कोविड-19 पॉजिटिव के शिकार हुए केन विलियमसन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज यानि 10 जून से दूसरा टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले कीवी टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कप्तान केन विलियमसन कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इसकी पुष्टि की है। केन विलियमसन के रिप्लेसमेंट के रूप में हामिश रदरफोर्ड को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वहीं टॉम लैथम विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम की अगुवाई करेंगे।तीन मैच की टेस्ट…

क्या एमएस धोनी और मिताली राज होने वाले है रिटायर , पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग!

23 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज ने बुधवार को सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। मिताली राज को महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर कहा जाता है क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने कम उम्र में डेब्यू कर लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी। 26 जून 1999 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वालीं मिताली राज ने अपना आखिरी मुकाबला महिला वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला, इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा साथ…

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी, देखिए आंकड़े

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। रोहित शर्मा समेत अपने कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेलने जा रही टीम इंडिया के सामने अपने टी20 रिकॉर्ड को कायम रखने की चुनौती होगी। भारत ने पिछले लगातार 12 टी20 मैचों में जीत दर्ज की है और वह लगातार 13 टी20 मैच जीतने से मात्र एकजीत दूर है। केएल राहुल की कप्तानी में खेलने जारी टीम के…

अफगानिस्तान ने जीती वनडे सीरीज, वर्ल्ड कप सुपर लीग के पॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया-भारत को पछाड़ा

इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) के पहले शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने जिम्बााब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन का स्कोर बनाया, जिसे अफगानिस्तान ने 33 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 20 साल के इब्राहिम का यह सिर्फ चौथा वनडे था, जिसमें वह 120…

हर्षल के साथ हुए विवाद पर रियान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने गाली नहीं दी लेकिन सिराज ने मुझे बच्चा कहा

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में 7 विकेट से हारकर दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। रॉयल्स ने पूरे सीजन के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने ऑरेंज कैप जीती, तो वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप अपने नाम किया। आईपीएल के पहले ही सीजन में खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई थी।राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 2022 के फाइनल तक पहुंचने के सफर…

IPL 2022 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई दिल्ली कैपिटल्स : मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श ने स्वीकार किया है कि यह एक बड़ी निराशा है कि उनकी इंडियन प्रीमियर लीग की टीम दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन के प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। चीजें दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में जा रही थीं, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में दिल्ली हार गई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आरसीबी ने 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर लिया था।दिल्ली कैपिटल्स को अपने अंतिम लीग मैच में रोहित शर्मा की टीम को हराने की जरूरत थी, जिससे…

हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी के जूनियर वर्जन हैं

हार्दिक पांड्या उन कुछ चुनिंदा कप्तानों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले ही डेब्यू सीजन में ही किसी टीम को खिताब जिताया है। हार्दिक ने हाल में आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी करते हुए उसे चैंपियन बनाया है। सीजन से पहले कोई भी गुजरात को खिताब का दावेदार नहीं मान रहा था, लेकिन अब हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हार्दिक की तुलना अब पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी…

मुंबई इंडियंस के IPL 2022 के सीजन को लेकर किरोन पोलार्ड ने किया इमोशनल पोस्ट

मुंबई इंडियंस के उपकप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2022 का समापन होने के कई दिन बाद MI के फैंस के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। किरोन पोलार्ड ने फैंस से कहा है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन में दमदार वापसी करेगी। इसके अलावा पोलार्ड ने आईपीएल का 15वां सीजन वाली गुजरात टाइटन्स और टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी बधाई दी, जो पिछले सीजन तक मुंबई का हिस्सा थे।मुंबई इंडियंस के लिए सालों से खेलते आ रहे किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की कुछ तस्वीरें…

तीनों फॉर्मेट में बनना चाहता हूं नंबर वन : बाबर आजम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि वह तीनों प्रारूपों में नंबर 1 बनना चाहते हैं, जिसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है और वह इस लक्ष्य को जल्द हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की कसम खाई और कहा कि वह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में अच्छा खेल रहे हैं। पाकिस्तान को जल्द वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। बाबर आजम ने बुधवार को पीसीबी के हेडक्वार्टर पर की गई प्रेस…

सहवाग हुए आर अश्विन की खराब गेंदबाजी से नाराज, कहा- जो फेंकना था वो फेंका नहीं करते रहे अपनी मनमर्जी

राजस्थान रायल्स ने साल 2008 के बाद इस सीजन में यानी 2022 के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि इस टीम की उम्मीदों पर गुजरात टाइटंस ने पानी फेर दिया और संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान को 7 विकेट से हार मिली। राजस्थान की टीम इस मैच में एक फाइटिंग टोटल बनाने में कामयाब नहीं हो पाई और गुजरात ने 11 गेंद शेष रहते आराम से मैच में जीत दर्ज कर ली। इस मैच में राजस्थान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और 20 ओवर में सिर्फ…

लाकी फर्ग्यूसन ने फेंकी IPL 2022 की सबसे तेज गेंद, उमरान मलिक का टूट गया रिकार्ड

आइपीएल 2022 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज लाकी फर्ग्यूसन ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने की उपलब्धि अपने नाम कर ली। इससे पहले ये कमाल उमरान मलिक ने किया था, लेकिन अब लाकी उनके आगे निकल गए हैं।राजस्थान के खिलाफ पहली पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद जो उन्होंने फेंकी थी उसकी स्पीड 157.3 किलोमीटर प्रतिघंटे थी। इसके साथ ही उन्होंने उमरान मलिक का रिकार्ड तोड़ दिया जिन्होंने मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पारी के 20वें ओवर में 157 किलोमीटर प्रतिघंटे की…

