इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी रिशेड्यूल्ड टेस्ट मैच आज से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं और ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। इस मैच के लिए रोहित शर्मा के कवर के तौर पर मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वसीम जाफर ने इस टेस्ट के लिए जो प्लेइंग XI चुना है, उसमें जाफर को जगह नहीं दी है। केएल राहुल पहले ही…
Category: खेल
विराट 50-60 रन भी बनाएं तो चलेगा, पुजारा से ओपनिंग कराने के दिए संकेत : द्रविड़
रराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगाने वाले विराट कोहली ने अपने लिए सफलता के नए पैमाने बनाए हैं। विराट के फैंस को शतक से कम कुछ भी मंजूर नहीं होता। यही वजह है कि दुनिया के कई बल्लेबाजों से बेहतर औसत होने के बावजूद पिछले दो साल विराट के लिए खराब माने जा रहे हैं।इसके साथ ही द्रविड़ ने कहा कि विराट के अंदर प्रेरणा की कमी नहीं है। अब उन्हें किसी से प्रेरणा लेने के जरूरत नहीं है। ऐसे समय हर खिलाड़ी के करियर में आता है और इससे…
जोस बटलर- डेविड मलान का वर्ल्ड रिकॉर्ड दीपक हुड्डा- संजू सैमसन की जोड़ी ने तोड़ा,
Deepak Hooda और Sanju Samson ने मिलकर आयरलैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दूसरे विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी के साथ दोनों ने मिलकर एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला। टी20 इंटरनेशनल में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब इन दोनों के नाम दर्ज हो गया है, इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर और डेविड मलान की जोड़ी के नाम दर्ज था। बटलर और मलान ने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के…
बेन स्टोक्स ने बताया टीम इंडिया के खिलाफ किस ‘माइंडसेट’ के साथ उतरेगी इंग्लैंड की टीम
न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद बेन स्टोक्स की इंग्लैंड का अगला मिशन भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से लीड कर रही है। पिछले साल भारतीय कैंप में हुए कोरोना वायरस की एंट्री के बाद आखिरी टेस्ट को स्थगित कर दिया गया था। यह टेस्ट अब 1 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले इंग्लैंड के नए कप्तान बेन…
पापा देखना मैं इंडिया के लिए खेलूंगा : उमरान
उमरान मलिक का बचपन का सपना साकार हो गया। उन्हें शनिवार को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला। इससे पहले उमरान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वॉड में जगह मिली थी, लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया था।बेटे के डेब्यू के बाद उमरान के पिता अब्दुल राशिद ने दैनिक भास्कर के साथ अपनी खुशियां साझा करते हुए कहा कि देशवासियों की दुआ कबूल हुई। IPL में पिछले साल डेब्यू के बाद से ही लोग उसके…
कोरोना पॉजिटिव हुए रोहित शर्मा , टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लीसेस्टरशायर के खिलाफ हम सभी ने देखा था कि रोहित शर्मा पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन दूसरे पारी में नजर नहीं आए। ऐसे में उनको लेकर तमाम तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वे क्यों वार्मअप मैच में बल्लेबाजी नहीं करने उतरे।दरअसल, टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कोरोना संक्रमित पाया गया है। रोहित शर्मा की तबीयत खराब थी और ऐसे में…
आज के दिन ही भारत ने जीता था पहला वर्ल्डकप
भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाने में कई कप्तानों समेत खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। इस सुनहरे सफर के दौरान टीम इंडिया ने कई उतार-चढ़ाव भी देखे, खिलाड़ियों पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों ने एक समय पर क्रिकेट को शर्मसार किया तो युवा टीम ने विदेशी सरजमीं पर तिरंगा लहराने का काम भी किया। मगर इस सफर की शुरुआत कब हुई यह जानना काफी अहम है। 39 साल पहले आज ही के दिन जब टीम इंडिया ने कपिल देव की अगुवाई में पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था तब…
रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत पांच भारतीय बल्लेबाजों की बैंड बजने वाला रोमन वॉकर कौन है? पूरी खबर पढ़िए
भारत और लीसेस्टरशर के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच के पहले दिन रोमन वॉकर की गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। लीसेस्टरशर की ओर से भारत के जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी खेल रहे हैं, लेकिन इन दोनों भारतीय गेंदबाजों ने कुछ खास कमाल नहीं किया, वहीं वॉकर के लिए इस प्रैक्टिस मैच का पहला दिन हमेशा के लिए यादगार हो गया।वॉकर ने अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने इससे पहले महज दो लिस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उनके…
भारत की मुश्किलें T20 वर्ल्ड कप से पहले इन खिलाड़ियों ने बढ़ाई
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन अब आयरलैंड का है। इस दौरे पर भारत को 2 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम कई टी20 मैचों में अपने खिलाड़ियों को आजमाएगी ताकि वह 15 खिलाड़ियों की मजबूत स्क्वाड को तैयार कर सके। खबरों के मुताबिक सभी टीमों को 15 सितंबर से पहले अपने खिलाड़ियों की लिस्ट आईसीसी को सौंपनी है ऐसे में खिलाड़ियों को पास अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान…
मुंबई की मध्यप्रदेश के खिलाफ खिताबी मुकाबले में दमदार शुरुआत, जायसवाल और शॉ क्रीज पर
41 बार के चैंपियन मुम्बई ने पहले खिताब की तलाश में लगे मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आदित्य श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की टीम खिताबी मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है।मुंबई के सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और कप्तान पृथ्वी शॉ ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में बिना विकेट खोए 37 रन बना लिए हैं।पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत…
1975 में वेस्टइंडीज ने आज ही के दिन जीता था वनडे क्रिकेट के इतिहास का पहला वर्ल्ड कप, 10 घंटे से ऊपर चला था फाइनल मुकाबला
21 जून 1975, यह वह तारीख है जो क्रिकेट प्रेमियों के जहन में हमेशा रहेगी। 47 साल पहले आज ही के दिन वनडे क्रिकेट के इतिहास का पहला वर्ल्ड चैंपियन दुनिया को मिला था। फाइनल मुकाबले में धाकड़ वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। क्लाइव लॉयड की कप्तानी में विंडीज टीम ने वनडे वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस मैच में कप्तान ने टीम को फ्रंट से लीड करते हुए शानदार शतक जड़ा था।वनडे क्रिकेट के इतिहास के पहले…
राहुल द्रविडने बताया कि क्यों 8 महीनों में भारत ने बदले 6 कप्तान
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि उन्होंने आठ महीनों में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में छह कप्तानों की योजना नहीं बनायी थी लेकिन इससे ग्रुप के अंदर ज्यादा ‘कप्तान’ तैयार करने का मौका मिला। द्रविड़ ने टी20 विश्व कप के बाद नवंबर में टीम की कोचिंग की कमान संभाली थी। इसके बाद से कोविड-19 संबधित ‘बबल ब्रेक’ और चोटों के चलते दिये गये ब्रेक के कारण राष्ट्रीय कप्तान के तौर पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या (आयरलैंड में टीम की अगुआई…
हरमनप्रीत कौर, मिताली राज को लेकर खुलकर बोलीं
अनुभवी मिताली राज और झूलन गोस्वामी की गैरमौजूदगी में श्रीलंका दौरे पर जा रही भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि यह ‘टीम गठन’ के लिए शानदार मौका होगा। भारत की सबसे सफल महिला बल्लेबाज मिताली ने हाल ही संन्यास की घोषणा की है जबकि तेज गेंदबाज झूलन का टीम में चयन नहीं हुआ है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे पर 23 जून से तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। भारत को दांबुला और कैंडी में मैच खेलने हैं।हरमनप्रीत कौर…
जोस बटलर एबी डीविलियर्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक गेंद से चूके ,
स्टार बल्लेबाज Jos Buttler ने नीदरलैंड के खिलाफ 70 गेंदों पर नॉटआउट 162 रनों की पारी खेली। वनडे इंटरनेशनल में इस दौरान वह सबसे तेज 150 रनों का रिकॉर्ड बनाने से वह महज एक गेंद से चूक गए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने 64 गेंदों पर यह कारनामा किया था, जबकि बटलर ने इसके लिए 65 गेंदें खेली। हालांकि बटलर दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में दो बार 76 या इससे कम गेंदों पर 150 रनों का आंकड़ा छुआ हैमैच की…
एनरिच नॉर्खिया, उमरान मलिक से सबसे तेज गेंद फेंकने के कॉम्पटिशन पर क्या बोले
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया का मानना है कि वह अब भी पूरी तरह से अपनी पुरानी लय प्राप्त करने से दूर हैं। कमर में चोट लगने के बाद से वह पांच महीनों तक क्रिकेट से बाहर थे और अब उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका टीम में वापसी की हैं। आईपीएल 2022 से पहले बताया गया था कि नॉर्खिया की चोट अब गंभीर नहीं थी और इसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने दिल्ली का तीसरा मैच खेला था लेकिन इसके बाद अगला…
ENG 8वें स्थान पर WTC Points Table में लगातार दूसरी जीत के बाद भी बरकरार, भारत टॉप-3 में मौजूद
इंग्लॅण्ड ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे मैच के आखिरी दिन 299 रनों का टारगेट को सिर्फ 50 ओवरों में हासिल करके इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया।मैच के आखिरी दिन जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ 92 गेंदों में 136 रन बनाए। जिससे इंग्लैंड को ये टारगेट…
टीम इंडिया कर रही है रिषभ पंत की कप्तानी में संघर्ष
पहले दोनों मैच गंवाने के बाद अब करो या मरो की स्थिति में पहुंची भारतीय टीम मंगलवार को यहां जब तीसरे टी-20 मैच में सीरीज जीवंत रखने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी तो खराब फार्म में चल रहे स्पिनरों, सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और स्वयं रन बनाने के लिए जूझ रहे कप्तान रिषभ पंत पर काफी दबाव होगा। भारत लगातार 12 मैच जीतकर इस सीरीज में उतरा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम के सामने पहले दो मैचों में उसकी एक नहीं चली। पंत की अगुआई वाली टीम…
विराट कोहली की जो रूट ने कर ली बराबरी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट का बल्ला लगातार हल्ला बोल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में उन्होंने शतक जमाया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन बनाए थे। रूट की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने स्कोर को 400 रन के पार पहुंचाया।नाटिंघम टेस्ट में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मैच में टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। डेरेल मिचेल…
कटक में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में दिखा क्रिकेट फैंस का जुनून, खचाखच भरा रहा स्टेडियम
कटक के बाराबती स्टेडियम में तीन साल के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच होने जा रहा है। ऐसे में सुपर संडे यानी आज होने वाले मुकाबले के लिए सभी टिकटों की ब्रिकी जायज थी, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए भी स्टेडियम खचाखच भरा दिखा। कटक के अलावा कहीं भी क्रिकेट के प्रति ऐसी दीवानगी देखी नहीं जाती, जहां प्रैक्टिस मैच को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़े।दरअसल, शनिवार को टीम इंडिया ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले स्टेडियम…
भारत को हुआ पाकिस्तान की जीत से भारी नुकसान, टॉप 5 से बाहर हुई टीम इंडिया
पाकिस्तान ने शुक्रवार रात वेस्टइंडीज पर एक और धमाकेदार जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप सुपर लीग में आगे बढ़ने के अपने अभियान को जारी रखा है। दूसरे वनडे में 120 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान WCSL प्वाइंट्स टेबल में 3 पायदान की छलांग लगाकर 7वें से चौथे पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के ऊपर अब बांग्लादेश, अफगानिस्तान और इंग्लैंड हैं। वहीं बात वेस्टइंडीज की करें तो इस हार के बाद उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह चौथे से पांचवे स्थान…
