मात दी थी। सीरीज का एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद इंग्लिश टीम को उनके घर में भारत कभी भी मात…

ओवरवेट होने के कारण कोहली ने बाहर निकाला था, पिछले रणजी सीजन में 122 की औसत से रन बना दिए सरफराज ने

उत्तर प्रदेश के रहने वाले और मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। इसके बावजूद वे भारतीय क्रिकेट के स्टार बन गए हैं। यह धाकड़ बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर इस मुकाम पर पहुंच गया है कि उसकी तुलना सर डॉन ब्रैडमैन से होने लगी है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज ने अब तक 80 के ऊपर की औसत से रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में कम से कम 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनसे…

73 इंटरनेशनल मैच पिछले 7 साल में नहीं खेले विराट कोहली

विराट कोहली का नाम सफलता का पर्यायवाची माना जाता है। बेहद कामयाब बल्लेबाज। बेहद सफल कप्तान, लेकिन अब विराट कोहली के नाम का मतलब आराम हो गया लगता है। हर साल कई बार हमें खबर मिलती है कि फलां सीरीज से विराट कोहली को आराम दे दिया गया है। ताजा मामला वेस्टइंडीज दौरे का है।इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म करने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज जाएगी। वहां पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे और फिर पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होगी। वहां होने वाले वनडे मैचों से कई…

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में किस तरह पहुंच सकती है, जानिए क्या है पूरा गणित

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे और आखिरी टेस्ट में हरा दिया। इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा दूसरे टेस्ट को हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में पहले स्थान से खिसक गई है। श्रीलंका के पास अंक तालिका में फिलहाल 54.17 फीसदी अंक हैं। अगर वह फाइनल में पहुंचना चाहते हैं तो उन्हें और अंक बटोरने पड़ेंगे।श्रीलंका की टीम को इस डब्ल्यूटीसी चक्र में चार और टेस्ट मैच खेलने हैं। घरेलू धरती पर ही वह पाकिस्तान…

111 के टारगेट में रोहित शर्मा खुद बना डाले 76 रन, रंग में लौटा ‘हिटमैन’

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर फॉर्म में लौट आए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला. सिर्फ 111 रन की पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने इस मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की और बल्लेबाजी में टीम के हीरो खुद कप्तान रोहित शर्मा रहे.कम स्कोर के मैच में भी रोहित शर्मा ने धूम-धड़ाका मचाया. 111 रनों के लक्ष्य में 76 रन तो खुद रोहित शर्मा ने ही बना दिए. कप्तान ने अपनी पारी में 58 बॉल…

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में क्या कर सकती है, आइये जानें

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवनभारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज आज से शुरू हो रही है। टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी जीत से शुरुआत करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है, ये एक बड़ा सवाल है। इस मुकाबले में विराट कोहली का खेलना संदिग्ध है, क्योंकि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।विराट…

बांग्लादेश जीता वेस्टइंडीज के दौरे का पहला मैच , 6 विकेट से जीता पहला वनडे मैच

बांग्लादेश की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां मेजबान टीम के खिलाफ बांग्लादेश की टीम को टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। दो मैचों की टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज ने 2-0 से जीती और तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम की, जहां एक मैच बारिश के कारण कैंसिल हो गया था। हालांकि, अब बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के दौरे पर पहली जीत हासिल कर ली है।रविवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की…

टी20 ब्लास्ट में रिली रोसो ने किया धमाका, एक ओवर में ठोक डाले 35 रन

इंग्लॅण्ड में इस समय टी20 ब्लास्ट का आयोजन हो रहा है, जो घरेलू टी20 टूर्नामेंट है। इसी टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज रिली रोसो ने दमदार पारी खेली। रिली रोसो ने एक ओवर में कुल 34 रन ठोक दिए, जबकि एक रन नो बॉल का था। इस तरह कुल 35 रन एक ओवर में बने। समरसेट के लिए खेलते हुए रिली रोसो ने तूफानी पारी खेली, जिसमें एक ही ओवर में उन्होंने मैच को पलट दिया।रिली रोसो ने डर्बीशायर के गेंदबाज मैटी मैकीयरनैन के ओवर की पहली दो…

रोहित शर्मा को आराम देने के फैसले पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जुलाई के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बतौर कप्तान धवन की ये दूसरी सीरीज होगी। इससे पहले वह पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में कई सीनियर खिलाड़ी शामिल नहीं हैं, विशेष रूप से नियमित कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली। इन खिलाड़ियों को आराम देने के फैसले को लेकर…

टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए सूर्यकुमार ने 400 रन, वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा

आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए दो मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार वापसी के बाद ज्यादा अच्छे लय में नहीं दिखे। पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके थे, तो वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पहले ही मैच में उन्होंने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों…

भारत vs इंग्लैंड टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, भारत पिछले 11 में से 7 मुकाबले जीता, जानिए

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज का आगाज आज से साउथैम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में होने जा रहा है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने तो यहां तक कह दिया है कि टी-20 वर्ल्ड कप की असली तैयारी इंग्लैंड दौरे से ही है। यहां जो टीम खेलेगी उन्हें ही वर्ल्ड कप के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहला मैच…

रणजी में धमाल मचा चुके सरफराज का नाम वसीम जाफर ने सुझाया

पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक पांचवें टेस्ट मैच में मिली हार के बाद घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे बल्लेबाज सरफराज खान को टीम में शामिल करने को कहा है। भारतीय टीम को रिशेड्यूल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। एक समय टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे रही टीम इंडिया को इस टेस्ट मैच में मिली हार के कारण सीरीज गंवानी पड़ी है। भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर…

रणजी में धमाल मचा चुके सरफराज का नाम वसीम जाफर ने सुझाया

पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक पांचवें टेस्ट मैच में मिली हार के बाद घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे बल्लेबाज सरफराज खान को टीम में शामिल करने को कहा है। भारतीय टीम को रिशेड्यूल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। एक समय टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे रही टीम इंडिया को इस टेस्ट मैच में मिली हार के कारण सीरीज गंवानी पड़ी है। भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर…

कैरेबियाई दिग्गज इयान बिशप ने टीमों को क्या वॉर्निंग दी

जॉनी बेयरस्टो बर्मिंघम के एजबेस्टन में पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए, तो वह अच्छे लय में नहीं दिखे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उन्होंने 47 गेंदों में महज 12 रन बनाए और इंग्लैंड ने 84 रन पर 5 के साथ दिन का समापन किया। तीसरे दिन भी बेयरेस्टो लय में नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन जैसे ही विराट कोहली और बेयरेस्टो के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई तो फिर वो अलग ही रंग में नजर आए।बेयरेस्टो ने एजबेस्टन के मैदान के…

एजबेस्टन में रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी करने से क्यों किया मना, आइये जानतें हैं

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में जारी पांचवें टेस्ट मैच में भारत के लिए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शतक जड़ा। हालांकि, दूसरे दिन उनको एक भी गेंद फेंकने का मौका नहीं मिला, क्योंकि भारत के तीन तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के पांच विकेट चटका दिए थे। यहां तक कि चौथे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की भी गेंदबाजी करने की बारी नहीं आ सकी। ऐसे में रविंद्र जडेजा तो फिर भी गेंदबाजी में पांचवें विकल्प हैं।वहीं, दूसरे दिन के खेल के बाद जब रविंद्र जडेजा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि…

क्या इंग्लैंड की व्हाइट बॉल कैप्टेंसी से जोश बटलर का टेस्ट करियर खत्म हो सकता है

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इसके बाद जोस बटलर को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेंटी 20 प्रारूपों में इंग्लैंड के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया। ऐसे में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने शुक्रवार को कहा कि इंग्लैंड के नए सफेद गेंद कप्तान के रूप में उनकी नियुक्ति उनके टेस्ट करियर का अंत कर सकती है।31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अभी तक सीमित ओवरों में टीम के उपकप्तान थे, जिन्होंने 2015 से सफेद…