IPL 2022 Final दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, ये हैं इस एरेना की खूबियां

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख 32 हजार है। इसी स्टेडियम में आईपीएल 2022 का फाइनल मैच गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। इससे पहले जान लीजिए कि इस स्टेडियम की खासियत क्या है और ये क्यों विश्व प्रसिद्ध हो गया है।अभी तक इस स्टेडियम में पूरी क्षमता के साथ कोई मुकाबला नहीं खेला गया, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी ने ऐसा होने नहीं दिया। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के फाइनल में इस स्टेडियम को पूरी क्षमता के…

राजस्थान रॉयल्स की जीत की लसिथ मलिंगा ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी,

संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार रात आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ आरआर 14 साल के वनवास के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है। राजस्थान ने आखिरी फाइनल शेन वॉर्न की अगुवाई में 2008 में खेला था और इस दौरान टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। बात आरआर बनाम आरसीबी मुकाबले की करें तो श्रीलंका के लीजेंड गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने इस मैच के विजेता की भविष्यवाणी मैच से पहले…

क्वालीफायर 2 का मुकाबला कब और कहाँ

इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर 2 मुकाबले में राजस्थान का सामना बैंगलोर से होगा। एक तरह जहां राजस्थान की टीम क्वालीफायर 1 में गुजरात के हाथों हार कर यहां पहुंची है तो वहीं दूसरी तरफ एलिमिनेटर में बैंगलोर की टीम ने लखनऊ को हराकर पिछले तीन सालों में पहली बार क्वालीफायर 2 में जगह बनाई है। आरसीबी की तरफ से मैच विनर के रूप में अनकैप्ड खिलाड़ी रजत पाटीदार ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में भी उनसे ऐसी ही एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी।राजस्थान 2008 के…

दबाव में गेंदबाजी करना पसंद है हर्षल पटेल को , बोले- मैं उन परिस्थितियों में रहना चाहता हूं

लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 का टिकट कटाने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बल्लेबाजी में रजत पाटीदार और गेंदबाजी में हर्षल पटेल हीरो बनकर उभरे। पाटीदार ने जहां शतक जड़ा। वहीं, हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया। इन्हीं के बदौलत आरसीबी ने 14 रन से जीत दर्ज की।मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर्षल पटेल ने बताया कि उन्हें दबाव में गेंदबाजी करना पसंद है, जबकि इस गेंदबाज ने रजत…

सिर्फ एक ही मौका बचा केएल राहुल और डुप्लेसिस के पास, हारे तो बाहर

एक तरफ लखनऊ सुपरजाइंट्स है, जो शानदार प्रदर्शन कर प्लेआफ में पहुंची है तो दूसरी तरफ है रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जिसे भाग्य ने आखिरी समय में नाकआउट राउंड में पहुंचाया है, लेकिन ये सब अब कल की बातें है। अब एलिनिमेटर है और हर मैच नया होता है। क्रिकेट का उसूल यही कहता है कि जिस दिन जो अच्छा खेलेगा, वही जीतेगा। वैसे बेंगलुरु लीग राउंड के मैच में लखनऊ को मात दे चुकी है, इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं। दूसरी तरफ लखनऊ इस सत्र की सबसे संतुलित टीमों में…

आज मिलेगा IPL 2022 को पहला फाइनलिस्ट, राजस्थान रॉयल्स होगी गुजरात टाइटन्स के सामने

IPL 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस सीजन के कुल चार मुकाबले बाकी हैं, जिनमें एक फाइनल, दो क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर मैच शामिल है। इनमें से एक क्वालीफायर मैच आज यानी मंगलवार 24 मई को खेला जाना है और इसी के साथ आईपीएल के 15वें सीजन में पहुंचने वाली पहली टीम का ऐलान हो जाएगा। क्वालीफायर 1 मैच में गुजरात टाइटन्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी।कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल की नंबर वन टीम गुजरात टाइटन्स और नंबर दो टीम…

हरमनप्रीत की सुपरनोवा होगी डिफेंडिंग चैंपियन मंधाना की टीम के सामने

23 मई से शुरू हो रहे वुमेंस टी20 चैलेंज 2022 के पहले मुकाबले में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन पुणे के मैदान पर ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवा की टीमें आमने-सामने होंगी। 28 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में ट्रेलब्लेजर्स के ऊपर अतिरिक्त दबाव होगा क्योंकि उनके साथ डिफेंडिंग चैंपियन का टैग जुड़ा हुआ है। एक साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट का आखिरी एडिशन 2020 में खेला गया था जहां स्मृति मंधाना ने ट्राफी पर कब्जा किया था। मंधाना के नेतृत्व में इस टीम में हेले मैथ्यूज, जेमिमा राड्रिग्स और राजेश्वरी गायकवाड़…

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का मुंबई इंडियंस ने तोड़ा सपना, आरसीबी ने किया क्वालीफाई

आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात दी। मुंबई की इस जीत से दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटा, वहीं आरसीबी के हाथ नॉकआउट का टिकट लगा। बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी, उनसे पहले गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स नॉकआउट मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम ने इसे 5 गेंदें शेष रहते हासिल…

मुंबई इंडियंस से कहां हो गई चूक, अब कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी SRH

आईपीएल 2022 का 65वां मैच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को हैदराबाद ने 3 रन से जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। मुंबई के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन…